करण मेहरा, चारू असोपा
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव के इस आरोप का करण मेहरा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, मुझे चारु असोपा-राजीव सेन वैवाहिक कलह में घसीटा जा रहा है। मैंने जून में एक कार्यक्रम के दौरान चारु से कुछ देर के लिए मुलाकात की थी और तभी हमारी बात हुई थी। उसके बाद हमने आज तक कभी कोई बात नहीं की। आगे उन्होंने बताया कि हां, चारु और उन्होंने अपनी-अपनी शादियों में अपनी समस्याओं के बारे में भी बात की थी। करण ने आगे कहा कि मुझे ये सब बकवास झेलनी पड़ रही है, इसके लिए उसने खुद मुझे मैसेज भेजकर माफी मांगी है। करण ने ये भी कहा कि वह राजीव से बात करने के बजाय उन्हें मानहानि का नोटिस भेजना पसंद करेंगे।