फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना रणौत को राहत और 'पृथ्वीराज' की रिलीज टली, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 04 Jan 2022 07:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत ने बीते दिनों ही राहु- केतू मंदिर में पूजा के साथ अपने नए साल की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने इस मंदिर में पूजा के बाद यह भी कहा था कि वह इस साल कम पुलिस शिकायत/ FIR और ज्यादा प्रेम पत्र चाहती हैं। ऐसे में लगता है कि अभिनेत्री की पूजा अब रंग ला रही है। दरअसल मुंबई की स्थानीय अदालत ने कंगना रणौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की जावेद अख्तर की मांग खारिज कर दी है। जावेद अख्तर ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मामले में अगली सुनवाई अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट में 1 फरवरी को होगी। 

मानहानि केस: कंगना रणौत को मुंबई कोर्ट ने ही राहत, जावेद अख्तर की गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग खारिज
विज्ञापन

2 of 10
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा प्रभाव बॉलीवुड पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तक 20 से ज्यादा सितारे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं जर्सी और RRR जैसी बिग बजट की फिल्मों की रिलीज भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। अब खबर है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज भी टाल दी गई है। 'पृथ्वीराज' पहले 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

Prithviraj Postponed: 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट टली, 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी अक्षय कुमार की फिल्म
 
विज्ञापन

3 of 10
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी मुश्किलों में फंसी हुई हैं। जैकलीन का नाम 200 करोड़ के ठग सुकेश चंद्रशेखर संग जोड़ा जा रहा है और अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद जैकलीन की मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, इस बीच एक राहत की खबर भी सामने आई है। जैकलीन की मां अब खतरे से बाहर हैं।

Jacqueline Fernandez Mother: जैकलीन फर्नांडिस की मां को पड़ा दिल का दौरा, जानें कैसी है उनकी हालत?
 

4 of 10
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
100 महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी और धर्म संसद मामले पर जावेद अख्तर ने बीते रोज अपने विचार रखे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जावेद ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था कि सौ महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है, तथाकथित धर्म संसद सेना और पुलिस को लगभग 200 मिलियन लोगों के नरसंहार की सलाह दे रही है। मैं हर एक की चुप्पी, खास तौर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से हैरान हूं। क्या यही है सब का साथ है? इसके बाद जावेद अख्तर को खूब ट्रोल किया गया। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है।

Dharma Sansad: Bulli Bai एप पर ट्वीट करना जावेद अख्तर को पड़ा भारी, ट्रोल हुए तो बोले- ये मेरे परदादा को गाली दे रहे…
विज्ञापन

5 of 10
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
टेलीविजन एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, मैं मध्यम लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। घर पर क्वारंटाइन हूं। पिछले हफ्ते से मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन करूंगी कि कृपया अपना टेस्ट करवाएं। धन्यवाद। गौरतलब है कि सुमोना चक्रवर्ती कॉमेडियन हैं और 'द कपिल शर्मा शो' में आती हैं।

Sumona Chakravarti Covid-19: 'द कपिल शर्मा शो' की अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट लिखकर दी जानकारी
विज्ञापन

6 of 10
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का हिंदी ट्रेलर जारी हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस स्कॉट डेरिकसन की साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का अगला भाग है। ट्रेलर में डॉक्टर स्ट्रेंज के साथ उनके भरोसेमंद दोस्त वोंग और वांडा मैक्सिमॉफ, उर्फ स्कारलेट विच भी दिखाई रही हैं। फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद अब सभी मल्टीवर्स की रोमांचक सवारी के लिए आप तैयार हो जाइए। 

न्यू रिलीज: डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का हिंदी ट्रेलर जारी, 6 मई को रिलीज होगी फिल्म
 
विज्ञापन

7 of 10
दृष्टि धामी - फोटो : Social Media
कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में खौफ का माहौल है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

Drashti Dhami Corona Positive: कोरोना वायरस की चपेट में आईं दृष्टि धामी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
 

8 of 10
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी करने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कपल मार्च 2022 में शादी के बंधन में बधने की प्लानिंग कर रहे हैं। पहले फरहान और शिबानी एक बिग फैट वेडिंग प्लान कर रहे थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे प्रतिबंध के कारण इस काफी छोटे स्तर पर आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

Farhan Akhtar Wedding: इस महीने शादी करने जा रहे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, पहली पत्नी से 16 साल बाद लिया था तलाक

9 of 10
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी अपनी फिल्मों के बजाए अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। काजोल की बहन की इस तस्वीर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रही इस तस्वीर पर तनीषा के प्रशंसक तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Tanisha Mukherji: काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने कर ली गुपचुप शादी? इस तस्वीर को देख फैंस पूछ रहे सवाल
विज्ञापन

10 of 10
स्वप्निल जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

नया साल हर किसी के लिए नई सोच और शुरुआत के साथ आता है। टीवी इंडस्ट्री के पुराने स्टार स्वप्निल जोशी के पास भी 2022 के लिए नए लक्ष्य हैं। इसमें थिएटर और छोटे पर्दे पर वापसी शामिल है। वे ऐसे विकल्पों को तलाशना चाहते हैं, जिन पर उन्होंने काफी समय से काम नहीं किया है। 'उत्तर रामायण' और 'श्रीकृष्ण' जैसे सीरियलों से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले स्वप्निल कहते हैं, "मुझे टीवी पसंद है, उसमें काम करना पसंद है और मैं बचपन से ही टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूं।"

Comeback in 2022: 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी करना चाहते हैं टीवी पर वापसी, मराठी थिएटर पर भी नजर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें