फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: KRK ने सलमान-शाहरुख से मांगी माफी और बिग बॉस 16 से बाहर होंगे साजिद! पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Mon, 31 Oct 2022 07:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से भरी फिल्म दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
क्या 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है? बता दें कि प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि निर्देशक ओम राउत ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज न होकर 2023 की गर्मियों में आएगी। लेकिन, सवाल यह उठता है कि मेकर्स ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?

Adipurush Postponed: ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली आदिपुरुष की रिलीज डेट? जानें प्रभास की फिल्म का अपडेट
विज्ञापन

3 of 11
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्ममेकर के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। अब अभिनेत्री के बयान के आधार पर पुलिस जल्द कार्रवाई शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस, बिग बॉस की टीम से संपर्क कर साजिद खान से जल्द पूछताछ कर सकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि साजिद खान को चलते शो से बाहर निकाला जा सकता है। बता दें कि साजिद पर कई मॉडल्स, एक्ट्रेसेस और जर्नलिस्ट ने मीटू आंदोलन के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म एसोसिएशन ने एक साल के लिए इंडस्ट्री में बैन कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीनचित दे दी गई थी।

Bigg Boss: शो से बाहर होंगे साजिद खान? यौन शोषण मामले की कार्रवाई के चलते लिया जा सकता है यह फैसला

 

4 of 11
Sonali Chakraborty - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने 31 अक्तूबर यानी आज सुबह कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनाली चक्रवर्ती पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। बता दें कि सोनाली चक्रवर्ती ने कई हिट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म 'बंधन' में भी अभिनेत्री ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।

दुखद: टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

 
विज्ञापन

5 of 11
Charu Asopa, Rajeev Sen - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई-भाभी की शादीशुदा जिंदगी में उठा तूफान अभी थमा नहीं है। कुछ महीने पहले राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक की खबरें सामने आई थीं। लेकिन, बाद में यह खबर आई कि दोनों के बीच अब सब सामान्य है। यहां तक कि गणेश चतुर्थी पर दोनों ने साथ में पूजा-अर्चना की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं। फैंस को भी खुशी हुई कि एक प्यारी जोड़ी के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गए। मगर, एक बार फिर दोनों का रिश्ता बिखरने की कगार पर आ पहुंचा है। हालात इतने खराब हो चले हैं कि चारू असोपा ने राजीव सेन का घर छोड़ दिया है।

Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने छोड़ा राजीव सेन का घर, बोलीं- मुझे किसी के सामने कुछ साबित नहीं करना

 
विज्ञापन

6 of 11
Hansika Motwani - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। टीवी जगत और बॉलीवुड से लेकर दक्षिण सिनेमा तक अपने अभिनय का सिक्का चलाने वाली हंसिका के घर शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवाली 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हंसिका के चाहने वालों के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हालांकि, फैंस की दिलचस्पी यह जानने में भी जरूर होगी कि आखिर हंसिका किसे अपना हमसफर बनाने जा रही हैं! तो चलिए आपको बताते हैं...

Hansika Motwani Wedding: घर बसाने जा रहीं हंसिका मोटवानी! दिसंबर में इस शख्स के साथ लेंगी सात फेरे

विज्ञापन

7 of 11
विद्या बालन - फोटो : instagram
ओटीटी संचालकों पर उनके ऑडीटर्स की चली चाबुक का असर हिंदी फिल्म जगत में दिखने लगा है। वेब सीरीज के बजट बहुत तेजी से नीचे आने की खबर हम आपको पहले दे ही चुके हैं और अब ताजा खबर ये है कि इन ओटीटी ने पहले से मंजूर उन वेब सीरीज को भी कैंसिल करना शुरू कर दिया है जिनके बजट कम करने के लिए इनके निर्माता तैयार नहीं है। ऐसा ही एक प्रोजेक्ट निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर का भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है जिसमें उनकी पत्नी विद्या बालन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली थीं।

Indira Gandhi Shelved:  विद्या बालन अब नहीं बनेंगी इंदिरा गांधी, बायोपिक में दर्शकों की घटती दिलचस्पी बड़ी वजह

 

8 of 11
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी फैन ने क्रिकेटर के रूम में घुसकर यह हरकत की है। वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस से ऐसा न करने की प्रार्थना की है। वहीं, उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है।

Anushka Sharma: अनुष्का का फूटा गुस्सा, कोहली के रूम का वीडियो लीक करने वाले को दी चेतावनी, कहा- इस गलती का...

9 of 11
कमाल आर खान - फोटो : social media
कमाल आर खान उर्फ केआरके के सुर अचानक बदल गए हैं। उन्होंने पहले सलमान खान से और अब शाहरुख खान से माफी मांगी है। कमाल आर खान का यह रूप देख उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। बता दें कि केआरके अक्सर बॉलीवुड को आड़े हाथों लेते रहते हैं। वह अपने ट्वीट्स और फिल्म रीव्यू के जरिए बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में अचानक सेलेब्स से माफी मांगना...काफी हैरान कर देने वाला है। लेकिन, अब सवाल यह उठता है कि केआरके ने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं...
 

KRK: 'पीछे से कोई और खेल गया'...ऐसा कहकर केआरके ने क्यों मांगी सलमान-शाहरुख से माफी? समझिए पूरा मामला

 

10 of 11
हुमा कुरैशी, मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा ने भी काम किया है। यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच खबर है कि यह लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद हुमा कुरैशी का मुदस्सर अजीज से ब्रेकअप हो गया है।

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी का हुआ ब्रेकअप! तीन साल के बाद टूटा मुदस्सर अजीज संग रिश्ता

 
विज्ञापन

11 of 11
'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' - फोटो : यूट्यूब
अभिनेता राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ' मोनिका, ओ माई डार्लिंग' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर के साथ कॉमेडी और ड्रामा सब नजर आ रहा है। ट्रेलर में जहां राजकुमार राव एक के बाद एक झटके खाते और परेशानियां झेलते दिखे, तो वहीं हुमा कुरैशी ने अपनी शानदार एंट्री से महफिल लूट ली। वहीं राधिका आप्टे भी दमदार अवतार में दिखाई दीं। 

Monica O My Darling Trailer: 'मोनिका,ओ माई डार्लिंग' का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार राव की जगह हुमा ने लूट ली महफिल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें