शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' ने दुनियाभर के लोगों को बादशाहत का मतलब बखूबी समझाया है। चार साल बाद सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन एंटरटेनर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले अभिनेता की 'पठान' को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यह हम नहीं बल्कि फिल्म का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बोल रहा है। हालांकि, करीब 55 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली यह फिल्म कुछ लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आई। इनमें पाकिस्तानी एक्टर यासिर हुसैन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 'पठान' पर तंज कसते हुए किंग खान की फिल्म का मजाक उड़ाया है।