फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर और कंगना के निशाने पर फिल्म माफिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 06 Feb 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जूनियर एनटीआर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। ऐसे में चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
कपिल शर्मा, गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा देश के नंबर वन कॉमेडियन हैं। अपने जोक से वह लोगों को जमकर हंसाते हैं। कॉमेडी और फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कपिल अब सिंगिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'अलोन' का टीजर फैंस के साथ साझा किया। इस वीडियो में कपिल सीरियस अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस को कपिल का नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोगों को कपिल की गंभीरता पसंद नहीं आ रही है। 
Kapil Sharma: लोगों को पसंद नहीं आया 'अलोन' में कपिल शर्मा का सीरियस अंदाज, बोले- जबर्दस्ती की एक्टिंग...
विज्ञापन

3 of 11
Love Kills- Madhumita Shukla Hatyakand - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड! वर्ष 2003 में हुआ वह हत्याकांड जिसने प्रेम शब्द को तार-तार कर दिया था। राजनीतिक गलियारों की हकीकत उघाड़ कर रख दी थी। आपको याद हो आया होगा वह हत्याकांड जो जबर्दस्त तरीके से मीडिया की सुर्खियों में रहा था। राजनीति की दुनिया के एक दिग्गज ने एक कवियत्री की हत्या कर दी थी। कवियत्री का नाम था मधुमिता शुक्ला और मधुमिता को मौत के घाट उतारा था बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी ने। आप इस चर्चित हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज- 'लव किल्स: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड' को ओटीटी पर देख सकते हैं। कब और कहां? आइए जानते हैं...
Love Kills- Madhumita Shukla Hatyakand: सामने आएगा मधुमिता हत्याकांड का सच! जानिए कब और कहां देख सकेंगे

4 of 11
जॉयलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
जॉयलैंड पाकिस्तान की पहली ऐसी फिल्म है जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। फिल्म फेस्टिवल में जॉयलैंड लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसकी स्क्रीनिंग के अंत में फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म को ज्यूरी तरफ से इनाम भी मिला था। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भी इस फिल्म को ऑस्कर की बेस्ट इंटनेशनल फिल्म कैटेगरी में ऑफिशियल एंट्री भी बनाया गया था, लेकिन बाद में पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद इसपर वहां बैन लगा दिया था। अब यह फिल्म दुनियाभर  में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Joyland: पाकिस्तान में बैन है कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई 'जॉयलैंड', अब भारत में इस दिन होगी रिलीज!
विज्ञापन

5 of 11
Auron Mein Kahan Dum Tha - फोटो : सोशल मीडिया
'ए वेडनसडे', 'स्पेशल 26' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राइटर और डायरेक्टर नीरज पांडे अब एक नई धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'औरों में कहां दम था!' है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा जिम्मी शेरगिल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि मुंबई में बड़े स्तर पर इस फिल्म की शूटिंग होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का संगीत कमाल का होने वाला है। ...और खास क्यों होने वाला है, चलिए आपको बताते हैं।
Auron Mein Kahan Dum Tha: शुरू हुई नीरज पांडे की नई फिल्म की शूटिंग, फिर जमेगी तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी
विज्ञापन

6 of 11
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के फैंस की कमी नहीं है। दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। यही वजह है कि फैंस अक्सर एक्टर से उनकी नई फिल्म से जुड़े अपडेट मांगते नजर आते हैं। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर सवालों की बौछार से जूनियर एनटीआर थोड़े परेशान हो गए हैं। हाल ही में वह फैंस से गुजारिश करते नजर आए कि वे उनसे ज्यादा अपडेट न मांगे। एक्टर ने बड़ी ही विनम्रता के साथ अपनी बात रखी और फैंस को समझाया कि बार-बार फिल्म से जुड़ी जानकारी मांगने से वह दबाव में आ जाते हैं।
Jr. NTR: फैंस के सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर? बोले- पत्नी से पहले आपको बताते हैं हर बात फिर भी...
विज्ञापन

7 of 11
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 - फोटो : twitter
Grammy Awards 2023: कोरोना महामारी के बाद इस साल संगीत की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स का  लॉस एंजिल्स में आयोजन हुआ। यह वह अवॉर्ड है, जिसका इंतजार म्यूजिक की दुनिया से जुड़ा हर कलाकार करता है। इस अवॉर्ड फंक्शन में म्यूजिशियन को सम्मानित किया जाता है। जहां भारत की ओर से  रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है, वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर के कई सेलेब्स हैं जिनको इस साल यह सम्मान मिला है। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेजबानी ट्रेवर नूह द्वारा की गई। ग्रैमी अवॉर्ड को ग्रामोफोन अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। तभी इसके पुरस्कार में ग्रामोफोन का डिजाइन बना रहता है। पहला ग्रैमी अवॉड्र्स 4 मई, 1959 को हुआ था। चलिए जानते हैं इस बार किस-किसको इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है...
Grammy Awards: ग्रैमी में बियॉन्से का दबदबा, रिकी ने बढ़ाया भारत का मान तो चूकीं पंडित रवि शंकर की बेटी

8 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री कभी 'पठान' तो कभी फिल्मी सितारों पर निशाना साध रही हैं। कंगना के तेवर देखकर लग रहा है, ट्विटर पर अभिनेत्री की वापसी ने उनके अंदर नई एनर्जी भर दी है। सितारों और फिल्मों के बाद आजकल कंगना ने निशाने पर फिल्म माफिया हैं। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म माफिया के खिलाफ अपनी भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। कंगना ने आज फिर अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा करते हुए धमकी दे दी है। 
Kangana Ranaut: फिल्म माफिया के खिलाफ कंगना ने फिर उगला जहर, लंबे-चौड़े पोस्ट से दी घर में घुसकर मारने की धमकी

9 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : ANI
अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में हैं। लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर उन्हें खूबसूरत अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है।
Lata Mangeshkar: सैंड आर्टिस्ट ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, समुद्र किनारे रेत पर उकेरी तस्वीर

10 of 11
सना खान, अनस सैयद - फोटो : सोशल मीडिया
शोबिज इंडस्ट्री से दूरी बना चुकी सना खान अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस में नजर आईं सना खान ने फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन फिर 2020 में उन्होंने मनोरंजन जगत से दूरी बना ली। सना अब अपने पति अनस सैयद के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सना ने पति के साथ उमराह की तस्वीर साझा की है, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।
Sana Khan: मां बनने वाली हैं सना खान? उमराह के लिए पति संग तस्वीरें शेयर कर दिया हिंट
 
विज्ञापन

11 of 11
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब अभिनेता ने फिल्म खुशी को लेकर तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने एक नई फिल्म साइन की है। इस बार उन्होंने गीता गोविंदम के डायरेक्टर परशुराम पेटला के साथ हाथ मिलाया है। निर्देशक के साथ विजय की यह दूसरी फिल्म होगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा पांच फरवरी को की गई। इसे दिल राजू और शिरीष मिलकर बनाएंगे।
Vijay Deverkonda: विजय ने गीता गोविंदम के निर्देशकों से मिलाया हाथ, क्या बनने जा रहा फिल्म का सीक्वल?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें