फीफा विश्वकप का खुमार बॉलीवुड सितारों पर भी खूब चढ़ा नजर आ रहा है। फीफी विश्वकप मैच के लिए अभिनेत्री मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार संग कतर में हैं। एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी फीफा एंजॉय कर रही हैं, वहीं उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड निखिल कामत भी स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते नजर आए।