फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: माता-पिता बने नयन-विग्नेश और पुष्पा 2 में होगी अर्जुन कपूर की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sun, 09 Oct 2022 07:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। लोगों की इसी उत्सुकता को देखते हुए हम फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत में दिन भर में होने वाली 10 बड़ी खबरें की जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों से जानते हैं आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
 
विज्ञापन

2 of 11
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग करने के बाद से ही कपल चर्चा में बना हुआ था। वहीं, अब शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की है कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में विग्नेश ने सोशल मीडिया पर नयनतारा के साथ बच्चों के पैरों को चूमते हुए एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट के बाद से ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Nayanthara-Vignesh: शादी के चार महीने बाद नयनतारा-विग्नेश के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बच्चों के बने माता-पिता
विज्ञापन

3 of 11
Drishyam 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा में एक गाने के साथ फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा हुआ है। यह गाना फिल्म में सलगांवकर परिवार पर फिल्माया गया है। इसके साथ दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। 

Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' की शूटिंग हुई खत्म, सलगांवकर परिवार पर फिल्माया गया खास गाना

4 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta
अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन दोनों ही लंबे समय से फिल्म ब्रह्मास्त्र और अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार काम में व्यस्त थे। प्रेग्नेंसी में भी आलिया भट्ट ने फिल्म के ज्यादातर प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की और यहां तक कि उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म के दृश्यों की शूटिंग भी की। फिलहाल अब  जानकारी सामने आई है कि अभिनेता रणबीर कपूर कोई आगामी फिल्म साइन नहीं करेंगे।

Ranbir Kapoor: पिता बनने तक नई फिल्म साइन नहीं करेंगे रणबीर कपूर! पैटरनिटी लीव पर जाएंगे अभिनेता
विज्ञापन

5 of 11
अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा द राइज' साल 2021 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है, जिस पर काम शुरू हो चुका है। बीते दिन, इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया था। दावा किया गया था कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। लेकिन अब इस रिपोर्ट की सच्चाई फिल्म के निर्माता ने बताई है।

Pushpa 2: फहाद फासिल नहीं 'पुष्पा 2' में अर्जुन कपूर से भिड़ेंगे अल्लू अर्जुन, निर्माता ने बताई सच्चाई
विज्ञापन

6 of 11
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक दमदार फिल्मों से धमाका कर रहा है। अब साउथ की एक और फिल्म हिंदी में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि कन्नड़ भाषा में इसे पहले ही रिलीज किया जा चुका है और फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। अब इसे हिंदी पट्टी दर्शकों के लिए भी रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस रोमांचक फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

Kantara Hindi Trailer: 'कांतारा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड की इस फिल्म से टकराएगी जंगल की रोमांचक कहानी
विज्ञापन

7 of 11
मनोज बाजपेयी ने अपनी नई फिल्म के लिए भानुशाली स्टूडियोज से मिलाया हाथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीन बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी 77वीं फिल्म की शूटिंग रविवार से मुंबई में शुरू कर दी है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है लेकिन ये फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है और इसे भानुशाली स्टूडियोज व जी स्टूडियोज के साथ मिलकर सुपर्ण वर्मा बना रहे हैं। इस फिल्म से ओटीटी सीरीज बनाते रहे निर्देशक अपूर्व सिंह काकी का बड़े परदे पर डेब्यू हो रहा है।

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने भानुशाली स्टूडियोज से मिलाया हाथ, मुंबई में शुरू की नई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म

8 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने पति अभिनेता ऋषि कपूर की याद करती हैं और उनसे जुड़ी पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। आज एक बार फिर से नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद किया है और बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।

Neetu Kapoor: नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, अभिनेत्री का पोस्ट कर देगा भावुक

9 of 11
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल किए जाते हैं। कभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी किसी बयान को लेकर। हाल ही में बिपाशा बसु को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, वजह है उनकी हाई हील्स। दरअसल प्रेग्नेंसी में बिपाशा बसु को हाई हील्स पहनना महंगा पड़ गया और नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगा दी। हाल ही में अभिनेत्री को अपनी ड्रेस के साथ हाई हील्स में देखा गया था। इससे पहले आलिया भट्ट को भी फैंस प्रेग्नेंसी में हाई हील पहनने के लिए खरी-खरी सुना चुके हैं।

Bipasha Basu: प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहने नजर आईं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना

10 of 11
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता इस साल अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 11 अक्टूबर को अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ की फिल्म गुडबाय रिलीज हुई है। ऐसे में बिग बी के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स दर्शकों को एक खास तोहफा देने वाले हैं।

Amitabh Bachchan: बिग बी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, मात्र इतने रुपये में देख सकेंगे ‘गुडबाय’
विज्ञापन

11 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने फैशन सेंस को लेकर कभी उर्फी जावेद की तारीफ होती है, तो कभी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि उर्फी अपने बातें बेबाकी से सबके सामने रखती हैं, जिसकी वजह से कई लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। 2016 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्फी को बिग बॉस ओटीटी से लोकप्रियता मिली है। वहीं, अब उर्फी ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात कर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोल्ड सीन के लिए मना करने पर निर्माता ने भेज दिए थे गुंडे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें