फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मलाइका की प्रेग्नेंसी की फेक न्यूज और ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट बदली, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 30 Nov 2022 07:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ड्रीम गर्ल 2, अर्जुन-मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। बताते चलें कि पहले खबर आई थी कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने एकता कपूर से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लेकर कहा है, क्योंकि उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' भी 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसके चलते फिल्म की डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
Dream Girl 2: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल-2' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

 

विज्ञापन

3 of 11
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आमिर खान की हिट फिल्म 'दंगल' के बाद से लाइमलाइट में आई, फातिमा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में फामिता सना अपनी बीमारी का खुलासा किया है, जिसके चलते उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान अभिनेत्री को अपना करियर डूबने का भी डर सताने लगा था।

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख, खुलासा करते हुए बोलीं- भाग्यशाली हूं कि बच गई

 

4 of 11
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं, जिसके बाद अर्जुन कपूर का गुस्सा फूटा और उन्होंने फेक न्यूज फैलाने पर मीडिया हाउस की क्लास लगा दी। 

Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फर्जी खबर पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा, बोले- यह बेहद शर्मनाक
विज्ञापन

5 of 11
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का लोकप्रिय सीरियल है, जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। बीते कुछ दिनों से यह सीरियल कलाकारों के जाने की  वजह से चर्चा में है। इस धारावाहिक से जुड़े कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने शो को अलविदा कहा है, जिसमें शैलेश लोढ़ा का नाम भी शामिल है। वह लंबे समय तक शो में 'तारक मेहता' के किरदार में नजर आए थे। उनके बाद यह किरदार सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं लेकिन अब माना जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा इस सीरियल में फिर से एंट्री कर सकते हैं। 
 

'तारक मेहता...' में फिर एंट्री करेंगे शैलेश लोढ़ा? डायरेक्टर के पोस्ट ने फैंस को किया एक्साइटेड

विज्ञापन

6 of 11
रवीना टंडन के कैमरे की क्लिक से बाघिन गुस्सा। - फोटो : सोशल मीडिया
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन

7 of 11
The Kashmir Files, Nadav Lapid - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को भद्दी फिल्म और प्रोपेगेंडा बताने वाले इस्राइल फिल्मकार नादव लापिड का एक और बयान सामने आया है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के जूरी हेड और इस्राइल के फिल्मकार ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी टिप्पणी पर बात करते हुए कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ बोलना 'आसान नहीं' था। 
 

कश्मीर फाइल्स पर बयानबाजी से पहले खौफजदा थे इस्राइली फिल्मकार, बोले- आसान नहीं था

8 of 11
खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने दर्द को लोगों के साथ साझा किया है। खेसारी लाल यादव बीती रात तीन बजे लाइव आए और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की बात कह डाली। इसकी वजह उनका परिवार है। खेसारी का कहना है कि उनके परिवार की फिक्र उन्हें खाई जा रही है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि खेसारी लाल यादव के परिवार में या उनके परिवार के सदस्यों के साथ ऐसा क्या हो गया कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक के लिए मजबूर हो गए?

'मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ दूंगा, बहुत दर्द में हूं...', वीडियो में ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव

9 of 11
कृति सेनन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की अपने को-स्टार प्रभास के साथ अफेयर की अफवाह लंबे समय से चल रही थी। काफी समय से सोशल मीडिया पर उनके इंटरव्यू शेयर हो रहे थे, जिसमें वे प्रभास के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही थीं। फैेंस भी उनके डेटिंग की खबरों को सुनकर काफी खुश थे। लेकिन, कृति ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा लिखा, जिसकी वजह से उनके और प्रभास के फैंस परेशान हो गए।

जल्द एक-दूजे के होंगे प्रभास और कृति? पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने कहा- मेरी शादी की तारीख...
 

10 of 11
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता विजय देवराकोंडा बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने अपनी हालिया फिल्म 'लाइगर' के लिए धन की सोर्सिंग से संबंधित जांच के सिलसिले में पेश हुए।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से ईडी ने की पूछताछ, लाइगर की फंडिंग से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

11 of 11
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'छोरी 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। यह साल 2021 में आई फिल्म 'छोरी' का सीक्वल है। नुसरत की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिसकी वजह से मेकर्स अब इस फिल्म का दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर यह खत्म हुई थी। इसके अलावा फिल्म में कुछ नए किरदार भी देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। इसके पहले भाग को भी उन्होंने ही बनाया था। इसका निर्माण टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और एबंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में नुसरत भरूचा एक बार फिर साक्षी के किरदार में दिखेंगी। वहीं, इस बार उनके साथ सोहा अली खान भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। 

Chhori 2: 'छोरी 2' की शूटिंग हुई शुरू, इस बार नुसरत भरूचा के साथ एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी सोहा अली खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें