लव एंड गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
लव एंड गॉड
हमारे देश में कई भाषा में फिल्में बनाई जाती हैं। किसी को बनाने में कुछ महीने लगते हैं, तो किसी को बनाने में वर्षों लग जाते हैं। 'लव एंड गॉड' एक ऐसी फिल्म थी, जिसे बनाने में 23 साल लग गए और इसी वजह से इसका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। दरअसल, 1963 में ही इस फिल्म को बनाना शुरू कर दिया गया था, लेकिन एक साल बाद ही फिल्म के लीड एक्टर गुरु दत्त का निधन हो गया। चार साल बाद 1970 में संजीव कुमार के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इसके बाद फिल्म के निर्देशक के.आसिफ की तबीयत बिगड़ी और 1971 में उनका निधन हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी अख्तर आसिफ ने फिल्म को पूरा किया और 27 मई 1986 को यह फिल्म रिलीज हो पाई।