फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: करण जौहर ने उड़ाया 'क्वीन' का मजाक और आशिकी 3 में दिखेंगे कार्तिक-सारा? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 01 Apr 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत, करण जौहर, सारा-कार्तिक - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
करण जौहर, कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से वह बॉलीवुड को लेकर प्रियंका चोपड़ा के बयान के कारण चर्चाओं में है। दरअसल, देसी गर्ल द्वारा बॉलीवुड में परेशान किए जाने वाले खुलासे के बाद कंगना रणौत ने करण जौहर पर प्रियंका चोपड़ा को धमकाने का आरोप लगाया था। अब इस बीच निर्माता-निर्देशक ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बिना नाम लिए कगंना रणौत का मजाक उड़ाया है। चलिए जानते हैं करण ने क्या कहा... 
Karan Johar: करण जौहर ने 'क्वीन' का उड़ाया मजाक, क्रिप्टिक नोट में 'नेपो' किड्स का जिक्र कर ली कंगना की चुटकी
विज्ञापन

3 of 11
आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'तुम बिन', 'दस', 'कैश', 'रा.वन', 'मुल्क', 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने वाले अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म 'भीड़' को लेकर चर्चाओं में थे। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी फ्लॉप का स्वाद चखना पड़ा। पिछले दिनों 'भीड़' को मिली प्रतिक्रिया पर रिएक्ट करने के बाद अब हाल ही में अनुभव सिन्हा ने उनकी फिल्म 'अनेक' के फ्लॉप होने पर रिएक्ट किया है। दरअसल, निर्देशक ने फिल्म के क्रू मेंबर्स से माफी मांगी है, जो इस समय सुर्खियां बटोर रही है। 
Anubhav Sinha: अनुभव सिन्हा ने अनेक के फ्लॉप होने पर क्रू मेंबर्स से मांगी माफी, बोले- उनका प्रयास बर्बाद किया

4 of 11
जान्हवी कपूर-शिखर-बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर को एक बार और हवा मिल गई है। हाल ही में जान्हवी के पिता बोनी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ मुलाकात करते देखा गया। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उदघाटन समारोह में दोनों काफी आत्मीयता के साथ मिलते नजर आए और साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं।
Janhvi Kapoor: जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर, यूजर्स बोले- कितने कूल हैं इनके पापा

विज्ञापन

5 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके अपने ट्वीट की वजह से अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन वह बॉलीवुड पर निशाना साधते हैं। केआरके इन दिनों अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' के बहाने बॉलीवुड पर बरसते नजर आ रहे हैं। अक्सर स्टार्स को निशाने पर लेने वाले केआरके ने फिल्म मेकर्स पर तंज कसा है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में फिल्म निर्माता दर्शकों की पसंद समझने में नाकाम हैं।
KRK Tweet: फिल्म निर्माताओं पर तंज कसते नजर आए केआरके, बोले- पठान की सफलता से उछलने वालों...

विज्ञापन

6 of 11
'द फैमिली मैन' - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी वेब सीरीज ‘द  फैमिली मैन’ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता की इस सीरीज के दोनों सीजन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे। दर्शकों ने मनोज के अभिनय की खूब सराहना की थी। फैंस अब मनोज की इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब अभिनेता ने अपने फैंस को इस सीरीज से जुड़ी एक बड़ी जानकारी साझा की है।
The Family Man 3: फैंस के बीच जल्द पहुंचेगी 'फैमिली मैन 3', इस महीने शुरू होगी शूटिंग?

विज्ञापन

7 of 11
गौहर खान और जस्टिन - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री और 'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर गौहर की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, गौहर ने इस्लाम में रमजान में रोजा रखने के बारे में आपत्तिजनक कमेंट करने पर जस्टिन और हैली बीबर को लताड़ा है। गौहर के इस बयान का कई लोग तो समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग गौहर को बेफालतू की नसीहत देना कह रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Gauahar Khan: जस्टिन और हैली बीबर के रोजा को मूर्खता कहने पर गौहर खान का पलटवार, कहा- साइंस नहीं पता

8 of 11
अपूर्व अग्निहोत्री - फोटो : Instagram
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार अपूर्व अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने व्लॉग में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को स्क्रिप्टेड कहा है। इस व्लॉग में अपूर्व और उनकी पत्नी शिल्पा ने बिग बॉस सीजन सात को लेकर बात की है। दोनों ही कलाकार उस दौरान सीजन सात में नजर आए थे। उन्होंने अपने इस ब्लॉग में बिग बॉस सीजन सात में रहने को लेकर कुछ बातों और घटनाओं को साझा किया है। 
Apurva Agnihotri: अपूर्व अग्निहोत्री ने बिग बॉस को बताया स्क्रिप्टेड, बोले- आखिरी पल में बदल जाता है विजेता

9 of 11
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गैसलाइट' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद भी सारा इसका ताबड़तोड़ प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, अब सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिससे सार्तिक के फैंस खुश हो उठे हैं। 
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन संग रोमांस फरमाएंगी सारा अली खान? सुर्खियों में एक्ट्रेस का ताजा बयान

10 of 11
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की प्रविष्टियां शुरू हो गई हैं। 29 मार्च को ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ पर इस संबंध में प्रकाशित समाचार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी। फिल्म समारोह निदेशालय की वेबसाइट पर इस बारे में हालांकि कोई सूचना अब भी उपलब्ध नहीं है लेकिन इसके लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विशेष इंतजाम करते हुए न सिर्फ अलग से एक प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है बल्कि इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि भी तय कर दी है।
National Film Awards 2021: ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, आनन फानन बनी फिल्म पुरस्कारों की नई वेबसाइट
विज्ञापन

11 of 11
सलमान और आर्यन - फोटो : social media

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक अंबानी परिवार आए दिन कोई न कोई पार्टी  थ्रो करते रहते हैं। अब एक बार फिर अंबानी परिवार के कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का मेला नजर आया। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस इवेंट में चार चांद लगाने पहुंचे थे। यह इवेंट कम और गेट टू गैदर ज्यादा लग रहा था। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस पार्टी में कुछ ऐसे सितारे भी टकराए, जिनके बॉन्ड को देखने के लिए सब बेसब्री से इंतजार करते थे।
Salman Khan: सलमान-आर्यन को साथ देख फैंस को आई करण-अर्जुन की याद, वीडियो पर लोग जमकर लुटा रहे प्यार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें