फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर और राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल से की शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 11 Jan 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कार्तिक आर्यन, राखी सावंत-आदिल - फोटो : social media
मनोरंजन जगत और फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ में एक तरफ जहां अगले सुपरस्टार के लिए जंग चल रही है, दो फिल्मों के लीड एक्टर्स के फैंस आपस में भिड़ पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर साउथ अभिनेता अजित कुमार के एक फैन भरत कुमार चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास थुनिवु फिल्म देखने के बाद वापस लौट रहे थे। अति उत्साह में वह चलती लॉरी से कूद गए। इस वजह से वह घायल हो गए थे, लेकिन अब उस फैन की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Ajith Kumar: साउथ अभिनेता अजीत कुमार के फैन ने 'थुनिवु' देखने के बाद लॉरी से लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

3 of 11
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरआरआर जब से रिलीज हुई है, तब से हर तरफ इस फिल्म की तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने अब तक की खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं अब एसएस राजामौली की फिल्म को दो कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ गैर अंग्रेजी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गाने 'नाटू नाटू' को इस श्रेणी में नामित किया गया है। 
Golden Globe Awards 2023: 'आरआरआर' के नाम एक और सफलता, 'नाटू नाटू' को मिला बेस्ट सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

4 of 11
रणवीर सिंह-नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए रणवीर सिंह ओडिशा में हैं। ओपनिंग सेरेमनी आज शाम को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगी। इससे पहले अभिनेता ने सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें नवीन पटनायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं।
Ranveer Singh: हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने ओडिशा पहुंचे रणवीर, सीएम पटनायक से की मुलाकात

विज्ञापन

5 of 11
आरआरआर-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने सफलता की नई कहानी लिखी है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड से नवाजा गया है। अब इसी के साथ फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है। इस इंटरनेशनल अवॉर्ड फंक्शन में खुद एस एस राजामौली ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के सीक्वल की पुष्टि की है।
RRR Sequel: जल्द आएगा 'आरआरआर' का सीक्वल, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में राजामौली ने की पुष्टि
विज्ञापन

6 of 11
PM Narendra Modi - फोटो : social media

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर सुपरहिट रही। इसके गाने 'नाटू नाटू' को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया। अब इसी गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल किया, जिसकी जानकारी गोल्डन ग्लोब के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की गई। इस अवॉर्ड के जीतने के बाद फिल्म आरआरआर को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की।
PM Narendra Modi: 'नाटू-नाटू' की गोल्डन जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- बढ़ाया भारत का गौरव

विज्ञापन

7 of 11
राखी और आदिल - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आदिल को लेकर चर्चा में रहती हैं। राखी जब से आदिल को मीडिया के सामने लाई हैं, तब से दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाता है। राखी और आदिल की जोड़ी बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। अब खबर सामने आ रही है कि राखी ने एक बार फिर शादी रचा ली है और इस शादी की किसी को भनक भी नहीं लगने दी है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल से कर ली है शादी? वायरल तस्वीरों पर हो रहे चर्चे

8 of 11
Kartik Aaryan - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारी यह है कि कल इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। खुद कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी है। कार्तिक ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'शहजादा आ रहा है। कल होगा ट्रेलर लॉन्च।' 
Kartik Aaryan: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

9 of 11
सीएम जगन रेड्डी और अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म RRR को मिले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पर विवाद छिड़ गया है। इसे लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और सिंगर अदनान सामी आमने-सामने आ गए हैं। बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजा गया है। सीएम जगन ने इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राजमौली को बधाई देते हुए इसे आंध्र प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया। जिस पर सिंगर अदनान सामी ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और कहा कि हम सभी भारतीय हैं और इस तरह अलग नागरिकता की भावना देश के लिए अच्छी नहीं है।
Golden Globe: RRR की टीम को बधाई देना सीएम जगन को पड़ा भारी, अदनान सामी बोले- बंटवारे की नीति अच्छी नहीं...

 

10 of 11
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फैंस भी बेसब्री से इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आज 'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में 'फर्जी' को देखने की उत्सुकता और बढ़ जाएगी। रुकिए जरा...ठहरिए, कहां चल दिए? फर्जी ट्रेलर देखने...हमारा मतलब 'फर्जी' का ट्रेलर देखने? अरे पहले 'फर्जी' के फर्जी ट्रेलर के बारे में तो जान लीजिए। आज 'फर्जी' का फर्जी ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद आप लोग लोटपोट होकर हंसना शुरू कर देंगे।
Farzi: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना
विज्ञापन

11 of 11
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : insta

'पागलपन की हद तक न गुजरे वह प्यार ही कैसा.....' तापसी पन्नू ने स्क्रीन पर जब यह डायलॉग बोला था, तब लोग उनकी अदायगी पर तालियां पीटने पर मजबूर हो गए थे। कोई भी इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके कलाकारों की अदाकारी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटा था। आपको याद है यह फिल्म...? अगर नहीं तो बता दें यह वह फिल्म थी, जिसने लोगों को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी सिनेमाघरों जैसा एक्सपीरिएंस दिया था। हम बात कर रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की। फिल्म के फैंस के लिए खुशखबरी है। आज तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी अभिनीत इस फिल्म के सीक्वल का पोस्टर साझा कर इसकी पहली झलक अभिनेत्री ने दे दी है।  
Phir Aayi Haseen Dillruba: लोगों को घायल करने लौट रही 'हसीन दिलरुबा', पोस्टर में दिखा तापसी का काति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें