लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुर कोकिला लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हो गया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सचिन तेंदुलकर, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर, अजीत पवार और शाहरुख खान सहित राजनीति एवं फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। लता मंगेशकर ने रविवार सुबह मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर है और करोड़ों भारतीय लता मंगेशकर के गानों को गुनगुना कर उनको अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लता मंगेशकर के अवसान पर फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह अब लता मंगेशकर के हाथों से लता मंगेशकर अवॉर्ड नहीं ले पाएंगी।
Lata Mangeshkar: शर्मिला टैगोर ने सुर कोकिला लता मंगेशकर को ऐसे किया याद, बोलीं- मुझे अफसोस है…