फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy wrap: 'धूम 4' को लेकर अटकलें तेज और केआरके के निशाने पर आईं सारा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 29 Apr 2023 07:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जॉन अब्राहम, शाहरुख खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
महक चहल - फोटो : अमर उजाला
टीवी जगत का लोकप्रिय शो ‘नागिन’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सीरियल ‘नागिन’ को अब दर्शकों द्वारा घर-घर में देखा जाता है। इन दिनों नागिन में 'बिग बॉस' से चमकीं और फिर 'वॉन्टेड' मूवी फेम महक चहल नजर आ रही हैं। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा है। महक अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती दिखाई देती नजर आती हैं। अब हाल ही में, महक ने खुलासा किया कि इस शो के लिए उन्होंने काफी ताने सुनने पड़े थे।
Mahekk Chahal: 'तुमको हिंदी आती नहीं है और तुम शो करोगी', ट्रोल्स को लेकर नागिन फेम महक चहल का छलका दर्द
विज्ञापन

3 of 11
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई की अदालत ने 10 साल बाद बीते दिन (28 अप्रैल) अपना फैसला सुना दिया। इस केस के आरोपी रहे अभिनेता सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद अभिनेता समेत उनके पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है। इस बीच सूरज शनिवार (29 अप्रैल) को गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। 
Sooraj Pancholi: आरोप मुक्त होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूरज पंचोली, बप्पा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

4 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर कहा जाता है कि सितारों और प्रशंसकों के बीच भगवान और भक्त वाला रिश्ता होता है। फैंस अपने चहेते सितारों को भगवान की तरह पूजते और मानते हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक फैन ने उनका मंदिर ही बनवा डाला है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर इसकी स्थापना की गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ के प्रशंसक ने अपने घर में बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर, वीडियो वायरल
 
विज्ञापन

5 of 11
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज को लेकर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। इसी कड़ी में सोनम से जुड़ी एक जानकारी ने उन्हें हेडलाइंस में ला दिया है। सोनम सात मई को होने वाले किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह समारोह लंदन में आयोजित होगा, जिसमें ट्रॉम क्रूज और केटी पेरी जैसे सितारों के बीच सोनम एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बनकर इवेंट में चार चांद लगाती देखी जाएंगी।  
Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होंगी सोनम कपूर, रॉयल समारोह में बढ़ाएंगी भारत का मान
विज्ञापन

6 of 11
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। फैंस बाबिल में इरफान की झलक देखते हैं। बता दें कि दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग थी। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने कहा था कि वह और बाबिल काफी अच्छे दोस्त हैं। बाबिल के बाद अब निर्देशक अनूप सिंह ने इरफान को याद कर के द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स को रिलीज किया है।
Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे
विज्ञापन

7 of 11
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी  हाल ही में मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। क्रिटिक्स की तरफ से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी, जिनसे उनका बच्चा छिन जाता है। 
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के बाद नई फिल्म की तैयारी में रानी, वैभवी मर्चेंट करेंगी निर्देशन!

8 of 11
कमाल राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल राशिद खान यानी केआरके अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पर ट्विटर के जरिए निशान साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “देखो बुरा समय तो कभी भी आ सकता है, जैसे सारा अली खान का आया है! आज बेचारी को कोई फिल्म देने को तैयार नहीं है! तो बेचारी शहनाज गिल के थके हुऐ शो में गई! यहां तक कि क्रिटिक भी बन गई है! अब आशीष चंचलानी के साथ फिल्मों का प्रमोशन कर रही है! तरस आता है बेचारी पर!
Sara Ali Khan : केआरके ने ट्विटर पर उड़ाया सारा अली खान का मजाक, बोले- बेचारी पर तरस आता है

9 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। सीता नवमी के खास मौके पर आज निर्माताओं ने फैंस को खास तोहफा दिया है। 'आदिपुरुष' का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है, जिसमें सीता मां के किरदार में कृति सेनन नजर आ रही हैं। इसके अलावा कृति आज पुणे के तुलसीबाग में स्थित एक मशहूर राममंदिर में दर्शन करने भी पहुंचीं।
Kriti Sanon: मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?

10 of 11
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सीक्वल का ट्रेंड चल रहा है। बॉलीवुड की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी 'धूम' से कई बड़े एक्टर्स का नाम जुड़ा है। फैंस ने इस फिल्म के हर सीक्वल को अपना खूब प्यार दिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में जॉन और उनकी बाइक ने दर्शकों को बीच काफी लोकप्रियता कमाई थी। अब खबर आ रही है कि जॉन एक बार फिर ‘धूम 4’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Dhoom 4: 'पठान' के बाद फिर शाहरुख के साथ धमाल मचाने को तैयार जॉन अब्राहम, 'धूम' के सीक्वल में आएंगे नजर?
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। स्टाइल के साथ-साथ रणबीर इंटरव्यू में अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। हालांकि, इसी कड़ी में आरके का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर उप्स मोमेंट का शिकार होते देखे जा रहे हैं। 
Ranbir Oops Moment: रणबीर कपूर हुए उप्स मोमेंट का शिकार, वीडियो देख यूजर बोला- इतनी एक्साइटमेंट किस बात की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें