फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने बेहद ही खास तरीके से एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया है। इस कपल ने न तो शादी के सात फेरे लिए और न ही इनका निकाह पढ़ा गया। शिबानी और फरहान अख्तर ने सिंपल तरीके से रिंग सेरेमनी करके शादी की रस्में पूरी कीं। कपल ने बेहद ही सादे तरीके से शादी की है, इसमें सिर्फ परिवार के खास लोग और बहुत ही करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों में जहां फरहान ने काले रंग का सूट पहना था तो वहीं शिबानी ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। बॉलीवुड के इस कपल खंडाला के फॉर्महाउस में शादी की है। ये फार्महाउस हरियाली से भरा हुआ और बेहद ही खूबसूरत है। फरहान और शिबानी के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें भी सामने आई हैं।