फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सनोज मिश्रा ने जताई हत्या की आशंका और ऑटो से सफर करती दिखीं आयरा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 29 May 2023 08:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सनोज मिश्रा, आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी आयरा खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल ही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। हाल ही में उन्हें लग्जरी गाड़ी छोड़कर ऑटो में सफर करते देखा गया। 
Ira Khan: महंगी गाड़ी छोड़कर ऑटो में सफर करती दिखीं आमिर की लाडली आयरा, वीडियो आया सामने
विज्ञापन

3 of 11
शिवांगी और कुशाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी इन दिनों काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। 'नायरा' के किरदार से एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। लोगों को शो में मोहसिन खान और शिवांगी की जोड़ी काफी पसंद आई थी। 
Ekta Kapoor : एकता कपूर के नए शो में इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग इश्क फरमाएंगी 'नायरा', यहां जानें पूरी डिटेल

4 of 11
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'खेल', 'किशन कन्हैया' और कारोबार जैसी फिल्मों के लिए दोनों कलाकार एक साथ आ चुके हैं।
Anil Kapoor: ऋतिक रोशन के फैन हैं अनिल कपूर, अभिनेता ने तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

5 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद अपनी दमदार अदाकारी के अलावा लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की काफी ज्यादा सहायता की और उनका यह नेक काम अब भी जारी है।
Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, वंचित बच्चों के लिए स्कूल खोलने में करेंगे मदद
विज्ञापन

6 of 11
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं। नसीरुद्दीन को चुनौती से भरे किरदार निभाना पसंद हैं। हाल ही में जी5 पर उनकी वेब सीरीज ताज: रेन ऑफ रिवेंज रिलीज हुई है। जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैशन हो गई है, सिनेमा के माध्यम से सरकार द्वारा चतुराई से इसे फैलाया जा रहा है।
Naseeruddin Shah: 'मुसलमानों के खिलाफ नफरत हुई फैशन', नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर लगाया यह आरोप
विज्ञापन

7 of 11
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के पॉपुलर शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पति शोएब इब्राहिम के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं, जिसकी झलकियां वह समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट और व्लॉग के जरिए दिखाती रहती हैं। इसी कड़ी में दीपिका के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है, साथ ही अपने बयान से हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। 
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी में लिया बड़ा फैसला, एक्टिंग छोड़ने के एलान से तोड़ा फैंस का दिल

8 of 11
आमिर खान - फोटो : social media
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। वहीं, बीते दिन आमिर को लेकर यह खबर आई कि वह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' के हिंदी रीमेक के लिए सलमान खान से बात कर रहे हैं। कथित तौर पर आमिर ने 'चैंपियंस' नामक भारतीय संस्करण में सलमान खान से मुख्य भूमिका निभाने के लिए सम्पर्क किया था। हालांकि, ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने फिल्म को ना कर दिया है। साथ ही आमिर खान अब इस बॉलीवुड स्टार को अपनी फिल्म के लिए मनाने में जुट गए हैं। 
Campeones: 'चैंपियंस' के लिए सलमान खान से नहीं बन पाई बात, अब आमिर इस सुपरस्टार पर दांव खेलने को तैयार!

9 of 11
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता राघव जुयाल बीते महीने रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म के बाद अब एक्टर एक्शन में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। राघव जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'युध्रा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। फिल्म के लिए राघव ने कमर कस ली है।
Raghav Juyal: फिल्म 'युध्रा' के लिए राघव जुयाल ने कसी कमर, ले रहे बॉक्सिंग का प्रशिक्षण

10 of 11
जॉन विक: चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर एक्शन पैक्ड फ्रेंचाइजी जॉन विक चैप्टर 4 ओटीटी पर भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अपना कमाल दिखाया है। कियानू रीव्स स्टारर इस फिल्म को सिनेप्रेमियों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके सभी को चौंका दिया। कियानू रीव्स की यह फिल्म बेहद सफल और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शामिल है। अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो अब यह फिल्म आपके लिए ओटीटी पर आ रही है। 
John Wick Chapter 4 On Ott: खत्म हुआ इंतजार, अब इस तारीख को ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही 'जॉन विक 4'
विज्ञापन

11 of 11
सनोज मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। कोलकाता पुलिस ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर ने विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया है। निर्देशक सनोज मिश्रा को एक कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन्हें 30 मई को मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अब सनोज ने उसके लिए पीएम मोदी सीएम योगी और अमित शाह से गुहार लगाई है।
Sanoj Mishra: 'मुझे जेल में डालकर मारा जा सकता है', द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक ने PM से लगाई गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें