फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सामंथा और नागा चैतन्य की शादी टूटी और कॉमेडियन उमर शरीफ का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sat, 02 Oct 2021 06:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सामंथा अक्किनेनी, नागा चैतन्य, उमर शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। सामंथा और नागा ने पोस्ट में लिखा है, पति-पत्नी की तरह हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी। आगे पोस्ट में सामंथा लिखती हैं, 'हम अपने फैंस, शुभचितंकों और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। हमारी निजता का सम्मान होना चाहिए, ताकि हम लोग अपनी जिंदगी जी सकें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।'

टूटा रिश्ता: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने की तलाक की घोषणा, चार साल पहले रचाई थी रॉयल वेडिंग

 

विज्ञापन

2 of 10
उमर शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी हास्य अभिनेता उमर शरीफ का जर्मनी में निधन हो गया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। मशहूर कलाकार लंबी बीमारी के बाद इलाज के लिए अमेरिका जा रहे थे। वह 66 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही कई कलाकार और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हास्य अभिनेता उमर शरीफ की निधन की इस खबर की पुष्टि जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फैसल ने की। उन्होंने कॉमेडी के दिग्गज कलाकार को उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट किया। जैसे ही शरीफ की मौत की खबर आई, पाकिस्तान और भारत के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दुखद: मशहूर हास्य अभिनेता उमर शरीफ का जर्मनी में निधन, 66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 
विज्ञापन

3 of 10
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक्टर आमिर खान का एक विज्ञापन विवादों में घिर गया है। दरअसल, हाल ही में सीएट टायर ने अपना एक विज्ञापन जारी किया है। इस एड में आमिर खान सड़कों पर पटाखे नहीं चलाने की अपील कर रहे हैं। वहीं, विज्ञापन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। एड के जरिए लोग एक्टर पर हिंदूविरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में नाराज लोग आमिर खान और सीएट टायर को हिंदू विरोधी बताते हुए सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं। इस एड में आमिर खान बच्चों से कहते हैं कि अनार बम, सुतली बम, चकरघिन्नी, आज अगर हमारी टीम छक्के छुड़ाती है तो हम भी पटाखे छुड़ाएंगे, लेकिन कहां सोसाइटी के अंदर। क्योंकि रोड गाड़ी चलाने के लिए है राकेट जलाने के लिए नहीं। 

विवाद: आमिर खान का विज्ञापन देख भड़के यूजर्स, अभिनेता पर लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप
 

4 of 10
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बड़े परदे पर जहां इन दिनों जेम्स बॉन्ड का जलवा है, अदाकारी और कलाकारी का एक नया ‘बॉन्ड’ चर्चित रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रीमियर पर दिखने वाला है। जी हां, फिल्म अभिनेता सलमान खान को हर साल करोड़ों रुपये कमाकर देने वाले इस शो मे शनिवार की रात सलमान खान का कमाल, धमाल और बवाल तो होगा ही, उनके साथ ‘बिग पिक्चर’ दिखाने आएंगे हिंदी सिनेमा के मौजूदा हीरो नंबर वन रणवीर सिंह। रणवीर सिंह और सलमान खान की शनिवार की शाम छोटे परदे पर एक अलग ही बॉन्डिंग दिखने वाली है। दोनों मिलकर वीकेंड की ये रात रंगीन करेंगे। इस दौरान सलमान खान गेम शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रतिभागियों से दर्शकों का परिचय कराएंगे और साथ ही रणवीर सिंह के खूब सारी अतरंगी बातें भी करते दिखेंगे।

Bigg Boss 15: जंगल में दंगल करने सलमान के साथ उतरेंगे रणवीर सिंह, प्रीमियर नाइट का काउंटडाउन शुरू
 
