फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना पर भड़के जावेद अख्तर और अक्षय कुमार पर केआरके का कमेंट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 28 Jun 2022 07:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
फिल्मी रैप में रोजाना हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में क्या कुछ हुआ है और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने क्या कुछ कहा है। कल से ही इंडस्ट्री में आलिया भट्ट की मां बनने की खबर छाई हुई है और इस पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा, कटरीना कैफ की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' का पोस्टर भी सामने आ गया है, जो काफी मजेदार है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जावेद अख्तर की याचिका की सुनावाई के लिए अभिनेत्री को सोमवार को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश होना था। किंतु अभिनेत्री अदालत में पेश होने में विफल रहीं। जिसके बाद जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि कंगना रणौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाए, क्योंकि वह कई मौकों पर अदालत में पेश नहीं हुई हैं।

Kangana Ranaut: कोर्ट में कंगना रणौत के पेश न होने पर भड़के जावेद अख्तर के वकील, कहा- इसके खिलाफ...
विज्ञापन

3 of 11
फोन भूत - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' के बाद अब कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि इसी दिन कंगना रणौत की तेजस भी दर्शकों का मनोरंजन करने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' के बाद रिलीज होने जा रही है एक और हॉरर-कॉमेडी, क्या कार्तिक को टक्कर दे पाएंगी कटरीना

4 of 11
अक्षय कुमार, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बहुत से लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है तो कई लोग इसको बकवास भी बता रहे हैं। करीब एक हफ्ते पहले रिलीज हुए इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक भाई अपनी बहनों की शादी के लिए जद्दोजहद करता है। इसके लिए वह अपनी शादी तक में देरी करता जाता है। फिल्म को लेकर भी लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद लोगों का कहना है कि काफी दिनों के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

KRK On Rakshabandhan: अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर केआरके की घोषणा, कहा- रक्षाबंधन अभिनेता के करियर की...
विज्ञापन

5 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने सोमवार को जब से ये घोषणा की है कि वह प्रेग्नेंट हैं, तब से उनके फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। अभी भी आलिया की पोस्ट पर लोग बधाई और प्यार लुटा रहे हैं। सेलिब्रिटी से लेकर उनके परिवार और दोस्त तक कल से रणबीर और आलिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच आलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी बधाई देने वालों को और उन्हें स्पेशल फील कराने वालों को धन्यवाद कहा है।

Alia Bhatt Pregnancy: 'नए मेहमान' को लेकर बेहद खुश हैं आलिया, बोलीं- काफी मैसेज मिले, लेकिन जवाब...
विज्ञापन

6 of 11
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो इन दिनों पेरिस में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 26 जून को अर्जुन ने अपना 37वां जन्मदिन पेरिस में ही अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ मनाया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं, अब अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़े पहने पेरिस की सड़कों पर घूम रही हैं।

Video: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़ों में घूमती दिखीं मलाइका अरोड़ा, अभिनेता ने शेयर किया मजेदार वीडियो
 
विज्ञापन

7 of 11
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में एक सामाजिक मुद्दे को कॉमेडी और ड्रामा की हल्की-फुल्की डोज के साथ बड़े ही बखूबी से दिखाया गया है। जय बसंतु सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक लड़की की कहानी है, जो अपने जीवन यापन के लिए कंडोम बेचती है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ ही समाज को सीख भी देती है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Janhit Mein Jaari Sequel: क्या आने वाला है ‘जनहित में जारी’ का सीक्वल? साउथ और पंजाबी में भी बनेगा रीमेक!

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी जावेद लगभग हर दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। तभी तो सोशल मीडिया पर शेयर की गईं उनकी फोटोज और वीडियोज पर हर दिन लाखों लाइक्स आते हैं। हाल ही में उर्फी ने अपने फैन फॉलोइंग की बदौलत कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, उर्फी उन दिग्गज एशियन की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जिन्हें साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Urfi Javed: पूरी दुनिया पर चला उर्फी जावेद का जादू, कंगना-कियारा भी नहीं टिक नहीं पाईं सामने

9 of 11
अमिताभ बच्चन-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कभी रास्ते में किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के दो दिग्गजों के साथ। हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की। दरअसल, अमिताभ जब कार से निकल रहे थे तभी आमिर से उनकी मुलाकात हो गई। इस मुलाकात के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। फोटो में अमिताभ और आमिर एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों अभिनेताओं के चेहरे की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है।

Jab Amitabh Met Aamir: बीच सड़क पर अचानक हुई अमिताभ और आमिर की मुलाकात, क्या आपने देखी यह वायरल तस्वीर?

10 of 11
मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए अटल - फोटो : सोशल मीडिया
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती समारोह का आरंभ उन पर बनी एक हिंदी फिल्म से अगले साल दिसंबर में होगा। 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी पर बनने वाली इस फिल्म का नाम है, ‘अटल’ और इसे बनाने के लिए दो दिग्गज फिल्म निर्माताओं विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने हाथ मिलाया है। संदीप सिंह इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ भी बना चुके हैं। फिल्म ‘अटल’ के निर्देशक और फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने वाले कलाकार का एलान जल्द ही होने वाला है।

Atal: बायोपिक से होगा बाजपेयी के जन्मशती समारोह का आरंभ, विनोद भानुशाली और संदीप सिंह की फिल्म का एलान
विज्ञापन

11 of 11
टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा है। इस वीडियो के साथ टाइगर ने जो गाना लगाया है, वह और भी मजेदार है। बाप-बेटे की ट्यूनिंग इस वीडियो में गजब की लग रही है। दिलचस्प बात है कि इसमें दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहने हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Tiger Shroff Jackie Shroff: टाइगर ने जैकी को बताया डैडी कूल, काले रंग के सूट-बूट में साझा की यह शानदार वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें