फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Parekh: आशा पारेख ने उठाया सवाल, बोलीं- अमिताभ की तरह हमारे लिए क्यों नहीं लिखीं जा रही भूमिकाएं?

Mon, 17 Apr 2023 07:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा तनुजा और आशा पारेख वैसे तो अपने दौर में दी गई हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। दोनों की ही चर्चा उनके किरदारों के लिए की जाती है। लेकिन आज जिस बात के लिए अभिनेत्रियां सुर्खियों में हैं वह उनके द्वारा दिया गया एक बयान है। अपने इस बयान में आशा ने इस बारे में खुलकर बात की है कि कैसे आज के जमाने में कोई भी उनके लिए मुख्य भूमिकाएं नहीं लिख रहा है। अभिनेत्रियों का मानना है कि उनको अब मां और दादी के किरदार ऑफर किए जा रहे हैं, जबकि अमिताभ बच्चन अभी भी फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा पारेख बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति से बेहद ना खुश हैं। इस बात का अंदाजा हम उनके द्वारा दिए गए लेटेस्ट इंटरव्यू से लगा सकते हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'आज मिस्टर अमिताभ बच्चन के लिए लोग इस उम्र में भी भूमिकाएं लिख रहे हैं। लोग हमारे लिए भूमिकाएं क्यों नहीं लिख रहे हैं? हमें भी कुछ भूमिकाएं मिलनी चाहिए जो फिल्म के लिए महत्वपूर्ण हों। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। या तो हमें मां, दादी की भूमिका ऑफर की जाती है या फिर बहन की, लेकिन सवाल यह है कि उन भूमिकाओं में किसको दिलचस्पी है?'
Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

3 of 5
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा पारेख ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हमारे जमाने में महिलाओं की शादी होती ही उनका करियर खत्म माना जाने लगता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। अगर फिल्म इंडस्ट्री में 50 या 55 साल के किसी हीरो का 20-20 साल के बच्चों के साथ काम करना स्वीकार किया जा सकता है, तो हमारा क्यों नहीं?'

4 of 5
तनुजा - फोटो : social media
आशा पारेख से सहमति जताते हुए तनुजा ने भी उनकी हां में हां मिलाई और कहा, 'उन्होंने उद्योग में अपने लिए जगह बनाई और महिलाओं के लिए सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'इस समय महिलाओं के लिए यह समझना और खुद को बताना बहुत जरूरी है कि- यू आर पॉसिबल। आप अपने आप से यह नहीं कह सकते कि - आई एम इम्पॉसिबल।'
Shehnaaz Gill: 'बिग बॉस 13' की सस्ती कंटेस्टेंट थीं शहनाज, बोलीं- अब सबसे महंगी बनकर निकली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
आपको बता दें, 80 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन अब भी फिल्म इंडस्ट्री में सुपर एक्टिव हैं। पिछले साल उनकी पांच फिल्में रिलीज हुई थीं। इन सभी फिल्मों में अभिनेता अहम भूमिकाओं में थे। इन फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड', 'रनवे 34', 'ऊंचाई' और 'गुड बाय' थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें