मनोरंजन जगत और फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी आए दिन चौंका देने वाले खुलासे कर रही है। हाल ही में पंजाब के सिंगर की हत्या के मामले में बिग बॉस फेम और गायिका अफसाना खान का नाम सामने आया था। वहीं अब पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के नाम पर शक की सुई घूम रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीते दिन दोनों से दिल्ली मुख्यालय में पांच घंटे तक पूछताछ की गई है।
अपनी प्रतिभा से लाखों दिल जीतने वाली लोकप्रिय पंजाबी अभिनेत्री और निर्माता सरगुन मेहता अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर पंजाबी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार सरगुन मेहता अपने काम के की वजह से जानी जाती हैं। सरगुन सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करतीं। अभिनेत्री हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ बेबे भांगड़ा पौंडे में नजर आई हैं। वहीं, सरगुम ने पुरुष वादी इंडस्ट्री के कई राज खोले और बताया कि कैसे इंडस्ट्री में उन्हें लड़की होने की वजह से स्ट्रगल करना पड़ा।
एलन मस्क 44 अरब अमेरिकी डालर में ट्विटर को खरीदकर उसके नए सीईओ बन गए हैं। सीईओ बनने के बाद से ही एलन सुर्खियों में बने हुए हैं और कई बदलाव कर रहे हैं। वहीं, इस सबके बीच एलन की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर सुर्खियों में आ गई हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले एम्बर हर्ड जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा को लेकर भी चर्चा में रही थीं, जिसे वह हार गई थीं।
यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी यशराज फिल्म्स टैलेंट को बड़ा झटका लगा है। लगातार फ्लॉप फिल्में देती रहीं परिणीति चोपड़ा को अपनी कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली इस टैलेंट एजेंसी का साथ अब उस सितारे ने छोड़ दिया है जिसकी पहली फिल्म बनाने को लेकर कभी यशराज फिल्म्स को तमाम तरह की बातें सुननी पड़ी थीं। इस सितारे का नाम है रणवीर सिंह और माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ और उसके पहले फिल्म ‘83’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना ही इस बड़े फैसले की वजह है। दोनों पक्षों की तरफ से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले काफी समय से पोर्नोग्राफी केस के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब, शर्लिन चोपड़ा पर कमेंट कर सुर्खियां बटोर रहे हें। दरअसल, जब से राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ बुरा भला कहा है, तभी से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक दूसरे का मजाक बना रहे हैं। हाल ही में शर्लिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर राखी की खिल्ली उड़ाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद राज कुंद्रा का बयान सामने आया है।
रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजीशियन हैं। हाल ही में पॉप सिंगर का पहला सोलो गाना रिलीज हुआ है। बता दें कि ये गाना आगामी फिल्म ब्लैक पैंथर के सीक्वल साउंड ट्रैक से लिया गया है। इस गाने का टाइटल है 'लिफ्ट मी अप'। ब्लैक पैंथर नवंबर में रिलीज होने वाली है।
चारू असोपा और राजीव सेन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वजह है दोनों की शादी। पिछले काफी समय से दोनों का रिश्ता सही नहीं चल रहा है। अब ये जोड़ा हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले चुका है। दोनों लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और शक करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हाल ही में राजीव सेन ने चारू पर गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा था कि उनका अफेयर अभिनेता करण मेहरा संग चल रहा है। अब करण मेहरा ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।
अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं, जिन पर फैंस प्यार भी लुटाते नजर आते हैं। अब बिपाशा ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। हालांकि इस बार अपने इस फोटोशूट की वजह से वह काफी ट्रोल हो रही हैं। कुछ यूजर्स को उनका बोल्ड अंदाज में मैटरनिटी फोटोशूट करवाना रास नहीं आया और बिपाशा की तस्वीर वायरल होते ही लोग एक के बाद एक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' के जरिए लम्बे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा उनकी आगामी फिल्म 'पठान' का बहुप्रतीक्षित टीजर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान के एक्शन अवतार की एक झलक देख उनके फैंस पागल हो गए हैं। यूजर्स, सोशल मीडिया पर टीजर की क्लिप साझा कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब शाहरुख खान ने फिल्म को मिल रहे प्यार को देखते हुए इसके सीक्वल का हिंट दे दिया है।
केआरके जो हमेशा किसी न किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। उन्होंने हाल ही में भले ही सलमान और शाहरुख से माफी मांगते हुए उनकी फिल्मों का रिव्यू करने से मना कर दिया हो लेकिन अब भी अन्य सितारों को लेकर उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। कमाल आर खान ने अपना लेटेस्ट ट्वीट आज रिलीज हुई फिल्मों को लेकर किया है और साथ ही कहा है कि अब निर्माताओं को फिल्म बनानी बंद कर देनी चाहिए।