विज्ञापन

5 of 10
केआरके और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद खान यानी कि केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ नया खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में दावा किया है कि कंगना रणौत के कहने पर ही वो करण जौहर को निशाना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत के कहने पर ही उन्होंने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर पर हमला किया। कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें आज तक कंगना रणौत के अलावा किसी भी फिल्मवाले ने किसी दूसरे फिल्मवाले के खिलाफ बुरा कहने के लिए नहीं कहा। उन्होंने आगे लिखा कि कंगना रणौत ने उन्हें करण जौहर के खिलाफ बहुत-सी खराब बातें कहने के लिए कहा। केआरके का कहना है कि उनके पास इसके सबूत भी हैं। 

 केआरके का खुलासा: कंगना के कहने पर साधा करण जौहर पर निशाना, सबूत के तौर पर सारे एसएमएस मौजूद 
 

विज्ञापन

6 of 10
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है इसी बीच एक्ट्रेस के पिता ने एक्टर विवेक और असिस्टेंट महेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एक्ट्रेस के पिता का आरोप है कि विवेक उनकी बेटी को परेशान करता था। बकौल पिता, "मेरी बेटी ठीक थी, मैंने उसे हाल ही में पैसे दिए थे। मेरी बेटी के शव को उस स्थान से हटा दिया जहां उसने आत्महत्या की थी। सौजन्या का मोबाइल गायब है।'' मामले की जांच कर रही पुलिस कन्नड़ और तेलुगु के छोटे पर्दे के अभिनेता विवेक और महेश से पूछताछ कर रही है। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता विवेक ने कहा कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

केस दर्ज: सौजन्या की आत्महत्या के लिए एक्टर विवेक जिम्मेदार, एक्ट्रेस के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

 

विज्ञापन

7 of 10
गुलकी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

गुलकी जोशी आज टेलीविजन का बड़ा नाम हैं। टेलीविजन में अपनी खास जगह बनाने वाली गुलकी जोशी के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। कई बार उन्हें अपने रंग की वजह से अपमान सहना पड़ा। इस बात का खुलासा खुद गुलकी जोशी ने किया। गुलकी जोशी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए। इसी के साथ अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के कई राज खोलते हुए अपना दर्द बयां किया। गुलकी जोशी ने बताया कि भले ही आज के समय में उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके रंग को लेकर उन्हें कई शोज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

खुलासा: अभिनेत्री गुलकी जोशी को रंग की वजह से कई बार किया गया रिजेक्ट, कास्टिंग डायरेक्टर पूछते थे ये सवाल

 

8 of 10
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्यार और ब्रेकअप को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बताया है। सोनाक्षी ने बताया कि उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप पांच साल तक चला था और उसके बाद उनका ब्रेकअप हुआ था। यह पहली बार है, जब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पहले रिलेशनशिप को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि स्कूल टाइम में भी उनका रिलेशनशिप चला था, लेकिन यह सीरियस नहीं था और ब्वॉयफ्रेंड के साथ उनका ब्रेकअप जल्दी हो गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल के बाद जब उनका सीरियस रिलेशनशिप हुआ, तो काफी लंबा चला। 

सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा: 21 साल की उम्र में हुआ प्यार, 5 साल चला रिलेशनशिप

 

9 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा ‘बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 अपने नाम कर लिया है। खास  बात यह है कि इस अवॉर्ड को जीतने वाली दीपिका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र कलाकार बन गई हैं। उनसे पहले आज तक यह पुरस्कार किसी भी भारतीय कलाकार ने हासिल नहीं किया है। दीपिका एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जिनकी दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। इससे पहले भी वह अपनी अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। 

उपलब्धि: दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड, इसे जीतने वाली पहली भारतीय कलाकार

 

विज्ञापन

10 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेत्री और निर्माता कंगना रणौत प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की ब्रांड एंबेसडर होंगी। कंगना ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि कंगना रणौत प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना की ब्रांड एंबेसडर होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कंगना को ओडीओपी उत्पादों का किट भी भेंट किया।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं अभिनेत्री कंगना रनौत, ओडीओपी की ब्रांड एंबेसडर होंगी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें