इस समय केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघर दर्शकों की भीड़ से भरे हुए हैं और फिल्म पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फैंस को एक्टर यश का स्वैग बेहद पसंद आ रहा है। चैप्टर 1 की तरह केजीएफ चैप्टर 2 में भी हर कोई यश की एक्टिंग के इंप्रेस हो गया है। इसी बीच बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी केजीएफ 2 के बारे में पोस्ट की है। वह भी एक्टर यश की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुई हैं लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी अभिनेत्री कंगना ने अपनी राय एक दम अलग अंदाज में रखी है।
विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली सफलता के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। 90 के दशक में कश्मीरों के साथ हुए नरसंहार को दिखाने के बाद अब वह ‘द दिल्ली फाइल्स’ बनाने जा रहे हैं। रविवार को चेन्नई में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ‘द दिल्ली फाइल्स’ तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। निर्देशक ने आगे कहा कि यह सिर्फ दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से ‘भारत’ को नष्ट कर रही है, जिसने दिल्ली में देश पर शासन किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ नष्ट कर दिया।
शाहरुख खान और अजय देवगन के बाद अब पान मसाले के विज्ञापन में तीसरा नाम भी नजर आ रहा है। इस बार अक्षय कुमार पान मसाले के एक विज्ञापन का प्रचार करने लगे हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोग को बढ़ावा देने वाले पदार्थ का प्रचार करने के लिए अभिनेता को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। अक्षय कुमार के इस काम के बाद सीबीएफसी के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने भी उनकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा साफ सुथरी छवि वाला एक अभिनेता कैंसरयुक्त प्रोडक्ट का प्रचार कर रहा है।
अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों दूसरी बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों अपनी फिल्म 'शहजादा' के मॉरीशस के शेड्यूल की शूटिंग को खत्म कर वापस मुंबई लौटे हैं। कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मॉरीशस शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ ही उनकी टीम के लोग भी नजर आ रहे हैं। फोटो में सभी लोग फिल्म की खत्म शूटिंग कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कृति ने लिखा था कि वह जल्द ही वापस मुंबई लौट रही हैं। वहीं, इसके बाद कृति और कार्तिक आर्यन को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा भी गया।
अभिनेता आयुष्मान खुराना ज्यादातर लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह फिल्मों के जरिए सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने का प्रयास करते हैं। इस साल उनकी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' आने वाली है। फिल्म की शूटिंग जनवरी शुरू हुई थी और इसका काम तेजी से चल रहा है। कुछ दिन पहले शूटिंग के लिए आयुष्मान खुराना लंदन भी गए थे। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। 'एन एक्शन हीरो' में विलेन का रोल निभाने वाले जयदीप अहलावत ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। वह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो लगभग हर प्लेटफार्म पर नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे के अलावा टेलीविजन, रेडियो, एप्लिकेशन और अपने लोकप्रिय यूट्यूब चैनल पर काफी शो दिए हैं। शिल्पा बहुत से रिएलिटी शो जज भी कर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बच्चों और परिवार को भी सोशल मीडिया से दूर नहीं रखती हैं। शिल्पा की बेटी शमिशा भी अब कैमरा फ्रेंडली हो गई हैं। हाल ही में शिल्पा और शमिशा एकसाथ स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों ने तस्वीरें क्लिक कराईं।
द कपिल शर्मा शो पहुंचे शाहिद कपूर और पंकज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने के बाद आखिरकार 22 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इन दिनों सभी फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में जब टीम 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची तो पंकज कपूर ने उनके बेटे और पोते जैन के बारे में बात की और कहा कि जैन एकदम शाहिद की तरह है।
जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी जाना जाता है, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। वह अपने दमदार अभिनय के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। साउथ सिनेमा में बड़ा नाम बन चुके जूनियर एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फिल्म 'बाल रामायणम' को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। इसी मौके पर अभिनेता-मॉडल ठाकुर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जूनियर एनटीआर की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जो काफी वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' जब से शुरू हुआ है, तभी से विवादों के चलते चर्चाओं में बना हुआ है। इन्हीं विवादों की वजह से यह शो लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके हर एपिसोड में कोई न कोई बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इन धमाकों की वजह से यह शो दिन प्रतिदिन और धमाकेदार होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स अपने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे सुनकर दर्शकों के भी होश उड़ जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर दर्शक हैरान रह गए हैं।
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। मोनालिसा के गाने आज भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। इतना ही नहीं, मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें फैंस के बीच छाई रहती हैं। हाल ही में, मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री की कातिल अदाएं देखने लायक हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री काफी सुंदर लग रही हैं। दरअसल, मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि मोनालिसा एक काउच पर बैठी हुई हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा की अदाएं कमाल की हैं और उनकी प्यारी मुस्कुराहट फोटोज को कंप्लीट करने का काम कर रही है।