इस समय सभी पर संजयलीला भंसाली की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का खुमार चढ़ा हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में गंगूबाई बनी आलिया भट्ट के दमदार डायलॉग और तेवर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
इस समय सभी पर संजयलीला भंसाली की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का खुमार चढ़ा हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में गंगूबाई बनी आलिया भट्ट के दमदार डायलॉग और तेवर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर अब इन डायलॉग्स पर रील भी बनना शुरू हो गईं हैं। बड़े से लेकर बच्चे तक 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो आया है जिसमें एक छोटी बच्ची 'गंगूबाई' के गेटअप में डायलॉग बोलती नजर आ रही है। इस वीडियो पर जमकर लाइक्स आ रहे हैं और लोगों को बच्ची की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने गंभीर सवाल किए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना को तो पंगा क्वीन के नाम से जाना ही जाता है, तो वहीं बिंदास राखी सावंत भी किसी से कम नहीं हैं। अब राखी कंगना के एक बयान को लेकर उनसे सीधे भिड़ गई हैं और उन्हें लॉकअप शो को एक साल चलाकर दिखाने का चैलेंज किया है। इस समय कंगान रणौत एकता कपूर के नए शो 'लॉकअप' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और हाल ही में कंगना ने इस शो के लॉन्च के मौके पर कहा था ये तुम्हारे भाई का घर नहीं है। कथिततौर पर कंगना ने ये कटाक्ष सलमान के शो बिग बॉस पर किया था। अब इसी को लेकर राखी सावंत ने कंगना को जबाव दिया है।
पूरा देश जहां आज वेलेंटाइन डे मना रहा है वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का दिल टूट गया है। आज मंदिरा की शादी की 23वीं सालगिरह है और इस मौके पर वे अपने दिवंगत पति राज कौशल को याद कर रही हैं। बता दें, बॉलीवुड फिल्म निर्माता और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का पिछले साल 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। तभी से मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर अपने दिल की बातें साझा करती रहती हैं।
आज वैलेंटाइन डे भी है और पुलवामा के शहीदों की बरसी भी। तीन साल पहले 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इस मौके पर देशभर के लिए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेता ने आज के दिन भारतीय सैनिकों की शहादत को याद किया है। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, "पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी बहादुर सैनिकों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।"
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल की आगामी फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दमदार है और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है। ट्रेलर की शुरुआत एक सपने से होती है और फिर यही सपना लोगों की नींदें उड़ाने के लिए काफी है। स्ट्रेंज के कंघे पर दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में भी दर्शकों को मल्टीवर्स ट्रैक देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से इंसानों की दुनिया खतरें में नजर आएगी। डॉक्टर्स स्ट्रेंज कैसे मल्टीवर्स का दरवाजा खोलेगा और वो इससे आने वाली परेशानियों से इंसानों की दुनिया को कैसे बचाएगा, इसका खुलासा 6 मई को होगा। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस स्कॉट डेरिकसन की साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का अगला भाग है।
14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे के बेहद खास मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन की अनूठी लव स्टोरी वाली फिल्म 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग शुरू हो रही है। यह फिल्म एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है जिसके जरिए लोगों को उनकी शख्सियत से जुड़े एक अहम पहलू को लेकर सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जाएगी। फिल्म के निर्माताओं ने आज फ़िल्म के ऐलान के साथ ही इसका एक मजेदार टीजर पोस्टर भी जारी किया ।
हिंदी सिनेमा और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच तेज हुई जंग में अभिनेता रवि तेजा की तेलुगू फिल्म ‘खिलाड़ी’ ने इसी के साथ रिलीज हुई अभिनेता राजकुमार राव की हिंदी फिल्म ‘बधाई दो’ को मात दे दी है। फिल्म ‘बधाई दो’ ने जहां रिलीज के पहले तीन दिनों यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं फिल्म ‘खिलाड़ी’ ने पहले तीन दिनों में 13.32 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ‘खिलाड़ी’ की इस कमाई में इसके हिंदी संस्करण की 80 लाख रुपये की कमाई भी शामिल है। ‘अमर उजाला’ ने हाल ही में एक खास रिपोर्ट में आपको बताया था कि भारतीय सिनेमा के कुल कारोबार में तेलुगू सिनेमा ने हिंदी सिनेमा को पीछे छोड़ दिया है।
लव हॉस्टल का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : social media
जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 रिलीज होने जा रही फिल्म 'लव हॉस्टल' की रिलीज डेट सामने आई थी। रिलीज डेट सामने आने के साथ ही इस फिल्म का पहला ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। जी 5 की इस नई फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी और बॉबी देओल नजर आएंगे। एक नवविवाहित जोड़े के रूप में नजर आ रहे सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी सान्या के परिवार से भाग रहे हैं, जो इन दोनों को अलग करना चाहता है। यह जोड़ा पुलिस की मदद मांगता है, जो उनकी सुरक्षा और रहने के लिए उन्हें एक अजीब 'हॉस्टल' देता है। पुलिस इस दंपत्ति को विश्वास दिलाती है कि यहां ये अपने हिंसक परिवार से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उधर इनके परिवार वालों ने एक हत्यारे को लड़की को तलाशने और घर वापस लाने के लिए भेजा है। यह किरदार बॉबी देओल ने निभाया है।
दुनिया भर में आज यानी 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया जा रहा है। ये दिन प्यार करने वालों का होता है। हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए इस दिन को खास तरह से मनाता है। बॉलीवुड में भी स्टार कपल्स इस दिन को खास तरह से मना रहे हैं। एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने शादी के बाद पहली बार वैलेंटाइन डे साथ में मनाया है। इस खास मौके की कुछ शानदार तस्वीरें कटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ कटरीना का कैप्शन भी दिल छू लेने वाला है।
‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के हीमैन रहे धर्मेंद्र और करोड़ों की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बिटिया एशा देओल के लिए इससे बेहतर वैलेंटाइंस डे शायद ही अब जल्दी दूसरा कोई हो। हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता अजय देवगन के साथ उनकी वापसी हो रही है। और वह मानती भी हैं कि अजय देवगन जैसा साथी ही उन्हें अपनी वापसी के लिए चाहिए था। एशा देओल ने सोमवार को मुंबई में वेब सीरीज ‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर खुलकर बातें की और सीरीज में अपनी को स्टार राशि खन्ना का भी एक नई दुनिया में स्वागत किया।