फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: इस दिन रिलीज होगा OMG 2 का ट्रेलर और जिंदा बंदा को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, पढ़ें फिल्मी खबरें

Tue, 01 Aug 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ओएमजी 2, जिंदा बंदा - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की भगवान और भक्त के रिश्ते पर आधारित 'ओएमजी 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होते ही यह पचड़ों में फंस गई थी। हालांकि, अब सेंसर बोर्ड ने 'ओएमजी 2' को सर्टिफिकेट दे दिया है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जिसने अक्षय कुमार के फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। चलिए जानते हैं किस दिन आपको देखने मिलेगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर...
OMG 2 Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर किया एलान

विज्ञापन

3 of 11
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'जवान' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। पठान के बाद फैंस इस फिल्म में शाहरुख को फिर से एक्शन मोड में देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 31 जुलाई को गाना जारी होते ही लोगों ने इस पर जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। 
Jawan: आते ही छा गया 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा', 24 घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज

4 of 11
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में वरुण धवन और आलिया भट्ट की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया और सराहा गया। फिल्म को रिलीज हुए छह साल हो गए हैं और आज तक फैंस फिल्म और इसकी कहानी के बारे में बात करते हैं। हाल ही में वरुण ने एक साक्षात्कार में साझा किया कि वह 'दुल्हनिया' सीक्वल के लिए आलिया के साथ फिर से जुड़ना पसंद करेंगे और यह भी संकेत दिया कि जल्द ही कुछ वास्तविक हो सकता है।
Varun-Alia: पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी! इस फिल्म के सीक्वल के लिए दोनों आएंगे साथ
विज्ञापन

5 of 11
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की योजना के साथ, इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर दी है। और इसी के साथ फिल्म से एक्टर का पहला लुक भी सामने आ चुका है।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' बन दिल जीतने को तैयार कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक हुआ जारी
विज्ञापन

6 of 11
अध्ययन सुमन-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था जब बॉलीवुड गलियारों में अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के अफेयर की चर्चा थी। यह बात है 2008 की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का कथित अफेयर करीब सालभर चला। हालांकि, इसके बाद एक बुरे मोड़ पर जाकर दोनों का ब्रेकअप हो गया। राहें अलग होने के बाद अध्ययन सुमन ने कंगना पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। बता दें कि अध्ययन ने वर्ष 2017 में पंगा गर्ल पर आरोप मढ़े थे। अब हाल ही में उन्होंने एक बार फिर इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने इस बारे में वर्ष 2017 में ही क्यों सार्वजनिक रूप से बात की? आइए जानते हैं...
Adhyayan Suman: कंगना पर लगाए आरोपों को लेकर अध्ययन सुमन को नहीं अफसोस, बोले- सिक्के का दूसरा पहलू...

विज्ञापन

7 of 11
गिप्पी ग्रेवाल संग संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। पिछले साल केजीएफ 2 में अभिनेता की एक्टिंग को कोई कैसे भूल सकता है। दमदार विलेन के किरदार में संजय दत्त ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद हाल ही में खबरें थीं कि अभिनेता वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं। अब संजय दत्त के फैंस के लिए फिर खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। संजय दत्त बॉलीवुड और साउथ के बाद अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद संजय दत्त के फैंस काफी खुश दिखाई दिए। तो चलिए जानते है संजय दत्त अपनी पहली पंजाबी फिल्म में किस स्टार्स के साथ नजर आएंगे।
Sanjay Dutt: साउथ सिनेमा के बाद अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाएंगे संजय दत्त, इस एक्टर संग जमेगी जोड़ी

8 of 11
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : social media
इन दिनों अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सितारे बीते महीने छुट्टियां मनाने यूरोप गए। वहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। अब इस पर आदित्य रॉय कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।  
Aditya Roy Kapur: यूरोप ट्रिप से अनन्या के साथ वायरल हुईं तस्वीरों पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

9 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार की रात केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ यानी ‘ओएमजी 2’ को सिर्फ वयस्कों के लिए प्रमाण पत्र के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन की अनुमति देने की सूचना अपनी वेबसाइट पर साझा की। मंगलवार की सुबह से हर तरफ यही चर्चा है कि फिल्म को बिना किसी कट के ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। लेकिन, हकीकत ये है कि जो फिल्म सेंसर ने पास की है, वह पूरी तरह से बदली हुई फिल्म है और मूल फिल्म से लेकर पास हुई फिल्म तक आने में इसके मेकर्स ने करीब दो दर्जन से ज्यादा बदलाव किए हैं।
OMG 2 Censor: अब शंकर भगवान नहीं इस किरदार में दिखेंगे अक्षय कुमार, बिना कट के जो पास हुई वो है बदली हुई फिल्म

10 of 11
एंगस क्लाउड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद घटना सामने आई है 'यूफोरिया' स्टार एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्लाउड को एचबीओ सीरीज ‘यूफोरिया’ में उनकी अदाकारी के लिए जाने जाते है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार, 31 जुलाई को कैलिफोर्निया में उनके घर पर निधन हुआ। कई एमी पुरस्कार विजेता इस सीरीज में लेकोनिक ड्रग डीलर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता की मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया है। लेकिन वो पिता की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे थे।
दुःखद: 'यूफोरिया' एक्टर एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, परिवार ने जारी किया बयान

विज्ञापन

11 of 11
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अभिनय की दुनिया को छोड़ आध्यात्म की राह चुन ली थी। अभिनेत्री ने इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में संन्यासी जीवन को अपना लिया है। नूपुर अलंकार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तीन-चार वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह केदारनाथ में फंस गईं और उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।
Nupur Alankar: केदारनाथ में फंसीं संन्यासी बनी छोटे पर्दे की यह एक्ट्रेस, हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें