फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: लता मंगेशकर ने दी कोरोना को मात और RRR की नई रिलीज डेट घोषित, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 31 Jan 2022 07:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में हैं। इस बात की जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने दी है। सूत्रों के मुताबिक उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन
1 of 10
लता मंगेशकर, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में हैं। इस बात की जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने दी है। सूत्रों के मुताबिक उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। बता दें कि 92 वर्षीय गायिका ने हल्के लक्षणों के साथ कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। जिसके बाद 8 जनवरी को उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका इलाज डॉ प्रतीत समदानी और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। डॉ.समदानी के मुताबिक, मंगेशकर ने मामूली सुधार के संकेत दिए हैं। डॉ.समदानी ने न्यूज एजेंसी को जानकारी दी है कि, "वह ढाई दिनों से वेंटिलेटर से बाहर है, लेकिन अभी भी निगरानी में है। स्वास्थ्य में मामूली सुधार के कारण उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। हालांकि उन्हें अभी भी आईसीयू में रखा जाएगा।

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर ने दी कोरोना संक्रमण को मात, सेहत में भी हुआ सुधार
विज्ञापन

2 of 10
आरआरआर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
देश में बढ़ते कोरोनावायरस की वजह से अपनी रिलीज से पोस्टपोन हुई एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।  फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक बयान जारी कर फिल्म की फाइनल रिलीज डेट का एलान कर दिया है। जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर यह फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी देते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, आरआरआर की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है- 25 मार्च 2022। बड़े बजट वाली यह फिल्म बॉक्सऑफिस कलेक्शन के लिहाज से मेकर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि मेकर्स इसकी रिलीज के लिए सही दिन की तलाश में थे।

RRR: आरआरआर की नई रिलीज डेट का एलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म


 
विज्ञापन

3 of 10
Kunal Kapoor and his wife Naina Bachchan - फोटो : insta
फिल्म 'रंग दे बसंती' के फेम एक्टर कुणाल कपूर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेता कुणाल कपूर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नैना ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि नैना बच्चन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं। इस तरह से अमिताभ बच्चन भी एक बार फिर से नाना बन गए हैं। कुणाल कपूर और नैना शादी के सात साल बाद पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Good News: 'रंग दे बसंती' के कुणाल कपूर बने पिता, अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना ने दिया बेटे को जन्म

4 of 10
फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभिनेता ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से सेलिब्रेशन का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में जैकलिन फर्नांडिस के अलावा फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है। वीडियो में सभी लोग केक काटकर फिल्म की शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। 

RamSetu: अक्षय कुमार ने पूरी की रामसेतु की शूटिंग, इस साल दीवाली पर रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

5 of 10
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म, किसी अन्य ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर या फिर इसकी किसी भी सामग्री के किसी भी प्रदर्शन या प्रकाशन पर रोक लगाने के मामले में दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है और इस मामले में याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि फिल्म 'वाय आई किल्ड' गांधी के निर्माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को निशाना बना रहे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Why I killed Gandhi: सुप्रीम कोर्ट का याचिकाकर्ता को निर्देश, 'वाय आई किल्ड गांधी' मामले में हाई कोर्ट में अपील करें
विज्ञापन

6 of 10
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इस समय सिंगर शिबानी के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबरें आईं थी कि फरहान अख्तर फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो कोर्ट मैरिज के बाद फरहान अख्तर का ग्रैंड वेडिंग करने का प्लान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और शिबानी ने कोर्ट मैरिज करने के बाद अप्रैल में ग्रैंड बॉलीवुड स्टाइल वेडिंग करने का फैसला लिया है। हालांकि इस बारे में उनकी तरफ अभी तक कोई ऑफिशियली स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Farhan And Shibani Wedding: अप्रैल में ग्रैंड वेडिंग करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, चार साल से हैं रिलेशन में
विज्ञापन

7 of 10
गौहर खान ने तेजस्वी प्रकाश पर कसा तंज - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 को उसका विजेता मिल गया है। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम की।  ट्रॉफी के साथ तेजस्वी को 40 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। टॉप 3 में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल थे। बाद में सलमान खान ने टॉप 2 प्रतिभागियों का चयन किया और करण कुंद्रा टॉप 2 से बाहर हो गए। सभी को लग रहा था कि प्रतीक विनर होंगे लेकिन तेजस्वी की जीत के साथ ही सभी का भ्रम टूट गया। तेजस्वी की जीत से उनके फैंस और फ्रेंड्स बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस को शानदार जीत की जमकर बधाइयां दे रहे हैं लेकिन इस बीच गौहर खान ने तेजस्वी की जात पर तंज कसा है।

Bigg Boss 15 Winner: गौहर खान को नहीं भाई तेजस्वी प्रकाश की जीत, बोलीं- लोगों की चुप्पी ने सबकुछ कह दिया…
 

8 of 10
फिल्म तख्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मों के दीवानों को अक्सर फिल्मों के एलान, उसके आगे इन पर होने वाली प्रगति और फिल्म निर्माण के विभिन्न चरणों की जानकारी न होने का फायदा डिजिटल दुनिया के नए मोगैम्बो उठाने लगे हैं। पूरा संगठित गिरोह चलाने वाले ये फर्जी फिल्म निर्माता दिग्गज फिल्म निर्माण कंपनियों की क्लोन वेबसाइट्स बनाते हैं। असली प्रोडक्शन कंपनी जैसी दिखने वाली ईमेल आईडी बनाते हैं और सोशल मीडिया व यूट्यूब पर अपना हुनर दिखाने वालों को अपना निशाना बनाते हैं। ये गिरोह इन दिनों दिग्गज फिल्मकार करण जौहर की महीनों पहले घोषित फिल्म ‘तख्त’ के लिए कलाकार तलाश रहा है। खासतौर से इस गिरोह के लोग ऐसी महिलाओं से संपर्क कर रहे हैं, जिनकी दिलचस्पी नाच-गाने में ज्यादा दिखती है।

Casting Call: करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ के नाम पर गिरोह तलाश रहा लड़कियां, यहां समझिए क्या है पूरा मामला

9 of 10
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग खत्म की है, जिसमें विक्की के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। दोनों ही कलाकारों ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग इंदौर में पूरी की। लेकिन अब विक्की कौशल अपना काम खत्म करके मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। ऐसे में विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान अभिनेता ने अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की। लेकिन इस तस्वीर से ज्यादा विक्की कौशल का कैप्शन चर्चाओं में बना हुआ है क्योंकि इस कैप्शन को पढ़ने के बाद ही फैंस अभिनेता को पिता बनने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया: विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में लिखा ऐसा कैप्शन, फैंस ने दे डाली पापा बनने की सलाह
विज्ञापन

10 of 10
करण कुंद्रा - फोटो : KundrraSquad
बिग बॉस 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश को मिली है। प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर अप रहे, जबकि करण कुंद्रा टॉप 3 में शामिल रहे। हालांकि करण को पूरी उम्मीद थी कि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत जाएंगे लेकिन वोटों की कमी के कारण उन्हें टॉप 2 से बाहर होना पड़ा। 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने फैमिली और फैंस के साथ-साथ करण कुंद्रा का शुक्रिया अदा किया। लेकिन करण की आँखों में हार का दुख साफ दिखाई दिया।

Karan Kundra: बिग बॉस हारने पर छलका करण कुंद्रा का दर्द, बोले- जो हुआ उससे उबरने में मुझे समय लगेगा…
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें