राम सेतु
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड पर राम सेतु के कलेक्शन में हल्का सा उछाल देखा गया था, लेकिन वह इस फिल्म को सफल बनाने के लिए नाकाफी है। बीते शनिवार को इस फिल्म ने 7.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं रविवार को राम सेतु ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने आज 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। राम सेतु का कुल कारोबार 58.60 करोड़ रुपये हो गया है।