फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आलिया की फिल्म के लिए बदले कंगना के सुर और कानूनी पचड़े में फंसा शो 'लॉकअप', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 26 Feb 2022 07:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। फिल्म ने केवल 10 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। फिल्म ने केवल 10 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। जबकि तमिल फिल्म ‘वलिमै’ और तेलुगू फिल्म ‘भीमला नायक’ ने पहले ही दिन 25 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। इससे भले ही आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली निराश हुए होंगे, लेकिन बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रणौत बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर आलिया भट्ट की फिल्म की सराहना की है। कंगना रणौत ने इंस्टग्राम स्टोरीज पर लिखा, "यह सुनकर खुशी हुई कि दक्षिण फिल्म उद्योग में सिनेमाघरों को रिकॉर्ड तोड़ संग्रह के साथ पुनर्जीवित किया जा रहा है। मैंने सुना है कि महिला केंद्रित फिल्म, जिसमें एक बड़ा हीरो और एक सुपर स्टार निर्देशक है, उसके साथ हिंदी पट्टी में भी कुछ छोटे कदम उठाए जा रहे हैं। यह छोटे कदम हो सकते हैं, लेकिन महत्वहीन नहीं हो सकते।"

Gangubai Kathiawadi: कंगना के बदले सुर, आलिया की फिल्म को सराहा, कहा-उम्मीद नहीं थी कि मूवी माफिया...
विज्ञापन

2 of 10
रियलिटी शो 'लॉकअप' - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीमियर से कुछ दिन पहले ही, कंगना रणौत का शो 'लॉकअप' मुश्किलों में फंस गया है। हैदराबाद के एक सिविल कोर्ट में एकता कपूर के 'लॉकअप' के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद सिविल कोर्ट ने शो के निर्माताओं के खिलाफ विज्ञापन-अंतरिम निषेधाज्ञा जारी किया है। इस मामले में ऑल्ट बालाजी, बालाजी टेलीफिल्म्स, करण मेडी के एमएक्स प्लेयर और एंडेमोल शाइन के साथ एकता कपूर का नाम भी शामिल है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “प्रतिवादियों, उनके एजेंट्स या उनकी ओर से काम करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा सिनेमाघरों, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर लॉकअप या किसी अन्य नाम से यह शो जारी नहीं किया जाएगा।" बता दें कि अब मामले की अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।

Lock Upp: कानूनी पचड़े में फंसा कंगना रणौत का शो 'लॉकअप', क्या 27 फरवरी को ओटीटी पर नहीं होगा रिलीज?

 
विज्ञापन

3 of 10
ईशान खट्टर, अनन्या पांडे - फोटो : social media
बॉलीवुड स्टार किड्स में से एक अनन्या पांडे और इशान खट्टर की डेटिंग की खबरें काफी समय से चर्चाओं में हैं। इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। टाइम मिलते ही दोनों एक-दूसरे के साथ वैकेशन और डेट्स पर जाते रहते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक सामने से आकर अपने रिश्ते को नहीं कूबूला है। लेकिन शाहिद कपूर की पत्नी और ईशान की भाभी मीरा राजपूत ने एक बार फिर इनके रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है। मीरा राजपूत की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अफवाहों को एक बार फिर सुलगा दिया है। 

Ananya-Ishaan: ईशान खट्टर के साथ शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं अनन्या, तेज हुई अफेयर की खबरें

4 of 10
कन्नड़ अभिनेता चेतन को मिली बेल - फोटो : सोशल मीडिया
हिजाब विवाद पर चल रही सुनवाई में शामिल एक जज के खिलाफ कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार ने विवादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बीते मंगलवार को अभिनेता को अदालत से अपने इस अपराध के लिए जमानत मिल गई है। वीकेंड को कोर्ट के बंद रहने की वजह से उन्हें सोमवार को रिहा किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी मेघा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

Hijab Row: एक्टर चेतन कुमार को मिली जमानत, कर्नाटक हाईकोर्ट की जज पर लगाए थे गंभीर आरोप
विज्ञापन

5 of 10
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Instagram
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों लोग कायल हैं। सामंथा अपने सुख-दुख को फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने दक्षिण सिनेमा में 12 साल पूरे होने पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा कि मैं आज सुबह जब उठी तो याद आया कि फिल्म इंडस्ट्री में मैंने 12 साल पूरे कर लिए हैं। लाइट्स, कैमरा, एक्शन के ईर्द-गिर्द घूमती 12 साल की अतुलनीय यादें मेरे साथ हैं। 

Tollywood: फिल्म इंडस्ट्री में सामंथा के 12 साल पूरे, कहा-सिनेमा के साथ मेरी प्रेम कहानी खत्म नहीं होगी
विज्ञापन

6 of 10
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में अक्टूबर में निधन हो गया था। राजुकमार के निधन से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री को सदमा लगा था। कन्नड़ एक्टर के निधन से फैंस को गहरा आघात लगा था। दिवगंत अभिनेता की याद में पुनीत राजकुमार मेमोरियल बनाया गया है। आज साउथ एक्टर विजय ने उनके मेमोरियल पहुंचकर पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता विजय की मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो सामने आई है। जिसमें विजय कुमार दिवगंत अभिनेता को मोक्ष दीप अर्पित कर रहे हैं। 
 
Tribute: बंगलुरू के पुनीत राजकुमार मेमोरियल पहुंचे थलापति विजय, दिवगंत अभिनेता को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

7 of 10
लियोनार्डो डिकैप्रियो, नताशा पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्में लियोनार्डो डिकैप्रियो अच्छे फिल्मकारों के पसंदीदा अभिनेता हैं और ऑस्कर के अलावा वो कई अन्य अवार्ड जीत चुके हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो और इंडियन बिजनेसवुमन नताशा पूनावाला लंदन के एक रेस्टोरेंट में एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते हुए देखे गए। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा है कि ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। नताशा सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीइओ अदार पूनावाला की वाइफ हैं। इतना ही नहीं नताशा को अक्सर आपने करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है।
 
Dating: लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट कर रहीं नताशा पूनावाला? तस्वीरें कर रहीं इशारा

8 of 10
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के मुद्दों पर खुलकर अपना धाकड़ अंदाज दिखाने वाली कंगना अपने इसी अंदाज के साथ रियलिटी शोज की दुनिया में भी कदम रखने को पूरी तरह तैयार हैं। कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' 27 फरवरी 2022 से  ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो में कंगना की जेल में 16 स्टार सेलेब्रिटी कैद होंगे और यहां सब कुछ उनके इशारो पर होगा। सभी कंटेस्टेंट की रियल लाइफ के विवादों का चिट्ठा इस शो में सामने आने वाला है।

LockUpp: कंगना की कैद में होंगे करणवीर बोहरा, लॉकअप में रहने के लिए खेलेंगे अत्याचारी खेल

9 of 10
Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया
रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग के बीच शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चारो तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है।  जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। देश विदेश के सभी लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इसे युद्ध को रोक दिया जाए। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

Russia-Ukraine Conflict: युद्ध के हालात पर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द, यूक्रेन में फंसे भारतीयों ने एक्ट्रेस से मांगी मदद
विज्ञापन

10 of 10
sheen das - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिजाब के समर्थन और विरोध में देश के अलग अलग कोनों में चल रहे प्रदर्शनों के बीच अब टेलीविजन में भी हिजाब की एंट्री हो गई है। धारावाहिक ‘रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल’ के सेट पर एक चर्चित अभिनेत्री को हिजाब में देखकर वहां मौजूद काफी सारे लोग चौंक गए। जानकारी मिली कि धारावाहिक की कहानी में कुछ ट्विस्ट लाकर इस हिजाब वाले मसले को शामिल किया जा रहा है और इसी के साथ धारावाहिक में एक नई अभिनेत्री की एंट्री भी हो रही है। ठीक ठाक चल रही कहानी में हिजाब कंट्रोवर्सी का एंगल मिलाने से धारावाहिक निर्माताओं को इसकी टीआरपी में उछाल की उम्मीद है।
 
 Rakshabandhan: हिजाब पहनकर धारावाहिक की शूटिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री, जानिए फिर क्या हुआ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें