आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में 1920 के समय को दिखाया गया है। फिल्म में अल्लूरी और कोमाराम को ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ते दिखाया गया है। यह फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी। वहीं, स्टार कास्ट की बात करें तो जूनियर एनटीआर और रामचरण के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।