फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राखी सावंत के नाम पर भड़के मीका सिंह और मां बनीं देबिना बनर्जी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 04 Apr 2022 08:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉपुलर सिंगर मीका सिंह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका सिंह जल्द ही अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं, जिसमें वह अपने लिए दुल्हन तलाश करेंगे। मीका अपने स्वयंवर के चलते काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
mika singh, rakhi sawant - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर सिंगर मीका सिंह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका सिंह जल्द ही अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं, जिसमें वह अपने लिए दुल्हन तलाश करेंगे। मीका अपने स्वयंवर के चलते काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपने इस शो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, मीका सिंह दिल्ली में अपने शो का प्रमोशन करने पहुंचे। यहां पर मीका सिंह ने एक रिपोर्टर के साथ बदसलूकी करके विवादों को जन्म दे दिया है। 

Mika Di Voti: राखी सावंत से जुड़ा सवाल सुनकर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, रिपोर्टर के साथ की बदसलूकी
विज्ञापन

2 of 10
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जर्सी' के एलान के बाद से ही दर्शक बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का एक और ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है।

Jersey New Trailer: क्रिकेट से अपने प्यार और संघर्ष के बीच जूझते नजर आए शाहिद कपूर, जारी हुआ फिल्म का नया ट्रेलर
विज्ञापन

3 of 10
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary - फोटो : Instagram
टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- पूरे ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। इस वीडियो में गुरमीत और देबिना के हाथ के साथ उनके बेटी का हाथ देखा जा सकता है।

Good News: मां बनीं देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी ने वीडियो शेयर कर दी बेटी के जन्म की खुशखबरी

4 of 10
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने दो साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था। अभिनेता के जाने के बाद से ही इंडस्ट्री में खाली हुई उनकी जगह आज भी उनकी कमी का एहसास कराती है। ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच ना हों लेकिन वह हमेशा अपनी फिल्मों और अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिए हमारे बीच मौजूद रहेंगे। इसी बीच हाल ही में अभिनेता के प्रशंसकों के लिए ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Sharmaji Namkeen: जावेद अख्तर ने दी ऋषि कपूर की फिल्म पर प्रतिक्रिया, कहा- चिंटू आपने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया
विज्ञापन

5 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter @VVSLaxman281
हाल ही में आयोजित हुए 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में हर बार की तरह इस बार भी कई दिवंगत संगीत दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्टीफन सोंडहाइम और टेलर हॉकिन्स सहित कई संगीत दिग्गजों को याद किया गया। हालांकि, इस दौरान दिग्गज भारतीय गायिका लता मंगेशकर का नाम गायब देख भारतीय प्रशंसक निराश नजर आए। 

Grammy 2022: ग्रैमी अवॉर्ड के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में लता मंगेशकर की अनदेखी पर भड़के फैंस, ट्विटर पर जताई नाराजगी
 
विज्ञापन

6 of 10
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं और इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि आलिया और रणबीर शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। 

Alia Ranbir Wedding: शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाएंगे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, जानें क्या है वजह?
विज्ञापन

7 of 10
Grammy Awards - फोटो : Grammy.Com
ग्रैमी अवार्ड्स लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में दिए जा रहे हैं। पहले यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाला था लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से इसकी तारीख और जगह में बदलाव किया गया। ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। 1959 के बाद हर साल यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है। जॉन बैटिस्ट को इस बार सबसे अधिक नामांकन मिला है। अगर संगीतकार, गायक और गीतकार इनमें से एक भी अवॉर्ड जीतते हैं, तो यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड होगा।

Grammy Awards 2022: जॉन बैटिस्ट को 'वी आर' के लिए एलबम ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड, 'लीव द डोर ओपन' ने जीता रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार

8 of 10
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सितारों की देश के दूसरे राज्यों में बढ़ती धमक दूर हॉलीवुड तक सुनाई दे रही है। भारतीय बाजार के हिसाब से अपनी फिल्मों की कहानियां चुन रहे हॉलीवुड स्टूडियोज हिंदी फिल्मों के सितारों को तो अपनी फिल्मों में जगह देते रहे हैं लेकिन अब उनका ध्यान दक्षिण भारतीय सिनेमा की तरफ पहली बार गया है। सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म ‘बाहुबली’ सीरीज के सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली अखिल भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले हॉलीवुड की एक मेगा बजट फिल्म में सुपरहीरो के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं।

Prabhas: प्रभास को हॉलीवुड से मिला सुपर हीरो बनने का न्यौता, ‘आदिपुरुष’ में राम के चरित्र की विदेश तक चर्चा

9 of 10
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के बीच जहां कई बार कैट फाइट देखने को मिलती है, तो ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जिनके बीच गहरी दोस्ती है। अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। दरअसल अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ आस्क मी एनीथिंग यानी मुझसे कुछ भी पूछो सेशन रखा था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस की बातों के मजेदार तरीके से जवाब दिए। इसी क्रम में जब सामंथा के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा के वह बस उनसे प्यार करती हैं। उनकी स्टोरी को सामंथा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है और प्यार भरा रिप्लाई दिया है।
 
Ask Me Anything: आस्क मी एनीथिंग में बोलीं रकुल प्रीत सिंह; करती हैं सामंथा प्रभु से प्यार, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया प्यार भरा रिप्लाई
 
विज्ञापन

10 of 10
कंगना रणौत, सायशा शिंदे - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो लॉकअप शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कैदी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर जमकर ड्रामा करते दिखाई देते हैं तो वहीं कंटेस्टेंट्स द्वारा किए जाने वाले खुलासे भी इस शो को एंटरटेनिंग बनाए हुए हैं। फिलहाल कंगना के इस शो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में शो की मजबूत प्रतिभागी फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे की कंगना के साथ तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद उन्हें जेल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था लेकिन अब उनकी शो में एंट्री हो चुकी है और इसी क्रम में अब आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। जहां सायशा एक लंबा नोट पढ़कर कंगना रणौत से माफी मांगती दिखाई देंगी।

Lock Upp: शो में वापसी करते ही सायशा शिंदे ने मांगी कंगना से माफी, बोलीं-'मैं कैदी हूं आप शो की ओनर हैं'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें