फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सामंथा को मिली डेटिंग की सलाह और फैजान ने उर्फी को बताया ट्रांसजेंडर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 27 Mar 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सामंथा रुथ प्रभु, उर्फी जावेद - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
अभिनेता इनोसेंट - फोटो : Social media
प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का 75 वर्ष की आयु में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के मुताबिक, अभिनेता की मौत कोविड संक्रमण, सांस से संबंधित बीमारियों, कई अंगों के काम नहीं करने और दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। अब उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। 
दुखद: पूर्व सांसद और प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता इनोसेंट का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

विज्ञापन

3 of 11
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की नई भोजपुरी फिल्म 'वीर हनुमान' की घोषणा की गई है। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव, निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की तिकड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' होली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के किरदार को खूब पसंद किया। इन दिनों खेसारी लाल यादव कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं,जिसमें वह अलग अलग किरदार में नजर आएंगे।
Veer Hanuman: ‘आदिपुरुष’ के बाद रिलीज होगी भक्त वीर हनुमान की गाथा, भोजपुरी स्टार खेसारी ने किया एलान

4 of 11
अल्लू अर्जुन, श्रेयस तलपड़े - फोटो : Social media

सुकुमार के निर्देशन वाली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हुई। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अल्लू अर्जुन को एक नई पहचान दिलाई। फिल्म ने 'ऊं अंटावा' और 'श्रीवल्ली' जैसे शानदार गाने के साथ कई डायलॉग भी दिए, जैसे 'पुष्पा झुकेगा नहीं' और 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं।' फिल्म के ये डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस डायलॉग को लोग हर समय प्रयोग में लाते हैं, असल में वह 'पुष्पा' की मूल तेलुगू फिल्म का था ही नहीं।
Pushpa: मूल फिल्म में नहीं था अल्लू अर्जुन का डायलॉग 'पुष्पा झुकेगा नहीं', श्रेयस तलपड़े का चौंकाने वाला खुलासा

 

विज्ञापन

5 of 11
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की फेमस हसीना गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर घर पर हैं, और अपने इस पीरियड का पति जैद दरबार संग आनंद ले रही हैं। जैद भी पत्नी पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। जोड़े को अक्सर अपने पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीतते देखा जाता है। इस कपल की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं, गौहर-जैद अपने लेटेस्ट डांस वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए तारीफ मिलने के बजाए लताड़ लगाई जा रही है। 
Gauahar-Zaid: गौहर खान ने रमजान के महीने में पति जैद संग किया रोमांटिक डांस, धर्म याद दिलाने लगे ट्रोल्स
विज्ञापन

6 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस, मूवी का हैदराबाद और मुंबई दोनों जगहों पर जोरो-शोरों से प्रमोशन करती देखी जा चुकी हैं। वहीं, अब सामंथा ट्विटर पर अपने फैन को दिए एक जवाब की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, एक फैन ने सामंथा से किसी को डेट करने की अपील की। इस पर दिया गया एक्ट्रेस का बयान दिल जीत रहा है। 
Samantha Ruth Prabhu: 'कहीं तो दिल लगा लो' सामंथा को फैन ने दी डेटिंग करने की सलाह, एक्ट्रेस ने यूं लूटी महफिल
विज्ञापन

7 of 11
कंगना और मोनिका - फोटो : social media

लव रंजन की फिल्म  'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद अभिनेत्री मोनिका चौधरी ऑडियंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। फिल्म में मोनिका के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था। मोनिका ने अरविंद गौर के निर्देशन में थियेटर सिखा है। थियेटर सीखने के बाद ही मोनिका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।  अब हाल ही में, मोनिका ने साझा किया कि उनके गुरु अरविंद गौर  हमेशा कंगना के बारे में बात करते हैं और उनके अभिनय की तारीफ करते हैं।
Monica Chaudhary: मोनिका चौधरी ने कंगना की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- हर किरदार के लिए रहती हैं तैयार

8 of 11
फैजान अंसारी, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय उर्फी जावेद सोशल मीडिया का एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। अतरंगी कपड़ों में फोटोज और वीडियोज शेयर करने को लेकर उर्फी जावेद हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कपड़ों की वजह से उर्फी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, कई उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाते हैं। एक्ट्रेस अब तक अपने कपड़ों के चलते आम जनता के लेकर कई फेमस सितारों के निशाने पर आ चुकी हैं। इनमें से एक नाम फैजान अंसारी का भी है। फैजान को कई बार उर्फी के खिलाफ बोलते देखा जा चुका है। हालांकि, इस बार एक्टर ने उर्फी को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है।
Faizan Aansari: 'ट्रांसजेंडर हैं उर्फी', एक्ट्रेस को लेकर फैजान अंसारी ने किया कुछ ऐसा दावा, चौंक जाएंगे आप

 

9 of 11
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा काला सच है, जिससे इंकार नहीं किया जा सकता है। तमाम अभिनेत्रियों ने इस बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, लेकिन कई बार एक्टर्स को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। हाल ही में अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने भी उनके साथ हुए कास्टिंग काउच का चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
Ravi Kishan: 'रात को कॉफी पर बुलाया...,' रवि किशन ने कास्टिंग काउच पर किया चौंकाने वाला खुलासा

10 of 11
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

'एवेंजर्स' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे पॉपुलर एक्टर जेरेमी रेनर बीते दिनों एक बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फैंस लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे। तो वहीं इनके चाहने वालों के लिए बहुत शानदार खबर वो काफी हद तक ठीक हो गए हैं। जेरेमी ने अपना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ट्रेडमिल पर वॉक करते दिखाई दे रहे हैं।
Jeremy Renner: हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर की सेहत में सुधार, लंबे समय बाद ट्रेड मिल पर बहाया पसीना

 

विज्ञापन

11 of 11
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'मोनिका ओह माय डार्लिंग' फेम एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को लेकर यह कहा जाता रहा है कि वह निर्देशक शरण शर्मा को डेट कर रही हैं। इन दोनों को कई मौकों पर साथ भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि, आकांक्षा और शरण ने अबतक इस पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। 
Akansha Ranjan Kapoor: शरण शर्मा संग रिश्ते को आकांक्षा रंजन कपूर ने किया कन्फर्म! वीडियो साझा कर बरसाया प्यार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें