फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले करण जौहर और भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 03 Apr 2022 08:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हर तरफ से सराहना मिली है, चाहे वह कोई पॉलिटिशियन हो या फ़िल्मी सितारें हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
करण जौहर,भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हर तरफ से सराहना मिली है, चाहे वह कोई पॉलिटिशियन हो या फ़िल्मी सितारें हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता दिखाई दे रहा है। कश्मीरी पंडितों के दर्द को सबके सामने लाने वाली यह फिल्म अब लोगों की भावनाओं से जुड़ चुकी है और यही कारण है कि अन्य बड़े बजट की फिल्मों की तुलना में छोटे बजट की फिल्म होने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन किया है। दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक ने इस फिल्म की तारीफ की है और यहां तक कि लोग इसे देखने की अपील भी करते दिखाई दिए। अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपनी बात रखी है।
 
The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर करण जौहर ने रखी अपनी राय, फिल्म के कलेक्शन को लेकर कह दी ये बात
विज्ञापन

2 of 10
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) मां बन गई हैं। भारती से बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में हर्ष और भारती एक- दूसरे साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर में लिखा है, इट्स अ बॉय। 

खुशखबरी: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बने माता- पिता, कॉमेडियन ने बेटे को दिया जन्म
विज्ञापन

3 of 10
RRR Poster - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में बॉलीवुड के दो बड़े चेहरे अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी काम किया है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की वजह से यह कहा जा सकता है कि 25 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस के अच्छे दिन वापस ला दिए हैं।

RRR Movie Leaked: यूट्यूब पर लीक हुई 'आरआरआर', लोगों की शिकायत के बाद कंपनी ने उठाया यह कदम

4 of 10
KGF Chapter 2 - फोटो : insta
लंबे समय से फिल्मों की रिलीज पर कोरोना के कारण रोक लग गई थी, जिसकी वजह से फिल्मों की रिलीज को टाला जा रहा था। इन्हीं में से एक थी साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2'। कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बन चुकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर वन' के बाद लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है लेकिन ऐसा लग रहा है कि रॉकिंग स्टार यश की यह फिल्म केवल भारत में ही विदेश में भी जमकर कमाई करने वाली है। 
विज्ञापन

5 of 10
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'जर्सी' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि फिल्म 'जर्सी' का नया ट्रेलर सोमवार (चार अप्रैल) को लॉन्च होगा। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा कर 'जर्सी' के नए ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी। बता दें कि 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर सोमवार को एक बजे जारी किया जाएगा। 

Jersey: कल आएगा 'जर्सी' का नया ट्रेलर, 14 अप्रैल को 'केजीएफ चैप्टर 2' से टकराएगी शाहिद कपूर की फिल्म
विज्ञापन

6 of 10
कौन प्रवीण तांबे - फोटो : social media
क्रिकेटर प्रवीण ताबें के जीवन पर बनी फिल्म  'कौन प्रवीण तांबे' बीते दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई। यह फिल्म एक ऐसी कहानी कहानी को दिखाती है, जो न केवल किसी खिलाड़ी के लिए बल्कि हर आम आदमी के लिए एक प्रेरणा है। ज्यादातर खिलाड़ी 35 साल की अम्र के बाद से ही अपने खेल को विदा कहने के लिए सोचने लगते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करने वाले प्रवीण की कहानी कुछ ऐसी है कि 41 साल की उम्र में उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू कर कमाल कर दिखाया था। फिल्म रिलीज के बाद प्रवीण ने हाल ही में अपनी आईपीएल टीम के साथ फिल्म देखी, जिसके बाद वह भावुक दिखाई दिए। 

Kaun Pravin Tambe: अपनी फिल्म देख भावुक हुए प्रवीण तांबे, उम्र को मात देकर क्रिकेट की दुनिया में रखा था कदम
विज्ञापन

7 of 10
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट,रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत में कई जोड़िया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लेकिन अभी भी फैंस बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कपल की बहुप्रतीक्षित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। इसी क्रम में बीते दिनों इंटरनेट पर एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी की खबरों ने जोर पड़क लिया। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक यह स्टार कपल में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सात फेरे लेने वाला है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: मुंबई स्थित कपूर हाउस में सात फेरे लेंगे रणबीर-आलिया! चाचा रणधीर कपूर ने बताई सच्चाई

8 of 10
राणा दग्गुबाती - फोटो : Instagram
साउथ सुपरस्टार और फिल्म 'बाहुबली' में भल्लाल देव की दमदार भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती ने दो साल पहले कोरोना के समय शादी की थी। उनके फैंस इस खबर से काफी खुश हुए थे लेकिन अब उनके घर से एक और खुशखबरी सुनने मिल रही है। फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि राणा दग्गुबाती पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर काफी ट्रेंड कर रही है कि उनकी पत्नी मिहीका प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा खुद मिहीका ने किया है। 

Good News: क्या राणा दग्गुबाती के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां? पत्नी मिहीका ने खोला राज

9 of 10
अंजलि अरोड़ा, पायल रोहतगी - फोटो : social media
कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉक अप में हर दिन एक नया हंगामा देखने को मिलता है। हाल ही में कंटेस्टेंट जीशान खान के खिलाफ पायल रोहतगी ने इस्लाम से संबंधित टिप्पणी की, जिसके बाद इस शो में काफी झगड़ा देखने को मिला। यह सब तब शुरू हुआ जब कर्नाटक में हलाल मीट पर बैन लगाने की मांग के संबंध में लॉक अप के अंदर एक खबर चलाई गई। जिसके बाद पायल और जीशान के बीच तीखी बहस हुई।

Lock Upp: पायल रोहतगी ने जीशान खान को कहा 'आतंकवादी', पूनम पांडे को भी जमकर दीं गालियां
विज्ञापन

10 of 10
Grammy Awards - फोटो : Grammy.Com
म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़ी शाम होती है। इस बार ये अवॉर्ड्स 3 अप्रैल 2022 को शाम 5:30 बजे लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में होने जा रहे हैं। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट म्यूजिशियन्स को ये अवॉर्ड जीतते देखने के लिए उत्सुक हैं। 2022 में होने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स पहले से भी ज्यादा खास होने वाले हैं। इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि कुछ बड़े सितारों को आठ पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। जिनमें जस्टिन बीबर, डोजा कैट और एच. ई. आर. जॉन बैटिस्ट, जिनके पास ग्रैमी के लिए 11 नॉमिनेशन हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि भारत में ये अवॉर्ड आप कब और कहां देख सकते हैं।

Grammy Awards 2022: भारत में कब और कैसे देख सकेंगे ग्रैमी अवॉर्ड्स? लास वेगास में हो रहा कार्यक्रम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें