बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में हैं। अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार वहां गए। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में उनकी फिल्म का शेड्यूल खत्म हो गया है। उत्तराखंड के पहाड़ों से अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस शर्टलेस फोटो में अक्षय की पीठ पर एक टैटू नजर आ रहा है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।