फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara-Vignesh: शादी के चार महीने बाद नयनतारा-विग्नेश के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बच्चों के बने माता-पिता

Sun, 09 Oct 2022 07:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग करने के बाद से ही कपल चर्चा में बना हुआ था। वहीं, अब शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की है कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में विग्नेश ने सोशल मीडिया पर नयनतारा के साथ बच्चों के पैरों को किस करते हुए एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट के बाद से ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन

2 of 4
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर विग्नेश शिवन ने जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशखबरी सभी के साथ साझा की है। वहीं, उन्होंने नयनतारा के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बच्चों के पैरों को पकड़कर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में वह मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ विग्नेश ने लिखा, 'नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हम जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी अच्छे भावों को मिलाकर, हमारे लिए 2 धन्य बच्चों के रूप में साथ आए हैं। हमें हमारे उइरो और उलगाम के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। जिंदगी और भी खूबसूरत लग रही है।' 

Amitabh Bachchan: ‘शहंशाह’ बनने से पहले कोयले की खान में नौकरी करते थे अमिताभ, आज भी है कोलकाता से गहरा नाता
 
विज्ञापन

3 of 4
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram
विग्नेश शिवन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कपल और उनके नवजात बच्चों को फैंस बेशुमार प्यार दे रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस इस बात को लेकर असमंजस में भी हैं कि शादी के चार महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश माता-पिता बन गए। लेकिन आपको बता दें कि कपल ने सेरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत इस दुनिया में किया है।

Amitabh Bachchan: बिग बी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, मात्र इतने रुपये में देख सकेंगे ‘गुडबाय’
विज्ञापन

4 of 4
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा एटली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। नयनतारा के साथ किंग खान के साथ प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एटली भी पहली बार काम कर रहे हैं। इसके अलावा नयनतारा के पास अल्फोंस पुथ्रेन द्वारा निर्देशित पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ ‘गोल्ड’ और ‘कनेक्ट’ नामक एक तमिल हॉरर फिल्म भी है। वहीं, फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने अजित की 62वीं फिल्म को निर्देशित करने की घोषणा की है।

Bollywood Gossips: जब शादी के लिए नौशाद को बोलना पड़ा था झूठ, संगीतकार नहीं दर्जी बन रचाया था ब्याह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें