फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आरआरआर' के नाम बड़ी उपलब्धि और ऑस्कर पुरस्कारों के लिए एंट्री शुरू, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 03 Jul 2022 08:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ऑस्कर, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में रोज हलचल होना आम बात है। हर दिन कुछ न कुछ नया घटता रहता है और फैंस भी ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि ग्लैमर की दुनिया में आज क्या हुआ है। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। फिल्म 'आरआरआर' को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। दूसरी तरफ आज रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने उनके साथ बस में हुई छेड़छाड़ का खुलासा किया है। इसके अलावा भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ है, चलिए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
पिछले 10 साल में ऑस्कर में भेजी गई फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर पुरस्कारों में अंग्रेजी के अलावा दुनिया के अलग अलग देशों से तमाम दूसरी भाषाओं की फिल्में भी पुरस्कार पाने की होड़ में शामिल होती हैं। ये फिल्में अगर अमेरिका के किसी सिनेमाघर में तय मानदंडों के अनुसार हफ्ते भर से ज्यादा प्रदर्शित होती हैं तो इन्हें सीधे भी प्रतियोगिता में शामिल माना जाता है, लेकिन किसी देश का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्में 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवार्ड' कैटेगरी में मुकाबला करने उतरती हैं। ये वही कैटेगरी है जिसे पहले 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड' कहा जाता था। भारत से भी हर साल किसी एक फिल्म को इन पुरस्कारों में भेजा जाता है और आपको शायद ये जानकर हैरानी हो कि इस फिल्म के चुनाव को लेकर जो संस्था फैसला करती है, उसका भारत सरकार से कोई लेना देना नहीं है। 

Oscars 2023: ऑस्कर पुरस्कारों के लिए एंट्री शुरू, जानिए बीते 10 साल में भेजी गईं भारतीय फिल्में और प्रक्रिया
 
विज्ञापन

3 of 11
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो रिलीज से पहले धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप झेल चुकी हैं। कुछ दिनों पहले, बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर मंदिर के अंदर जूते पहनकर जाते हुए नजर आए थे। इस सीन की वजह से सोशल मीडिया पर लोग काफी भड़क गए थे। वहीं, अब ऐसा ही एक और मामला सामना आया है। हाल ही में, भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर अब जमकर विवाद हो रहा है। इस पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है।

Leena Manimekalai Documentary: सिगरेट पीती काली मां का पोस्टर देख फूटा लोगों का गुस्सा, फिल्ममेकर को यूं लगाई लताड़

4 of 11
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मी अपडेट के साथ-साथ वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय देती नजर आती हैं। एक बार फिर रवीना टंडन अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अपनी किशोर उम्र के उन संघर्ष भरे दिनों का जिक्र किया, जब वह लोकल ट्रेन और बस से सफर किया करती थीं। रवीना ने बताया कि इस दौरान वह कई अजनबियों की छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। दरअसल यह पूरी बात रवीना ने 'आरे मेट्रो 3 कारशेड' प्रोजेक्ट के मसले पर कही है। इसके बाद कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे तो रवीना ने उनका भी मुंह बंद करा दिया।

Raveena Tandon: संघर्ष वाले दिन याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, बोलीं- बस में अजनबी लोग मेरे साथ...
विज्ञापन

5 of 11
अनुपम खेर, दर्शन कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। वह अक्सर अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी फोटोज शेयर करते रहते हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 के कोस्टार के साथ एक फोटो अपलोड की है। ये एक मोनोक्रोम तस्वीर है।

Anupam Kher: अनुपम खेर ने शुरू की 'कागज 2' की तैयारी, को-स्टार के साथ साझा की तस्वीर
विज्ञापन

6 of 11
आरआरआर, द बैटमैन, टॉपगन - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने विदेश में भी अपना परचम लहरा दिया है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मिडसीजन अवार्ड्स 2022 में एसएस राजामौली की इस फिल्म को दूसरा स्थान मिला है। 'आरआरआर' ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जैसे टॉप गन: मैवरिक, द बैटमैन, एल्विस और द अनबियरेबल वेट को पीछे छोड़ यह नया मुकाम हासिल किया है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने इस बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'एवरीवेयर एवरीवेयर ऑल एट वन्स' को दिया है। एचसीए ने यह जानकारी ट्वीट के जरिेए दी। 

RRR: एस एस राजामौली की फिल्म ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, बैटमैन को पछाड़ हासिल किया ये रिकॉर्ड
 
विज्ञापन

7 of 11
प्रीति जिंटा, ऋतिक रोशन, सुजैन खान, अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सुजैन खान से ऋतिक रोशन ने भले ही अपने रास्ते अलग कर लिए हों, लेकिन अभी भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। किसी भी फंक्शन में या सार्वजनिक रूप से भी अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। ऋतिक रोशन को हाल ही में लॉस एंजेलिस में प्रीति जिंटा के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। इसमें की पुराने दोस्तों की रीयूनियन दिखाई दी। इस पार्टी में प्रीति के पति जीन गुडइनफ और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुई हैं। तस्वीरों में ऋतिक और प्रीति की पुरानी दोस्त सोनाली बेंद्रे भी नजर आ रही हैं। सुजैन इस मौके पर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पार्टी में पहुंची हैं।

Viral: ऋतिक रोशन ने प्रीति जिंटा और सुजैन खान के साथ की पार्टी, ये सेलिब्रिटीज भी आए नजर

8 of 11
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram
विक्रांत मैसी ने विभिन्न वेब शो और फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'फॉरेंसिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके लिए उन्हें जनता से काफी सराहना भी मिल रही है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने अपने करियर और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर बात की है।

Vikrant Massey: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर विक्रांत का बयान, बोले- पहले इस पर अभद्रता और अश्लीलता थी और अब...

9 of 11
निहारिका तिवारी - फोटो : Instagram
एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो 'रोडीज' की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, निहारिका तिवारी को कन्हैयालाल की तरह जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। निहारिका ने उदयपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग निहारिका का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें भद्दे कमेंट्स के साथ कन्हैया जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तू उल्टी गिनती करना शुरू कर दे, अब तेरी बारी है।'

Niharika Tiwari: उदयपुर की घटना की निंदा करने पर रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट को मिली धमकी, बोले- अब तेरी बारी है

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन कही जाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। हालांकि लोगों की परवाह किए बिना उर्फी लगातार अपने मन मुताबिक कपड़े पहनती हैं। इतना ही नहीं वह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती भी नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर वह चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार चर्चा का विषय उनका कोई फैशन सेंस या अतरंगी लिबाज नहीं बल्कि उनकी मौत की खबर है।

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर सामने आई उर्फी जावेद की सुसाइड वाली तस्वीर, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

11 of 11
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media
अभिनेत्री देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी 3 अप्रैल, 2022 को प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। वह अक्सर बेटी की झलक साथ करती रहती हैं। आज उनकी लाडली तीन महीने की हो गई है और इस मौके पर कपल ने उसकी पहली ऐसी तस्वीर साझा की जिसमें पूरा चेहरा देखा जा सकता है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बेटी का नाम लियाना रखा है। । फोटो में उन्हें प्यार से अपनी बेटी की चूमते देखा जा सकता है। लियाना की क्यूटनेस दिल जीत रही है। कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है।

Gurmeet-Debina Daughter: देबिना और गुरमीत ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, क्यूटनेस जीत लेगी आपका दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें