शाहरुख खान के दोनों बच्चे बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। एक तरफ जहां शाहरुख की बेटी सुहाना खान 'द आर्चिज' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर सुपरस्टार के बेटे आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में किस्मत आजमाने वाले हैं। आर्यन खान एक वेब सीरीज के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे, जो भारतीय फिल्म उद्योग की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए निर्मित की जाएगी। अब वेब सीरीज की शूटिंग जोर-शोर से शुरू हो गई है और सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है।