मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
ओह माय गॉड 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी भगवान और भक्त के संबंधों को लोगों के बीच लाने वाली आगामी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे मंझे हुए कलाकारों वाली इस फिल्म पर बीते दिनों सेंसर बोर्ड के रोक लगाने के साथ ही इसे रिवीजन कमेटी के हवाले कर दिया था। फिल्म के कुछ सीन को लेकर जताई गई आपत्ति के बाद आई इस बड़ी खबर की हर अपडेट पर लोगों की निगाहें बनी हुई थीं। सभी फिल्म को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से 'ओह माय गॉड 2' को लेकर लग रही सभी अटकलों पर रोक लगा दी है। OMG 2: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'
विज्ञापन
3 of 11
दीपक धर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वैश्विक मीडिया और मनोरंजन पावरहाउस के रूप में पहचाने जाने वाले बानीजे ग्रुप ने आज (17 जुलाई) एंडेमोल शाइन इंडिया की खरीद प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा कर दी। बनीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया अब दीपक धर के नेतृत्व में काम करेंगे, जिन्हें संस्थापक और ग्रुप सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। Banijay Group: बनिजय ग्रुप ने खरीदा 'एंडेमॉल शाइन इंडिया', दीपक धर को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
4 of 11
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने लीक से इतर किरदारों के चलते हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बना चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने 35वें जन्मदिन पर एक बड़ी शुरुआत करने जा रही हैं। भूमि ने देश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए नए सिरे से एक अभियान शुरू करने का फैसला किया है और इस अभियान के लिए एक एनजीओ के गठन की घोषणा की है। भूमि की पहचान नई पीढ़ी में एक क्लाइमेट वॉरियर के रूप में रही है और पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव के चलते धरती को हो रहे नुकसान के प्रति वह लगातार जागरूकता बढ़ाती रही हैं। Bhumi Pednekar Birthday: भूमि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया बड़ा एलान, धरती को बेहतर बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
5 of 11
बरुण सोबती
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' स्टार बरुण सोबती इन दिनों वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल रहे हैं। उनके वेब शो असुर के दोनों सीजन काफी हिट हुए। बरुण के अभिनय को वेब सीरीज 'असुर' में काफी पसंद किया गया था। अब अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। बरुण 'कोहरा' वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के साथ ही यह दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। Barun Sobti: नेपोटिज्म पर बात करते हुए 'कोहरा' एक्टर का छलका दर्द, कहा- टीवी एक्टर को फिल्म में कोई नहीं लेता
विज्ञापन
6 of 11
'ओपनहाइमर' में सिलियन मर्फी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'ओपनहाइमर' 21 जुलाई को भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बहुचर्चित फिल्म के एलान के बाद से ही प्रशंसक सिल्वर स्क्रीन पर इस मनोरंजक कहानी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। देश-विदेश में फैले सिनेमा प्रेमियों की फिल्म को लेकर उत्सुकता इस बात से आंकी जा सकती है कि 'ओपनहाइमर' की एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों के एक बड़े समूह ने टिकट बुक करा लिए हैं। यह हाल सिर्फ विदेशों में ही देखने के लिए नहीं मिला है, बल्कि भारत में भी 'ओपनहाइमर' के टिकट बड़ी संख्या में बुक किए गए हैं। चलिए जानते भारत में फिल्म का पहला शो कितने बजे से होगा और इसकी सबसे महंगी टिकट किस शहर में है... Oppenheimer Ticket: फैंस पर चढ़ा 'ओपनहाइमर' का खुमार, मुंबई में टिकट का दाम सुन आ जाएगा पसीना
साउथ एक्टर किच्चा सुदीप कथित तौर पर निर्माताओं को धोखा देने के आरोप में चर्चा में हैं। एमएन कुमार ने उन पर पैसे लेकर फिल्म नहीं करने का आरोप लगाया है। पलटवार करते हुए सुदीप ने एमएन कुमार के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अब सुदीप ने पहली बार इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। Kichcha Sudeep: धोखाधड़ी के आरोपों पर किच्चा सुदीप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच्चाई जल्द ही सबके सामने आएगी
9 of 11
अनुभव सिंह बस्सी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यूट्यूब पर अपनी कॉमेडी के लोगों को हंसाने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी पिछले दिनों कानूनी पचड़े पर फंस गए थे। उन पर आरोप लगा था कि एमजॉन प्राइम के 'बस कर बस्सी' शो में अनुभव बस्सी ने न्यायपालिका और कानून से जुड़े लोगों को नकारात्मक तरीके से पेश किया है। उन्होंने कहा कि शो में बस्सी ने न्यायपालिका, कानून के पेशे और वकीलों को बदनाम किया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। Anubhav Bassi: 'आपके पास कोई और काम नहीं है', बस्सी के खिलाफ याचिका लेकर आए वकील को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
10 of 11
अजूनी के सेट पर घुसा तेंदुआ
- फोटो : social media
टीवी शोज वैसे तो अपनी कहानी में आने वाले शॉकिंग ट्विस्ट्स के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से इनके सेट पर जंगली जानवरों ने हलचल मचा रखी है। जहां कुछ दिन पहले कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'नीरजा' के सेट पर तेंदुए के घुसने से आतंक मच गया था, वहीं अब ऐसा ही कुछ अभिनेता शोएब इब्राहिम के सीरियल 'अजूनी' के सेट पर देखने को मिला। दरअसल, खबर आ रही है कि मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना के शो 'अजूनी' के सेट पर एक तेंदुआ घुस गया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। Ajooni: शोएब इब्राहिम के टीवी शो 'अजूनी' के सेट पर घुसा तेंदुआ, कास्ट की मौजूदगी में कुत्ते पर हुआ हमला
सलमान खान कई साल से फिल्म इंडस्ट्री में विराजमान हैं और पब्लिक को एंटरटेन कर रहे हैं। अभिनेता भले ही 55 के पार हो चुके हैं, लेकिन उनका स्वैग अभी भी बरकरार है। वह अपनी हर फिल्म में ऐसा कमाल कर देते हैं कि फैंस भी देखते रह जाते हैं। बीते दिनों अभिनेता को शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो रोल करते हुए देखा गया था। इसके बाद वह फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए, हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। अब इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने फिल्मों में कास्टिंग को लेकर नोटिस जारी किया है। Salman Khan: किसी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे सलमान खान, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों को दी चेतावनी