शाहरुख खान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी बेहतरीन फिल्मों और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साथ ही साथ एक्टर अपने बोलने के अंदाज के लिए भी काफी फेमस हैं। अक्सर लोग शाहरुख खान की स्पीच और उन्हें बोलते हुए सुनना काफी पसंद करते हैं। वहीं, हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी शाहरुख खान से राजनीतिक सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं।