फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: इस ज्योतिषी ने की थी दीपिका के ऐश्वर्या से आगे निकलने की भविष्यवाणी, मां ने दिखाई थी कुंडली

Tue, 01 Aug 2023 07:29 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, अनीशा प्रकाश, उज्जला पादुकोण, प्रकाश पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सितारे सिनेमा के हों, खेल के हों या फिर सियासत के, सबको अपने खुद के सितारों को लेकर हमेशा उत्सुकता रहती है कि ये आने वाले समय में क्या चाल चलने वाले हैं। सदी के सितारे अमिताभ बच्चन की ज्योतिष में अटूट निष्ठा को सब जानते हैं। एकता कपूर तो कोई भी काम बिना अपने ज्योतिषी की सलाह के करती ही नहीं हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि मौजूदा दौर की बिंदास बाला दीपिका पादुकोण के सुपरस्टार बनने से पहले उनकी मां उज्जला ने भी उनकी कुंडली मुंबई के एक मशहूर ज्योतिषी को दिखाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात उन दिनों की है जब दीपिका पादुकोण का नाम मॉडलिंग इंडस्ट्री में तेजी से मशहूर हो रहा था और काफी विज्ञापन फिल्में भी उन्हें मिलने लगी थीं। कन्नड़ सिनेमा में फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से उनका डेब्यू हो चुका था और हिंदी सिनेमा में ऐश्वर्या राय बच्चन नंबर वन हीरोइन की पोजीशन पर मजबूती से कायम थीं। दीपिका की बहन अनीशा ने उन दिनों जी न्यूज पर प्रसारित होने वाला एक कार्यक्रम ‘बचके रहना’ देखा और किसी तरह इस कार्यक्रम में अनोखे तरह से दर्शकों को भविष्य के लिए तैयार करने वाले सेलेब्रिटी एस्ट्रॉलॉजर संदीप कोचर का नंबर पाने में कामयाब रहीं।

OMG 2 Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर किया एलान
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित, संदीप कोचर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टेलीविजन पर आने से पहले से ही संदीप कोचर हिंदी सिनेमा की कई चर्चित शख्सीयतों को ज्योतिष से जुड़ी सलाह देते रहे हैं। माधुरी दीक्षित के शादी के बाद वापस फिल्मों में लौटने की भविष्यवाणी भी संदीप कोचर ने ही की थी। ये और बात है कि ये भविष्यवाणी सुनकर तब माधुरी की मां संदीप से खासी नाराज हो गई थीं और उन्हें लगा था कि ये ज्योतिषी घुमा फिराकर उनकी बेटी और दामाद श्रीराम नेने के अलग होने की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि, संदीप के ये समझाने पर कि श्रीराम नेने भी माधुरी के बाद भारत जरूर लौटेंगे, वह शांत हो गई थीं।

Gadar 2: मेकर्स ने सनी देओल के फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज से 10 दिन पहले शुरू हुई 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग

4 of 5
दीपिका पादुकोण, संदीप कोचर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खैर, दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा को जब इस बात की उत्सुकता हुई कि देखें आखिरकार उनकी बड़ी बहन के सितारे आने वाले दिनों में किस करवट बैठने वाले हैं तो उन्होंने अपनी मां उज्जला से इस बारे में बात करने को कहा। फोन पर दोनों की लंबी बात हुई और उस बात के आखिर में उज्जला ये सुनकर खुश भी हुईं और हैरान भी कि दीपिका पादुकोण के सितारे इतने मजबूत हैं कि वह जिस क्षेत्र में भी कदम रखेंगी, वहां नंबर वन रहेंगी। उज्जला का तब एक ही सवाल था कि क्या उनकी बेटी ऐश्वर्या राय बच्चन से आगे निकल पाएगी। और, उनको इसका जवाब, हां में मिला था।

Karan Johar: शाहरुख-काजोल के साथ रणवीर-आलिया की तुलना पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, जवाब से की सबकी बोलती बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण से जुड़ी इस भविष्यवाणी का जिक्र इन दिनों इसलिए भी हो रहा है क्योंकि लंबे अरसे से दीपिका और रणवीर के रिश्तों को लेकर मुंबई फिल्मजगत में अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बारे में संपर्क करने पर संदीप कोचर बिना दोनों की कुंडली का फिर से मिलान किए कुछ भी कहने से तो इंकार करते हैं, लेकिन उज्जला पादुकोण से हुई अपनी बातचीत को लेकर भी चौकन्ने दिखते हैं। वह कहते हैं, ये किसी ज्योतिषी और उसके यजमान के बीच होने वाली बातचीत को सार्वजनिक करके आपसी विश्वास को तोड़ने जैसा होगा। ये पूछे जाने पर कि क्या वह उज्जला पादुकोण से अपनी बातचीत और इसमें दीपिका के ऐश्वर्या से आगे निकलने की बात कहने का खंडन करते हैं, संदीप कोचर ने साफ कहा, मैं इसका खंडन तो नहीं करता हूं लेकिन इस बारे में कुछ कहना भी नहीं चाहता।

Gadar 2: 'गदर 2' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, U/A सर्टिफिकेट के साथ सनी देओल की फिल्म हुई पास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें