फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: किच्चा सुदीप को कोरोना और ‘पुष्पा 2’ में मनोज बाजपेयी की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wed, 20 Jul 2022 08:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
किच्चा सुदीप, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। इंडस्ट्री से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस भी काफी बेताब रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। एक ओर जहां किच्चा सुदीप कोरोना की चपेट में आ गए हैं, वहीं कंगना की फिल्म इमरजेंसी भी विवादों में आ गई। फिल्मी दुनिया की इन्हीं खबरों को जानने के लिए पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बनी उनकी यह फिल्म भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। 'इमरजेंसी' में कंगना रणौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशन की कमान भी अपने हाथ में ली है। इसी वजह से अभिनेत्री फिल्म की तैयारी में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच लागू की गई इमरजेंसी को दर्शाती है। उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। फर्स्ट लुक के साथ ही कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' विवादों में घिरती दिखाई दे रही है। 

Emergency: विवादों में आई कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी', कांग्रेस ने अभिनेत्री को बताया 'भाजपा का एजेंट'
 
विज्ञापन

3 of 11
मनोज बाजपयी और पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ यानी ‘पुष्पा पार्ट वन’ के बाद तेजी से आगे बढ़ रही इसकी सीक्वल ‘पुष्पा पार्ट 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ की रिलीज से पहले ही इसकी तीसरी कड़ी की चर्चाओं के बीच फिल्म के निर्माताओं ने इसके यूनीवर्स का विस्तार करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक चंदन तस्कर पुष्पाराज की कहानी को उत्तर भारत से जोड़ने की तरकीब निकाली गई है और फिल्म में हिंदी सिनेमा के नामचीन सितारे मनोज बाजपेयी को भी जोड़ने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। ऐसा हुआ तो फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ में ही मनोज बाजपेयी के किरदार की एंट्री हो जाएगी और यही वह किरदार होगा जो इस फिल्म को इसकी तीसरी कड़ी तक ले जाएगा।

Manoj Bajpayee: ‘पुष्पा पार्ट 2’ में मनोज बाजपेयी की भी एंट्री, आठ साल बाद होगी दक्षिण भारतीय फिल्मों में वापस

4 of 11
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप जल्द ही फिल्म 'विक्रात रोणा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस बीच उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोरोना की चपेट में आने की वजह से वह अपनी आगामी फिल्म का प्रचार नहीं कर सकेंगे। हाल ही में एक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

 Kiccha Sudeep: कोरोना की चपेट में आए किच्चा सुदीप, नहीं कर सकेंगे 'विक्रांत रोणा' का प्रचार
विज्ञापन

5 of 11
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘आरआरआर’ के निर्माता डीवीवी दानय्या की अगली फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता प्रभास हॉरर कॉमेडी श्रेणी के सिनेमा में एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक मारुति की हालिया फिल्म ‘पक्का कमर्शियल’ के फ्लॉप होने के बाद ये आशंका जताई जा रही थी कि शायद प्रभास निर्देशक मारुति के साथ प्रस्तावित अपनी नई फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों के लिए टाल दें लेकिन ताजा सूचनाओं के मुताबिक सर्दियों में शुरू होन वाली फिल्म की शूटिंग अब प्रभास ने उससे पहले ही शुरू कर देने का मन बना लिया है।

Prabhas: प्रभास ने दिया निर्देशक मारुति को अप्रत्याशित सहारा, समय से पहले शुरू करने जा रहे इस फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

6 of 11
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मिस करने वाले के लिए एक अच्छी खबर है। छोटे पर्दे पर उनका 'डॉ मशहूर गुलाटी' का किरदार वापस लौटने जा रहा है। इस किरदार से सुनील एक बार फिर लोगों को हंसी से लोटपोट करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आप कब और कहां डॉक्टर गुलाटी की कॉमेडी का लुत्फ उठा सकते हैं।

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए अच्छी खबर, छोटे पर्दे पर जल्द नजर आएंगे 'डॉ मशहूर गुलाटी'
विज्ञापन

7 of 11
अविनाश दास - फोटो : Social media
फिल्ममेकर अविनाश दास की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुजरात पुलिस ने उन्हें ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें हिरासत में लिया था। 

Avinash Das: अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, गृह मंत्री अमित शाह पर किया था विवादित ट्वीट

8 of 11
Prerna Arora - फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में करीब आठ महीने जेल की हवा खा चुकीं फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। बता दें कि प्रेरणा अरोड़ा को 'पैडमैन', 'परी' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ 31 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। ईडी ने प्रेरणा को आज तलब किया था, लेकिन वह मुंबई में नहीं होने के चलते पेश नहीं हुईं। प्रोड्यूसर की ओर से उनके वकील ईडी कार्यालय पहुंचे, उन्होंने कुछ वक्त मांगा है। 

Prerna Arora: 'पैडमैन' की प्रोड्यूसर के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस, 8 महीने की जेल के बाद फिर बढ़ीं मुश्किलें

9 of 11
अनुपम खेर, प्रकाश राज, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज की गिनती सिनेमा जगत में दिग्गज अभिनेताओं में होती हैं, जो अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता हमेशा राजनीति मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए नजर आए हैं और अब उन्होंने डॉलर के मुकाबले गिरते हुए रुपये की कीमत पर एक ट्वीट किया है। डॉलर के मुकाबले रुपये अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने बॉलीवुड के कुछ सितारों को घेरा है। अभिनेता ने बॉलीवुड कलाकारों से रुपये की गिरती कीमत पर चुप्पी साधने पर सवाल किया है।  

Prakash Raj: रुपये की कीमत पर प्रकाश राज ने अनुपम-विवेक को घेरा, पुराने ट्वीट शेयर कर कहा- एक समय था...

10 of 11
Tamannaah Bhatia - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'बबली बाउंसर' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। स्टार स्टूडियो और जंगली पिक्चर्स ने इसकी घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

Babli Bouncer: फिल्म 'बबली बाउंसर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, सामने आया तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक
विज्ञापन

11 of 11
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते काफी समय से ऐसी रिपोर्ट्स फैंस के बीच चर्चा में हैं, जिसमें दावा किया गया है कि सोनाक्षी जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी होते हैं, जिस वजह से फैंस इन खबरों को सही भी मानते हैं। लेकिन अब तक सोनाक्षी ने अपने और जहीर के रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और अब फैंस का यह इंतजार भी खत्म हो सकता है। सोनाक्षी जल्द ही जहीर के साथ अपना रिश्ता पब्लिक कर सकती हैं। 

Sonakshi-Zaheer: जहीर के साथ जल्द रिश्ता ऑफिशियल करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, फैंस के बीच बनेगी 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी'!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें