फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Based on Books: बेस्ट सेलिंग किताबों पर बनी हैं ये फिल्में, एक ने तो बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था धमाल

Sun, 17 Apr 2022 08:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की वह फिल्में जो बेस्ट सेलिंग किताबों पर आधारित हैं - फोटो : social media
सिनेमा यानी कहानी और कल्पनाओं की दुनिया...जहां लेखनी से निकली एक लाइन न जाने बड़ी कहानी बनकर कब पर्दे पर उकेर दी जाए और लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। बॉलीवुड में भी इस समय बायोपिक और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का दौर चल रहा है, जो दर्शकों को खासा पसंद भी आ रही हैं लेकिन हिंदी सिनेमा में ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनकी कहानियां किसी किताब से ली गई हैं और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धूम मचाई है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी लेखकों की किताब से ली गई हैं और ये फिल्में दर्शकों को खूब पसंद भी आईं थीं। इनमें से एक फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और आज भी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 2 स्टेटस - फोटो : social media
2 स्टेटस
साल 2014 में आई फिल्म 2 स्टेटस जाने-माने लेखकर चेतन भगत द्वारा लिखी गई है। फिल्म 2 स्टेटस में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर दिखाई दिए थे, जो दो अलग-अलग कल्चर वाले परिवार से आते थे। अगर बात करें चेतन भगत की तो उनकी किताबों पर और भी फिल्मे बन चुकी हैं जैसे, 'थ्री इडियट' 2009 (फाइव पॉइंट समवन), फिल्म 'हेलो' 2017 (वन नाईट एट कॉल सेंटर)।
विज्ञापन

3 of 5
आयशा फिल्म - फोटो : social media
आयशा
साल 2010 में आई फिल्म 'आयशा' में सोनम कपूर, अभय देओल, इरा दुबे, समीर मल्होत्रा जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। राज श्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म जेन ऑस्टेन के उपन्यास एम्मा पर आधारित है। दर्शकों को उस समय यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

4 of 5
ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया
ओमकारा
साल 2006 में आई फइल्म 'ओमकारा' मशहूर लेखक शेक्सपियर के नॉवेल ओथेलो का आधुनिक रूपांतरण है। इस फिल्म में करीना कपूर, अजय देवगन, सैफ अली खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवदास - फोटो : social media
देवदास
साल 2002 में आई फिल्म देवदास संजय लीला भंसाली की सफल फिल्मों में से एक है। यह फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित थी और फिल्म का टाइटल भी यही रखा गया था। शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ जैसे कालाकारों के अभिनय से सजी ये फिल्म उस समय में सुपरहिट साबित हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें