फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पुष्पा 2 में राम चरण के नाम की चर्चा और करण ने बताईं बॉलीवुड की कमियां, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 10 Dec 2022 08:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राम चरण-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा' का क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी के दर्शक दीवाने हो गए थे। फिल्म के डायलॉग्स और गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते थे। वहीं, 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2' का एलान कर दिया था। इस बीच दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी नजर आएंगे।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में होगा डबल धमाका! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे 'आरआरआर' स्टार राम चरण
विज्ञापन

3 of 11
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर अपने बयानों के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। करण बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अपनी राय देने में भी पीछे नहीं रहते। इस साल जहां बॉलीवुड की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल साबित हुई, तो साउथ की फिल्मों का शानदार प्रदर्शन रहा। ऐसे में अब करण जौहर ने इस पर रिएक्ट किया है। एक ओर निर्देशक ने बॉलीवुड की खामियां गिनवाई हैं, तो दूसरी ओर खुद को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया है। 
क्यों फ्लॉप हो रहीं बॉलीवुड फिल्में? खुद को दोषी मानने के साथ करण जौहर ने बताई इसके पीछे की वजह

4 of 11
सुलोचना चव्हाण - फोटो : Social media

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण आज यानी 10 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। पद्मश्री विजेता सुलोचना ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर गायिका के निधन की जानकारी उनके परिवार ने साझा की है। गायिका के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक ने शोक जताया है।
दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

5 of 11
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी की विजेता बनने के बाद से ही दिव्या अग्रवाल सुर्खियां में बनी रहती हैं। दिव्या अपनी प्रोफेशनल ही नहीं निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दिव्या अग्रवाल ने पांच दिसंबर को अपने जन्मदिन पर बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली थी। दरअसल, दिव्या ने वरुण सूद से ब्रेकअप के नौ महीने बाद अपूर्व के साथ सगाई की। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स ने दिव्या को 'गोल्ड डिगर' तक कहा। अब इस पर दिव्या अग्रवाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

6 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह चांदनी रात को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों को देखकर  फैंस को लग रहा है कि जान्हवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मालदीव में छुट्टियां मानाने गई हैं। दोनों की एक तस्वीर को देखकर फैंस बोल रहे हैं कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ही मालदीव में हैं और साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।
Janhvi-Shikhar: मालदीव में इस शख्स के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं जान्हवी कपूर! इन तस्वीरों से मिला सबूत
विज्ञापन

7 of 11
विक्की कौशल, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने भोलेपन से वह अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों शहनाज अपने शो 'देसी वाइब्स' को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज के इस शो के हालिया एपिसोड में एक्टर विक्की कौशल मेहमान बनकर आए। इसका एक वीडियो शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में शहनाज और विक्की एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
Shehnaaz Gill: विक्की कौशल की आंखों में खोईं शहनाज गिल, बोलीं- इतना हैंडसम मुंडा हो तो...

8 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली फैंस के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें साझा करते हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के ऊपर आए दिन प्यार लुटाते भी नजर आते हैं। इसी क्रम में आज अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने पति पर सोशल मीडिया के जरिए प्यार लुटाया है। आज अनुष्का के प्यार लुटाने के पीछे विराट कोहली का क्रिकेट मैच में बांग्लादेश टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन है। 
Anushka Sharma: विराट कोहली के शतक पर प्यार लुटाती दिखीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

9 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक में उन्हें महारत हासिल है। ऋतिक को देखकर ऐसा महसूस होता है कि वह एक्टिंग के लिए ही बने हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में यह खुलासा कर सबको चौंका दिया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह अभिनय की दुनिया में कदम रखें।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपने करियर पर किया बड़ा खुलासा, बोले- पापा नहीं चाहते थे मैं एक्टर बनूं

10 of 11
हंसल मेहता, ऋषभ पंत - फोटो : Social media

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने खेल से कई ज्यादा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला संग उनका नाम आए दिन जुड़ता रहता है। दोनों एक दूसरे पर बिना नाम लिया कटाक्ष करते दिखाई देते हैं, जो उन्हें लाइमलाइट में ले ही आता है। कई बार तो ऋषभ को इसके चलते आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इस बार ऋषभ का एक विज्ञापन फिल्मेकर हंसल मेहता के निशाने पर आ गया है। हंसल मेहता ने ऋषभ पंत के विज्ञापन को सोशल मीडिया के जरिए 'बेहूदा' बताया है।
Hansal Mehta: ऋषभ पंत के विज्ञापन पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताकर की हटाने की मांग

विज्ञापन

11 of 11
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
'मामाजी'  के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। शुक्रवार को वह पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हुए समारोह की शोभा मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने बढ़ाई।
Paritosh Tripathi Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे 'मामाजी', अभिनेता पंकज त्रिपाठी सहित ये सितारे छाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें