फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणबीर ने आलिया को दिया इतना महंगा तोहफा और क्रिसन परेरा अरब की जेल में बंद, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 17 Apr 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रणबीर -आलिया, क्रिसन परेरा - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
महिमा चौधरी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां के बाद बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी की मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिर से मां का साया उठने के बाद से महिमा सतके में हैं, और उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ना सिर्फ महिमा बल्कि उनकी बेटी अरियाना का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 
Mahima Chaudhary Mother: महिमा चौधरी की मां का निधन, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन

3 of 11
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ने पिछले साल 14 अप्रैल 2022 के दिन परिवार की उपस्थिति में शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस दौरान कपल को उनके बांद्रा स्थित निर्माणाधीन घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट के हाथ में फैंस को कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद उसकी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल रणबीर ने वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर कुछ ऐसा तोहफा दिया है, जो काफी महंगा है।
Ranbir-Alia: रणबीर ने आलिया को दिया इतना महंगा तोहफा, इतने में एक लग्जरी घर खरीद सकते हैं आप

4 of 11
संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही रही है। साल 2021 में एक्टर की 83 रिलीज हुई थी। इसके साल 2022 में जयेशभाई जोरदार और सर्कस आई थी। ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद यशराज फिल्म्स ने रणवीर को कुछ समय के लिए साइन करने से मना कर दिया है।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को मिला संजय लीला भंसाली का साथ, फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे एक्टर

 

विज्ञापन

5 of 11
क्रिसन - फोटो : social media

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री क्रिसन परेरा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। क्रिसन परेरा की फिल्में फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेत्री क्रिसन  परेरा मुसीबत में फंस गई है और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Chrisann Pereira: बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा अरब के जेल में बंद, ड्रग्स मामले को लेकर हुई है गिरफ्तारी

विज्ञापन

6 of 11
चियान विक्रम, फिल्म 'थंगलान' - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स में शुमार 'चियान' विक्रम का 17 अप्रैल को 57वां बर्थडे है। इस मौक पर उनकी आने वाली फिल्म 'थंगलान' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने 'थंगलान' के शूट का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विक्रम को पहचान पाना बहुत मुश्किल है। विक्रम ने थंगलान के किरदार के लिए खुद को जिस तरह से ट्रांसफॉर्म किया है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
Chiyaan Vikram: बर्थडे पर विक्रम का फैंस को तोहफा, 'थंगलान' का फर्स्ट लुक किया जारी, वीडियो उड़ा देगा आपके होश

 

विज्ञापन

7 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह मूवी ईद के शुभ अवसर पर रिलीज होने वाली है। वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। मूवी के गानों और ट्रेलर ने फैंस का बज हाई किया हुआ है, जिसके बाद लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 
KKBKKJ Advance Booking: सलमान खान की फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस, 'गेयटी' के सभी शोज लगभग फुल

8 of 11
राघव जुयाल, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे वक्त से शहनाज गिल का नाम राघव जुयाल के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद एक बार फिर इन दोनों के अफेयर की खबरें आ रही हैं। इस बीच राघव जुयाल हाल ही में शहनाज की तारीफ करते दिखे हैं। बता दें कि राघव और शहनाज दोनों ही सलमान की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं। 
Raghav Juyal: डेटिंग की अफवाहों के बीच राघव जुयाल ने की शहनाज की तारीफ, कही यह बात

9 of 11
किशोर कुमार-सुनील शेट्टी - फोटो : social media
कांतारा फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने वाले कलाकार किशोर कुमार ने अपने अभिनय से लोगों को खूब इंप्रेस किया था। उन्होंने फिल्म में एक अच्छे पुलिस वाले के रूप में फैंस को काफी प्रभावित किया था और वह इसी तरह की दिलचस्प वर्दी वाली भूमिका के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। 
Kishore Kumar: सुनील शेट्टी संग स्क्रीन साझा करने को उत्साहित हैं कांतारा के किशोर कुमार, जाहिर की खुशी

10 of 11
छत्रपति - फोटो : social media
'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी परफेक्ट फिगर और बोल्ड तस्वीरों के साथ ही अभिनेत्री फिल्मों के चलते भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन आज जिस वजह से नुसरत लाइमलाइट में हैं, वह जानकारी उनके फैंस को खुशी से झूमने का मौका देने वाली है। दरअसल, मेकर्स ने एलान कर दिया है कि नुसरत बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की आगामी फिल्म 'छत्रपति' में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।  
Nushrratt Bharuccha: नुसरत के हाथ लगी पैन इंडिया फिल्म, बेल्लमकोंडा श्रीनिवास के साथ छत्रपति में मचाएंगी धमाल
विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान-हनी सिंह-सलमान खान - फोटो : social media

हनी सिंह बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर हैं। वह अक्सर ही अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। साथ ही हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, इन दिनों हनी सिंह अपने गाने 3.0 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। साथ ही इसको लेकर विवाद भी चल रहा है। हालांकि सिंगर इसको लेकर अपनी बात रख चुके हैं। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को लेकर बात की है। 
Honey Singh: हनी सिंह ने शाहरुख, सलमान, अक्षय को बताया गुरु और गॉडब्रदर, कहा- उनके साथ काम करना एक आशीर्वाद है

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें