फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: छेड़छाड़ की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा और बॉलीवुड में 'राजकुमारी' बनेंगी सामंथा, पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 14 Apr 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शर्लिन चोपड़ा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : social media
टीवी की दुनिया की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी वैसे तो अक्सर अपने लुक्स के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं पलक यूं तो इंटरनेट पर छाई रहती हैं, लेकिन इस वक्त आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी जिस बात जिक्र है वह अभिनेत्री का इब्राहिम अली खान संग अफेयर का है। अक्सर एक-साथ स्पॉट किए जाने वाले पलक और इब्राहिम के अफेयर की खबरें आम रहती हैं। इस बीच अब फिल्म की रिलीज से पहले पलक ने इब्राहिम संग अपने रिश्ते पर खुलासा कर बताया है कि आखिर दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।
Palak Tiwari: 'मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, वह..' पलक ने इब्राहिम अली खान और अपने रिश्ते पर दिया हिंट!
विज्ञापन

3 of 11
कंगना रणौत - फोटो : social media

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना इस मंच पर अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी की जमकर तारीफ की है, लेकिन तारीफ करने की आखिर वजह क्या है, चलिए जानते हैं। 
Kangana Ranaut: 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं', असद अहमद के एनकाउंटर पर CM की तारीफ में कंगना ने पड़े कसीदे

4 of 11
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर काफी फेमस हैं। कन्नड़ एक्टर यश की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आपको बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 ठीक एक साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने विश्व भर में धमाकेदार कमाई की थी, जिसके बाद से फैंस को केजीएफ के तीसरे पार्ट का इंतजार हैं। वहीं, हाल ही में केजीएफ फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख कर लग रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही देखने को मिल सकता है।
KGF 2: केजीएफ 2 की सालगिरह पर मेकर्स ने ट्विटर पर साझा किया वीडियो, धमाकेदार अंदाज में नजर आए रॉकी भाई

 

विज्ञापन

5 of 11
आयुष्मान खुराना, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में उनके साथ देव मोहन, मोहन बाबू और अल्लू अराह नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर साउथ के जाने-माने डायरेक्टर ने माइथोलॉजिकल कैरेक्टर के जरिये भव्यता को पेश करने की कोशिश की है। फिल्म के ट्रेलर की काफी चर्चा रही थी। अब खबर आ रही है कि सामंथा आयुष्मान खुराना संग एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं।
Vampires of Vijay Nagar: बॉलीवुड में 'राजकुमारी' बनने के लिए तैयार हैं सामंथा, आयुष्मान खुराना संग बनेगी जोड़ी 
विज्ञापन

6 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अपने  किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी को उनके खराब ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल किया गया था, जिस पर राखी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Rakhi Sawant: 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- पहले गालियां फिर तालियां...
विज्ञापन

7 of 11
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने बड़े दिल के लिए भी पहचानी जाती हैं। बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन और सानिया मिर्जा का रिश्ता भी काफी अच्छा है। बिग बॉस का 16वां सीजन खत्न होने के बाद दोनों एक साथ फराह खान की पार्टी में भी नजर आए थे। एमसी स्टैन भी सानिया को अपनी बड़ी बहन मानते हैं, जिस वजह से वह उन्हें ‘आपा’ कहकर बुलाते हैं। एमसी स्टैन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर सानिया मिर्जा का धन्यवाद किया है, दरअसल सानिया ने एमसी स्टैन के लिए जूते और चश्मे गिफ्ट किए हैं। सानिया मिर्जा के इस गिफ्ट की कीमत लाखों में है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा बनी हुई है।
Mc Stan: सानिया मिर्जा ने एमसी स्टेन को गिफ्ट किए लाखों के जूते, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

 

8 of 11
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ा रहता है। बीते दिनों उन्होंने साजिद खान को लेकर तमाम बयान दिए थे और आरोप भी लगाए थे। अब एकबार फिर से शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन ने एक शख्स पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। 
Sherlyn Chopra: छेड़छाड़ की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा, जान से मारने की भी मिली धमकियां, शिकायत दर्ज

9 of 11
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। हालांकि, दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। आज आलिया और रणबीर की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में इस कपल से सवाल किया गया कि आखिर शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं। 
Ranbir Kapoor: ‘आलिया के लिए बेहतर बनने की कोशिश कर रहा हूं’, रणबीर ने पत्नी संग अपने रिश्ते पर कही यह बात

10 of 11
सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान रिलीज से पहले अपनी फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से कर रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच अभिनेता की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अब हाल ही में, सलमान फिल्म का प्रमोशन करने ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी एक्स को लेकर कुछ बाते साझा की थी।
Salman Khan: 'द कपिल शर्मा' शो में सलमान ने अपनी एक्स पर कसा तंज, कहा- 'जान' कहकर जिंदगी बर्बाद कर दी थी

विज्ञापन

11 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की फिल्म किसी का भी किसी की जान इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को सलमान खान खूब मेहनत कर रहे हैं और वह इस फिल्म का प्रमोशन भी जमकर कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं मेकर्स भी फिल्म का बज बनाए रखने के लिए बीच-बीच में फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं। सलमान के इस प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2020 में की गई थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। अब फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी ने बताया है कि आखिर क्यों बार-बार इसका नाम बदला गया।
KKBKKJ: इस वजह से बार-बार बदला गया सलमान खान की फिल्म का नाम, फरहाद सामजी ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें