फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विराट कोहली से ज्यादा मशहूर हुए स्टैन और बॉडी दिखाने पर टाइगर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 15 Feb 2023 07:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली, एमसी स्टैन, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर पल कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस को भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन ग्लैमर वर्ल्ड में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
Basil Joseph - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फिल्म निर्माता बेसिल जोसफ जिन्होंने हाल ही में मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म जया जया जया हे में देखा गया था। उन्होंने बुधवार के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी नवजात बेटी के दुनिया में आने की खुशी साझा की है। अस्पताल के कमरे से उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपनी बेटी को खुशियों का बंडल और अपना दिल चुराने वाली बताया है। 
Basil Joseph: बेसिल जोसेफ के घर आई नन्ही परी, तस्वीर साझा कर कही दिल छूने वाली बात
विज्ञापन

3 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत पिछले काफी दिनों से अपनी निजी और शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों मे हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल आदिल न्यायिक हिरासत में हैं। आज राखी और आदिल के केस की कोर्ट में सुनवाई हुई। राखी जब कोर्ट से बाहर आईं तो काफी दिनों बाद उनके चेहरे पर पहले जैसी मुस्कुराहट थी। आखिर कोर्ट में ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं...
Rakhi Sawant: कोर्ट से हंसते हुए बाहर आईं राखी, बोलीं- खुद लड़ना चाहती हूं अपना केस

4 of 11
विजय वर्मा, तमन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते कई दिनों ने अभिनेता विजय वर्मा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की अफेयर की खबरें हैं। दरअसल, दो महीने पहले नए साल की पार्टी में दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया था। इस बीच लगातार अफवाहों का बाजार गर्म हो रहा है कि वह दोनों एक दूसरे को सीक्रेट तरीके से डेट कर रहे हैं। एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया है, जिसकी वजह है अभिनेता विजय का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, इंस्टाग्राम पर उन्होंने बिना तमन्ना का नाम लिए अपने प्यार की तरफ इशारा किया है।
Vijay Varma: विजय वर्मा ने सार्वजनिक किया तमन्ना के साथ रिलेशनशिप! वैलेंटाइंस डे पर साझा की खास तस्वीर
विज्ञापन

5 of 11
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू के लाइफ पर बायोपिक बनाई जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इस फिल्म की घोषणा हुई, तब स्टार कास्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। अब खबर है कि इस फिल्म में यंग सरोजिनी के रोल में सोनल मोंटेरो नजर आएंगी। वहीं, इसके बाद इस किरदार को अभिनेत्री शांति प्रिया निभाएंगी।
Shanthi Priya: सांवले रंग के कारण इस एक्ट्रेस को 28 साल तक नहीं मिला काम, अब इस बायोपिक से कर रहीं वापसी
विज्ञापन

6 of 11
जूनियर एनटीआर-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' को वैश्विक स्तर पर दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने न सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दुनियाभर में इसकी खूब तारीफ भी हुई। फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म की झोली में दो क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स भी आए। वहीं, 'नाटू नाटू' गाने को ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में ऑस्कर 2023 के लिए भी नामांकित किया गया है। दुनियाभर में फिल्म को मिली सफलता को लेकर हाल ही में जूनियर एनटीआर निर्देशक एसएस राजामौली की तारीफ करते नजर आए।
Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने बांधे राजामौली की तारीफों के पुल, बोले- उन्होंने दुनिया को एकजुट किया
विज्ञापन

7 of 11
जेम्स कैमरून, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने सभी के दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। फिर चाहे वह देश की जनता हो या फिर विदेशी प्रशंक। 'आरआरआर' के फैंस की लिस्ट में हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून का नाम भी शामिल है। जेम्स कैमरून पहले भी कई बार 'आरआरआर' और उसके सितारों की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं। लेकिन उनकी तारीफ है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल, हाल ही में जेम्स कैमरून ने एक बार फिर 'आरआरआर' से जुड़े कलाकार राम चरण की तारीफों के पुल बांधे हैं। 
James Cameron: जेम्स कैमरून ने RRR में राम चरण के किरदार को बताया चैलेंजिंग, राजामौली के बारे में कही यह बात

8 of 11
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह सबसे फिट अभिनेता माने जाते हैं। अपनी दमदार बॉडी और एक्शन का कमाल वह कई फिल्मों में दिखा चुके हैं। फिल्मों में टाइगर श्रॉफ की बॉडी और डांस देख लोग उनके कायल हो जाते हैं। कई फैंस टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी बनाने की कोशिश करते हैं। अभिनेता ने अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की, लेकिन इस तस्वीर पर आज वह ट्रोल हो रहे हैं।
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने तस्वीर साझा कर दिखाई लेग मसल्स, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- पैंट गिर गई है उठा लो

9 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। पिछले दिनों विवेक अग्निहोत्री 'पठान' को लेकर अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जिन्होंने पहले बेशरम रंग पर विवाद के बीच पठान की आलोचना की थी, वह एक बार फिर 'पठान' पर बयान देकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख खान को श्रेय दिया है, जो सबको चौंका रहा है। 
Vivek Agnihotri: 'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, निर्देशक ने SRK को दिया फिल्म की सफलता का श्रेय

10 of 11
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर पिछले काफी समय से अपने प्यार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ अक्सर उनकी अफेयर की खबरें सामने आती हैं। आखिरकार वैलेंटाइन डे पर प्रतीक और प्रिया ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं और आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी।
Prateik Babbar: प्रिया बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में प्रतीक बब्बर, खास तस्वीरें साझा कर खुद किया खुलासा
विज्ञापन

11 of 11
एमसी स्टैन, सिद्धार्थ शुक्ला, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 का फिनाले हो चुका है और रैपर एमसी स्टैन शो की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। सलमान खान ने 12 फरवरी को एमसी स्टैन को शो का विजेता घोषित किया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बिग बॉस के फैंस दो गुट में बट गए हैं, एक वो जो स्टैन की जीत से खुश हैं, तो दूसरे जिन्हें रैपर की जीत पच नहीं रही है। फैंस का मानना था कि शिव ठाकरे या प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई ट्रॉफी अपने नाम करेगा। ऐसे में ट्विटर पर अनडिजर्विंग विनर ट्रेंड करने लगा था।
Bigg Boss 16: एमसी स्टैन ने सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं विराट कोहली को भी लोकप्रियता में छोड़ा पीछे, जानें कैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें