फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पुलिस की गिरफ्त में केआरके और शाहरुख ने ठुकराई डॉन 3, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Tue, 30 Aug 2022 08:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमाल राशिद खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
1 of 11
Shahrukh khan, Krk - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में कोई ना कोई हलचल बनी ही रहती है। नई फिल्मों के एलान के साथ ही सेलिब्रिटी से जुड़ी कई अपडेट्स सामने आती रहती हैं। आज एक तरफ जहां अभिनेता केआरके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो वहीं अभिनेता शाहरुख खान ने डॉन 3 को रिजेक्ट कर दिया है। तो आइए आपको 10 खबरों के जरिए आज के मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कमाल राशिद खान - फोटो : KRK
कमाल राशिद खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। अपने ट्वीट्स के कारण केआरके विवादों में फंस गए हैं। उनके एक ट्वीट के लिए केआरके को 14 दिन की जेल हो गई है। बता दें कि क्रिटिक और अभिनेता के खिलाफ मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक केआरके ने बोरीवली कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है। इस मामले में शाम 4 बजे कोर्ट में सुनवाई होनी है।

KRK: 14 दिनों के लिए जेल की हवा खाएंगे केआरके, 2020 का ये ट्वीट बना गले की फांस
विज्ञापन

3 of 11
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस हिंदी सितारों से नाराज है, शायद यही वजह है कि एक के बाद एक फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। बड़े बजट से लेकर बड़ी-बड़ी स्टाराकास्ट तक सभी की फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं। हाल ही में 'लाल सिंह चड्डा', 'रक्षा बंधन' बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' के भी हालात सही नहीं हैं। बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों की ऐसी हालत सच में चौंकाती है। बॉलीवुड पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए अब किंग खान यानि शाहरुख खान ने एक अहम फैसला लिया है। 

Don 3: बॉक्स ऑफिस के हालात देख शाहरुख खान को लगा डर! ठुकराया डॉन 3 का ऑफर

4 of 11
अनुराग कश्यप-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बीते दिनों यशराज फिल्म्स के पतन के लिए आदित्य चोपड़ा को जिम्मेदार ठहराया था। अनुराग कश्यप का कहना था कि आदित्य चोपड़ा को गुफा में बैठकर हुक्म नहीं देना चाहिए। अब उनके इस बयान पर अनुपम खेर आदित्य चोपड़ा के बचाव में आ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पर कुछ बड़ी फिल्मों के असफल होने का कारण सितारों के देश को लेकर दिए गए पहले के बयानों को बताया है।

Anupam Kher: अनुराग कश्यप ने आदित्य चोपड़ा को ठहराया था YRF के पतन के लिए जिम्मेदार, अनुपम खेर ने कह दी ये बात
विज्ञापन

5 of 11
अंकिता,विवके अग्निहोत्री - फोटो : Social media
झारखंड के दुमका में पेट्रोल डालकर जलाई गई अंकिता की मौत के बाद से ही देशभर में रोष का माहौल है। एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी 16 वर्षीय अंकिता की बर्बरतापूर्ण के बाद से ही हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा हैं। इसी क्रम में मशहूर फिल्ममेकर विवके अग्निहोत्री ने भी इस रूह कंपाने वाली हत्या पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। लगभग हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले विवेक आए दिन सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। इसी बीच फिल्ममेकर ने अंकिता के साथ हुई वारदात पर अपना रोष जाहिर किया है। 

Vivek Agnihotri: अंकिता के साथ बर्बरता पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- कश्मीर से गोधरा तक हिंसक गाथा जारी
विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'कठपुतली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस साल अक्षय कुमार फ्लॉप की हैट्रिक लगा चुके हैं और कठपुतली उनकी चौथी फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं, अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने राजकुमार हिरानी के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दोनों एक स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे।

Akshay Kumar: अब राजकुमार हिरानी संभालेंगे अक्षय कुमार के डूबते करियर की नैया! इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
विज्ञापन

7 of 11
आदित्य रॉय कपूर, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स के बीच डेटिंग की खबरें आम हैं। लेकिन लगता है अब इस इंडस्ट्री को एक और नया कपल मिलने वाला है। बीते दिनों, अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था लेकिन अनन्या ने अदित्य को अपना दोस्त बताकर दोनों का रिश्ता साफ कर दिया है। वहीं, अब आदित्य का नाम कृति सेनन के साथ जुड़ गया है। दावा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर कृति सेनन ने भी चुप्पी तोड़ दी है। 

Aditya-Kriti Sanon: आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं कृति सेनन? करण जौहर बोले- मैंने कोजी होते देखा

8 of 11
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस रॉक ने ऑस्कर 2023 की मेजबानी करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। आपको 94वें अकादमी पुरस्कार के दौरान हुआ थप्पड़ कांड याद है?....हां वही कांड जब अभिनेता विल स्मिथ ने मंच पर आकर कॉमेडियन और अभिनेता क्रिस रॉक के गालों पर थप्पड़ जड़ दिया था।...याद है न! बस उसी विवाद की वजह से क्रिस रॉक ने 2023 में आयोजित होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की मेजबानी करने से इनकार कर दिया। हालांकि विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी थी। लेकिन, शायद क्रिस रॉक इस घटना को भूल नहीं पाए हैं। 

Oscar 2023: विल स्मिथ का थप्पड़ नहीं भूल पाए हैं क्रिस रॉक! ऑस्कर 2023 की मेजबानी करने से किया इनकार

9 of 11
राखी सावंत, सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है लेकिन सामने आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। गोवा पुलिस ने भी बताया था कि सोनाली को ड्रग्स दिया गया था। ऐसे में अब कई सेलेब्स सोनाली के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने सोनाली फोगाट के मर्डर और उनके PA सुधीर सांगवान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Sonali Phogat: राखी सावंत ने सोनाली फोगाट के PA पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- उसे जितनी बार देखा गुस्सा आया

10 of 11
Urfi Javed - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उर्फी को इसी वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उर्फी के पोस्ट पर भद्दी भद्दी बातें लिखते हैं लेकिन अभिनेत्री ने हर बार लोगों को उनकी बातों का करारा जवाब दिया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बीते दिन उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था, जिसमें यूजर्स ने उर्फी से गंदे-गंदे सवाल किए। इस बीच एक यूजर्स ने उर्फी पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाया, जिस पर अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया है। 

Urfi Javed: इस्लाम को बदनाम करने के आरोपों पर भड़कीं उर्फी जावेद, बोलीं- शर्म कहां बिकती है मुझे भी बता दीजिए
विज्ञापन

11 of 11
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : insta
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल के लिए दोनों सितारे सुर्खियों में रहते हैं। अब इनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही फैंस इन्हें पर्दे पर साथ देख सकेंगे। गौलतलब है कि फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेकरार है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनका यह इंतजार पूरा होने जा रहा है।

Vicky Kaushal & Katrina Kaif: पूरी होने जा रही फैंस की मुराद, पर्दे पर साथ नजर आएंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें