फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फेक एक्सेंट को लेकर सामंथा ट्रोल और आर्यन ने किया शाहरुख को डायरेक्ट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 24 Apr 2023 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सामंथा, आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु की सफलता के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। बीते लंबे समय तक बीमारी से जूझने वाली सामंथा की हालिया रिलीज पैन इंडिया फिल्म 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। एक्ट्रेस जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय स्पिन-ऑफ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके अपोजिट वरुण धवन होंगे। हाल ही में सामंथा, प्राइम वीडियो की इस सीरीज के लंदन प्रीमियर में शामिल हुई थीं। इवेंट में एक्ट्रेस ने प्रेस से बातचीत की। हालांकि, साउथ हसीना के बात करने के लहजे ने नेटिजन्स के कान खड़े कर दिए और सामंथा ट्रोल्स का शिकार हो गईं। 
Samantha: 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में सामंथा ने की फेक एक्सेंट में बात! लहजा देखकर ट्रोल्स लगा रहे क्लास
विज्ञापन

3 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। पहले दिन भले ही फिल्म की शुरुआत अच्छी न रही हो, लेकिन ईद और रविवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला। अब फिल्म की ओटीटी डील को लेकर ऐसी खबर आई है, जो होश उड़ाने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
KKBKKJ: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है 'किसी का भाई किसी की जान'? साइन की करोड़ों की डील

4 of 11
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'किंग' यानी शाहरुख खान दौलत, शोहरत के साथ-साथ फैंस के प्यार के मामले में भी बादशाह हैं। एक्टर की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' की सफलता ने इस बात का सबूत दिया कि शाहरुख को आज भी बड़े पर्दे पर देखने के लिए दुनियाभर के लोग उत्साहित रहते हैं। वहीं, अब एसआरके के बेटे आर्यन खान भी अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर निकल पड़े हैं। किंग खान ने एक लग्जरी ब्रांड के नए विज्ञापन का टीजर साझा किया है, जिसे उनके बेटे आर्यन खान ने निर्देशित किया है। इस तरह इस एड के साथ आर्यन बतौर निर्देशक धमाकेदार शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें उनके पिता शाहरुख नजर आने वाले हैं। 
SRK-Aryan: पिता शाहरुख खान को आर्यन ने किया डायरेक्ट, विज्ञापन का टीजर देखकर उत्साहित हो उठे फैंस
विज्ञापन

5 of 11
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते है। फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद वह पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। जल्द ही साउथ अभिनेता और उनकी वाइफ उपासना पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में, दोनों ने अपने घर में  ग्रैंड बेबी शावर पार्टी होस्ट की है। अब इस पार्टी में अल्लू अर्जुन ने भी शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Ram Charan: राम चरण-उपासना की खुशियों में शामिल हुए अल्लू अर्जुन समेत ये सितारे, बेबी शावर की तस्वीरें वायरल
विज्ञापन

6 of 11
अनुराग कश्यप, विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कॉलीवुड के वह सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद जल्द ही वह बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रहे हैं। इस बीच उनकी 50वीं फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 
Maharaja: विजय सेतुपति की 50वीं में एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे अनुराग कश्यप, जानें कैसा होगा उनका रोल?
विज्ञापन

7 of 11
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया मिर्जा स्पोर्ट्स जगत का जाना माना नाम हैं। सानिया को लोगों ने अक्सर टेनिस कोर्ट में ही देखा होगा। उनके गेम ने हमेशा भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है। अब सानिया ने रिटायरमेंट ले ली है और अपने बच्चे की देखभाल पर पूरा फोकस कर रही हैं। इसी बीच यह खबर आ रही है कि सानिया जल्द ही एक्टिंग में भी हाथ आजमाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Sania Mirza: टेनिस के बाद अब एक्टिंग में हाथ आजमाने को तैयार सानिया मिर्जा, एकता कपूर के इस शो में आएंगी नजर

8 of 11
अशनीर ग्रोवर, माधुरी जैन - फोटो : सोशल मीडिया
शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल अशनीर ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अशनीर एक किस्सा साझा करते नजर आ रहे हैं, जब उनकी पत्नी उनसे नाराज हो गई थीं। ...और नाराजगी की वजह थीं मौनी रॉय की बिकिनी फोटोज। दरअसल, अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर मौनी की बिकिनी फोटोज लाइक कर दीं, इसके बाद उनकी पत्नी माधुरी जैन आग बबूला हो गईं।
Ashneer Grover: मौनी की बिकिनी फोटो लाइक करने पर अशनीर को झेलनी पड़ी थी पत्नी की नाराजगी! जानिए फिर क्या हुआ?

9 of 11
कृष्णा अभिषेक-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और चहेता 'द कपिल शर्मा शो' बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा के इस शो को लेकर रिपोर्ट आई कि यह जून के महीने में कुछ समय के लिए बंद होने जा रहा है। हालांकि, कॉमेडियन ने खुद इस अफवाह पर साफ किया कि अभी इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं है। वहीं, इसका हिस्सा रहे कृष्णा अभिषेक भी बीते लंबे समय से हेडलाइंस का हिस्सा बन रहे हैं। हर किसी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि क्या कृष्णा शो से वापस जुड़ेंगे या नहीं। इसी असमंजस को दूर करते हुए खुद कृष्णा ने बड़ा बयान दे दिया है, जिसे जानकर उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। 
TKSS: अफवाहें दरकिनार! 'द कपिल शर्मा शो' में सपना दीदी बनकर जल्द लौटेंगे कृष्णा अभिषेक

10 of 11
शान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में ईद के खास मौके पर सेलेब्स ने देशभर के तमाम लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी थीं। इस खास मौके पर सिंगर शान ने नमाज पढ़ते हुए एक तस्वीर साझा की थी। फोटो में वह जालीदार टोपी पहने हुए ईद की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद सिंगर को लोगों ने काफी बुरी तरीके से ट्रोल किया। आलम यह हो गया कि उनको अपने इंस्टा पोस्ट के कमेंट बॉक्स को ही बंद करना पड़ा। इस मामले के बाद आज सिंगर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 
Shaan: 'जस्टिफिकेशन देने की जरूरत तो नहीं...', ईद पर टोपी पहनकर बधाई देने पर ट्रोल हुए सिंगर तो आना पड़ा LIVE
विज्ञापन

11 of 11
टपोरी सत्या - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर कन्नड़ अभिनेता  टपोरी सत्या इस दुनिया में नहीं रहे। महज 43 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्टर की किडनी फेल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ‘सैंडलवुड’ एक्टर और डायरेक्टर टपोरी सत्या के निधन से उनके प्रशंसक सदमे में हैं। एक्टर अपने पीछे पत्नी, मां और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
Tapori Satya Passed Away: नहीं रहे कन्नड़ एक्टर टपोरी सत्या, किडनी फेल होने के कारण हुआ निधन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें