फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashneer Grover: मौनी की बिकिनी फोटो लाइक करने पर अशनीर को झेलनी पड़ी थी पत्नी की नाराजगी! जानिए फिर क्या हुआ?

Mon, 24 Apr 2023 05:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अशनीर ग्रोवर-माधुरी-मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल अशनीर ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अशनीर एक किस्सा साझा करते नजर आ रहे हैं, जब उनकी पत्नी उनसे नाराज हो गई थीं। ...और नाराजगी की वजह थीं मौनी रॉय की बिकिनी फोटोज। दरअसल, अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर मौनी की बिकिनी फोटोज लाइक कर दीं, इसके बाद उनकी पत्नी माधुरी जैन आग बबूला हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
अशनीर ग्रोवर-माधुरी जैन - फोटो : सोशल मीडिया
अशनीर ग्रोवर हाल ही में अपनी पत्नी माधुरी जैन के साथ एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल से मिले। यह मुलाकात अमृता-अनमोल के यूट्यूब शो के लिए हुई थी। इस दौरान अशनीर ने अपनी और माधुरी की लवस्टोरी शेयर की। साथ ही एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया, जब इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय की फोटोज लाइक करना उन्हें भारी पड़ गया।
Shweta Shetty: बॉम्बे हाईकोर्ट से सिंगर श्वेता शेट्टी को बड़ी राहत, अपने ही पिता के घर जाने की मिली इजाजत
विज्ञापन

3 of 5
अशनीर ग्रोवर, माधुरी जैन - फोटो : सोशल मीडिया
अशनीर ने बताया, 'मैं इंस्टाग्राम पर बहुत कम लोगों को फॉलो करता हूं, इनमें से मौनी भी एक थीं, जिन्हें मैं फॉलो करता था। एक दिन मौनी रॉय ने बिकिनी में अपनी एक फोटो डाली और मैंने उसे लाइक कर दिया।' इस पर माधुरी जैन ने बीच में टोकते हुए कहा, 'यह लाइक करना बनता था?' इसके बाद अशनीर ने कहा, 'मैं जब घर आया तो माधुरी गुस्से में बैठी थीं। मुझे पता ही नहीं कि मैंने क्या किया है? मैंने तो कुछ भी नहीं किया। फिर माधुरी ने गुस्से में बताया कि मौनी की फोटो बिकिनी में थीं, आपने क्यो लाइक की?'

4 of 5
अशनीर ग्रोवर, माधुरी जैन - फोटो : सोशल मीडिया
अशनीर ने आगे कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने तुरंत मौनी को अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, मौनी के साथ-साथ उन्होंने और भी 15-20 एक्ट्रेस के अकाउंट्स को अनफॉलो किया, जिनमें सोनम बाजवा, दिशा पाटनी आदि शामिल थीं। 
TKSS: अफवाहें दरकिनार! 'द कपिल शर्मा शो' में सपना दीदी बनकर जल्द लौटेंगे कृष्णा अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशनीर ग्रोवर, माधुरी जैन - फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान अमृता ने अशनीर से उनके और माधुरी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो अशनीर ने कहा कि वह अपनी पत्नी से डरते हैं। वहीं अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए अशनीर ने बताया कि माधुरी और उनकी मुलाकात दिल्ली में कोचिंग के दौरान हुई थी। दोनों की शादी को 17 साल हो गए हैं और कपल के दो बच्चे हैं।
Aazam Teaser: जिमी शेरगिल की क्राइम-थ्रिलर आजम का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें