फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday-Ishaan Khatter: ईशान खट्टर और अनन्या पांडे का हो गया ब्रेकअप! तीन साल से एकदूसरे को कर रहे थे डेट

Mon, 04 Apr 2022 07:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिलेशनशिप की खबरें कई बार वायरल हो चुकी हैं। इसके बाद भी दोनों ने कभी भी इसको लेकर खुलकर बात नहीं की है। अब खबरें आ रही हैं कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने अपने तीन साल के रिश्ते को खत्म कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्म खाली-पीली की शूटिंग के दौरान नजदीक आए थे। 
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने अपने तीन साल के रिश्ते को बहुत निजी रखा था। दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया। साल 2019 के अंत में दोनों को फिल्म खाली-पीली के सेट पर धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता के 50वें जन्मदिन की पार्टी में स्पॉट किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकअप के बावजूद दोनों की दोस्ती कायम रहेगी। अगर भविष्य में उनके पास फिल्मों का ऑफर आता है तो वह साथ में फिल्में भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
ईशान खट्टर, अनन्या पांडे - फोटो : social media
कुछ समय पहले ईशान और अनन्या को शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में एकसाथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस हैरान हो गए थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप को हवा मिली थी। हाल ही में ईशान खट्टर की मां और अभिनेत्री नीलिमा ने भी अनन्या को अपने परिवार का हिस्सा बताया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें