फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मुश्किल में कांतारा और चारू ने सुष्मिता के भाई पर लगाया मारपीट का आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 25 Oct 2022 07:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कांतारा, राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। कोई नई फिल्म रिलीज होती है, तो किसी सितारे से जुड़ी अपडेट सामने आती है। फैंस भी अपने सितारों से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बेताब रहते हैं और ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की सिनेमा जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं आज दिन भर में क्या कुछ हलचल हुई...
विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष,वारिसू - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं लेकिन जब से इस फिल्म का टीजर सामने आया है, तब से ही सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' को लेकर कई सारी नकारात्मक बातें हो रही हैं, जो फिल्म के लिए भारी साबित हो सकती हैं। इसी बीच, एक और खबर सामने आई है, जिस वजह से प्रभास की 'आदिपुरुष' को बॉक्स ऑफिस पर झटका लग सकता है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को टक्कर देने के लिए थलापति विजय की फिल्म 'वारिसू' आ रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, जो 'आदिपुरुष' के बेहद पास है। 

Adipurush VS Varisu: प्रभास की आदिपुरुष को टक्कर देगी थलापति विजय की यह फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर
विज्ञापन

3 of 11
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'कांतारा' मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रही है। दरअसल, फिल्म पर केरल के लोकप्रिय बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज द्वारा साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं भारतीय संगीत कंपनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बैंड ने बताया कि 'कांतारा' का गाना 'वराह रूपम' उनके गीत 'नवरसम' की एक प्रति है। 

Kantara: मुश्किल में फंसी फिल्म कांतारा, केरल के बैंड ने लगाया गाना चोरी का आरोप, दे डाली लीगल एक्शन की धमकी

4 of 11
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media
हॉलीवुड इंडस्ट्री की नामी-गिरामी हस्तियों में से एक कान्ये वेस्ट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह  अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जो हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। कान्ये की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कान्ये का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है। एक कहावत है न नाम के साथ बदनाम भी आती है, कान्ये के ऊपर यह बिल्कुल फिट बैठती है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह विवादों के किंग हैं क्योंकि उनका नाम आए दिन किसी न किसी विवाद से जुड़ता ही रहता है। अपने विवादों के साथ-साथ वह मशहूर सेलिब्रिटी किम कार्दशियन के पूर्व पति के नाम से भी जाने जाते हैं। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि कान्ये के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, वहीं आज एक और ऐसी खबर आई है जिससे कान्ये की ब्रांड वैल्यू को तगड़ा झटका लगने वाला है। 

Kanye West: कान्ये वेस्ट को लगा तगड़ा झटका, एडिडास ने विवादित टिप्पणियों के चलते खत्म की पार्टनरशिप
विज्ञापन

5 of 11
मौला जट - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म मौला जट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फवाद ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर बताया है कि मौला जट 10 दिन के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं। बता दें कि ये फिल्म इसी महीने 13 तारीख को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। देश के साथ-साथ इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया गया था। वहां भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

Maula Jatt: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फवाद खान की 'मौला जट', 10 दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
विज्ञापन

6 of 11
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री के करीबी दोस्त और अभिनेता निशांत मल्कानी ने वैशाली ठक्कर के बार में कई अनसुनी बातें साझा की हैं। निशांत ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि वैशाली ठक्कर डिप्रेशन का शिकार थीं। उन्होंने कहा कि वैशाली बीते काफी समय से डिप्रेशन में थी और साइकेट्रिस्ट से मेडिकल हेल्प भी ले रही थीं। 

Vaishali Takkar Suicide: डिप्रेशन का शिकार थीं वैशाली ठक्कर, इंटीमेट तस्वीरें वायरल होने का सता रहा था डर
विज्ञापन

7 of 11
चारू असोपा और राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री चारू असोपा और राजीव सेन ने एक बार फिर अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव शुरू हो गए थे। दोनों का रिश्ता तलाक तक भी पहुंच गया था लेकिन कुछ समय पहले ही राजीव और चारू ने एक-दूसरे को मौका देने का फैसला किया था। इस मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए क्वालिटी टाइम भी साथ में बिताया था। लेकिन अब चारू असोपा ने फैंस को शॉकिंग खबर देते हुए बताया है कि वह फिर से अलग हो रहे हैं। इस बार चारू ने तलाक का एलान किया है। 

Charu-Rajeev: 'गाली देना-मारपीट करना स्वभाव में', चारू असोपा ने सुष्मिता के भाई राजीव सेन पर लगाए गंभीर आरोप

8 of 11
फिरोज खान,अलीजे - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में इन दिनों पाकिस्तानी शो, फिल्में और कलाकार खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए कलाकारों के बारे में भी लोग जानने का प्रयास करते रहते हैं। उनकी निजी जिंदगी और हर अपडेट के बारे में फैंस जानना चाहते हैं। इसी बीच पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फिरोज खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल फिरोज खान अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों पत्नी से अगल होने के बाद अब  खबर आ रही है कि फिरोज खान ने अपनी पत्नी से मारपीट की है, जिसकी तस्वीरें अलीजे ने साझा की हैं। 

Feroze Khan: पाकिस्तानी अभिनेता ने पत्नी संग की मारपीट, आंखों और हाथ पर चोट के निशान देखकर कांप जाएगी रूह

9 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली के दिन भारतवासियों का सीना तब गर्व से चौड़ा हो गया जब खबर आई कि ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के शख्स को प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम है ऋषि सुनक। ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले अश्वेत पीएम हैं, जो कि हिंदू हैं। उनको हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी अपने लेटेस्ट पोस्ट में खुशी जताई है और ऋषि सुनक पर गर्व किया है।

Amitabh Bachchan: ऋषि सुनक के पीएम चुने जाते ही बिग बी ने लगाया भारत 'माता की जय' का नारा, ब्रिटेन पर कसा तंज

10 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके उर्फ कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स पर तंज कसते नजर आते हैं। एक बार फिर केआरके ने ट्वीट किया है, जिसमें वह अक्षय कुमार और अजय देवगन की आज रिलीज हुईं फिल्मों 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' पर निशाना साधते नजर आए हैं। इसके साथ ही केआरके ने अक्षय कुमार की उम्र पर भी कटाक्ष किया है। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

KRK: केआरके ने अक्षय कुमार की उम्र पर कसा तंज! बोले- आज का दिन 55 से अधिक उम्र के एक्टर्स का भविष्य तय करेगा
विज्ञापन

11 of 11
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन अपने गर्म मिजाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी वह मीडिया वालों से कुछ कह देती हैं, कभी फैंस पर नाराज हो जाती हैं तो कभी पैपराजी को खरी-खोटी सुना देती हैं। कुछ दिनों पहले जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एयरपोर्ट पर बेहद ही सख्त रवैये से पैपराजी से सवाल करती नजर आ रही थीं। उनका ये तरीका फैंस को पसंद नहीं आया था और सोशल मीडिया पर जया बच्चन को ट्रोल किया गया था। अब एकबार फिर जया बच्चन पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।
 
Jaya Bachchan: दिवाली पर घर से बाहर निकलकर पैपराजी पर चिल्लाती दिखीं जया, यूजर्स बोले- बहुत ज्यादा एटीट्यूड...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें