फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओटीटी रिलीज से पहले आदिपुरुष को झटका और शाहरुख खान हुए घायल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 04 Jul 2023 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आदिपुरुष, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर सात वर्ष बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन तीनों का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिल रहा है। इस फैमिली ड्रामा का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। वहीं, फैंस ने इसमें अनन्या पांडे को भी ढूंढ निकाला है, जो एक खास सीन में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अनन्या पांडे को देखा क्या? रणवीर संग मचाया धमाल
विज्ञापन

3 of 11
सत्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 1998 में आई फिल्म सत्या को कल्ट फिल्मों में शुमार किया जाता है। इस फिल्म से मनोज वाजपेयी समेत कई अभिनेताओं की किस्मत चमक गई थी। राम गोपाल वर्मा निर्देशित सत्या को उस समय दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से धीरे-धीरे टिकट खिड़की पर इसने रफ्तार पकड़ ली थी। बीते दिनों इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं। 
Satya: 'गर्लफ्रेंड की वजह से राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का नाम रखा था 'सत्या', 25 साल बाद किया दिलचस्प खुलासा

4 of 11
सितारा-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी फिल्मों को फैंस की ओर से मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर किसी और कारण से गर्व महसूस कर रहे हैं। एक्टर के इस गौरव की वजह उनकी बेटी सितारा बनी हैं। महेश और नम्रता शिरोडकर की लाडली सितारा ने महज 11 की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। सितारा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं। 
Mahesh Babu: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकने वाली पहली स्टारकिड बनीं सितारा, पिता महेश बाबू ने जाहिर की खुशी
विज्ञापन

5 of 11
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किच्चा 46' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने पसंद किया है। हालांकि, इसी बीच एक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लग गया है, और यह आरोप फिल्म निर्माता एम एन कुमार ने लगाया है।
Kichcha Sudeep: किच्चा सुदीप पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, फिल्म निर्माता ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी
विज्ञापन

6 of 11
विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। अब तक कई सितारे इस फिल्म पर सवाल उठा चुके हैं। अब इस लिस्ट में विंदू दारा सिंह का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में उन्होंने भगवान हनुमान के किरदार को गलत तरीके से पेश करने को लेकर फिल्म के मेकर्स की जमकर क्लास लगा दी।
Adipurush: 'आदिपुरुष' पर भड़के विंदू दारा सिंह, फिल्म के मेकर्स को लेकर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

7 of 11
विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'लियो' का पोस्टर - फोटो : social media
तमिल सुपरस्टार विजय वर्तमान में अपनी फिल्म 'लियो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Ram Charan: 'लियो' में हुई राम चरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म

8 of 11
रोबो शंकर और हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी भारतीय सिनेमा का जाना माना नाम हैं। अभिनेत्री ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। एक्ट्रेस आज साउथ सिनेमा का जाना माना नाम बन चुकी हैं। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म पार्टनर की प्रेम कॉन्फ्रेंस में पहुंची जहां उनके को स्टार ने उन्हें लेकर एक ऐसी बात कही जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर तमिल एक्टर रोबो शंकर ने ऐसा स्टेटमेंट दिया,जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
Hansika Motwani: 'मुझे उन्हें छूने का एक मौका चाहिए था', रोबो शंकर ने हंसिका मोटवानी पर की विवादित टिप्पणी
 

9 of 11
कबीर खान-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने एकसाथ फिल्म 83 बनाई थी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जो कि कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद साजिद और कबीर एकसाथ फिर नजर आने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगा और इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म के नाम की घोषणा कर दी है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा, रिलीज डेट का भी हुआ एलान

10 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख अपनी हर फिल्म की शूटिंग के लिए खूब मेहनत करते हैं।  ऐसे में अपने एक शूट को लॉस एंजेलिस में पूरा करने के दौरान अभिनेता के नाक पर चोट लग गई। नाक पर चोट लगने के कारण फिल्म की टीम ने शाहरुख को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। खबर यह भी है कि  ब्लीडिंग रोकने के लिए अभिनेता को एक छोटी सी सर्जरी भी करवानी पड़ी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Shah Rukh Khan: यूएस में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान, बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्जरी
विज्ञापन

11 of 11
आदिपुरुष - फोटो : social media
फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चाओं में है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही खूब सुर्खियां बटोर रही थी। जब रिलीज हुई तो क्रिटिक्स और दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के चलते चर्चा में रही। प्रभास और कृति सेनन अभिनीत इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सब पर पानी फिर गया। दर्शकों को न तो फिल्म के डायलॉग पसंद आए न ही दृश्य। अब फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज से पहले यह फिल्म एचडी वर्जन में इंटरनेट पर लीक हो गई है।
Adipurush: ओटीटी रिलीज से पहले 'आदिपुरुष' को बड़ा नुकसान, फिल्म का एचडी वर्जन इंटरनेट पर लीक?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें