फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: आरोप मुक्त होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूरज पंचोली, बप्पा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Sat, 29 Apr 2023 06:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई की अदालत ने 10 साल बाद बीते दिन (28 अप्रैल) अपना फैसला सुना दिया। इस केस के आरोपी रहे अभिनेता सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद अभिनेता समेत उनके पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है। इस बीच सूरज शनिवार (29 अप्रैल) को गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। 
Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होंगी सोनम कपूर, रॉयल समारोह में बढ़ाएंगी भारत का मान
विज्ञापन

2 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान के दर्शन करने पहुंचे सूरज वाइट शर्ट, ब्लू जींस और ब्लैक कैप में नजर आए। गाड़ी से उतरते समय वह मीडिया  के कैमरे  में कैद हो गए। बता दें कि कोर्ट से बरी होने के बाद बीते दिन ही यह खबर आई थी कि सूरज सिद्धिविनायक मंदिर भगवान को शुक्रिया अदा करने के लिए जाएंगे। इससे पहले अभिनेता की मां जरीना वहाब ने भी बेटे के बरी होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा  था कि मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।
Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे
विज्ञापन

3 of 6
सूरज पंचोली-जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जिया खान 3 जून 2013 में अपने जुहू के फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई थीं। इसके बाद अभिनेत्री की मां ने राबिया ने सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उनकी बेटी को उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज को करीब एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। 
Sara Ali Khan : केआरके ने ट्विटर पर उड़ाया सारा अली खान का मजाक, बोले- बेचारी पर तरस आता है

4 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आ सके थे। शुरुआती छानबीन के बाद यह केस सीबीआई के हवाले कर दिया गया था। अब इतने वर्षों के बाद इस केस का फैसला आ गया है और कोर्ट ने अभिनेता को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। 
Kriti Sanon: मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?
विज्ञापन

5 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सूरज ने बड़े पर्दे पर डेब्यू करने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में काम किया है। गुजारिश और एक था टाइगर में वह सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं. उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म हीरो से की थी। फिल्म में उनके अपोजिट अथिया शेट्टी नजर आई थीं।
Dhoom 4: 'पठान' के बाद फिर शाहरुख के साथ धमाल मचाने को तैयार जॉन अब्राहम, 'धूम' के सीक्वल में आएंगे नजर?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : social media
इस बीच सूरज पंचोली सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गए। दरअसल, जब उन्होंने मंदिर में एंट्री की तो अपने जूते खुद ही उठाकर साइड में रखें और बिना हाथ धोए उन्हीं हाथों से भगवान गणेश की फोटो को छू लिया। यह देख लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि पहले हाथ तो धो लेते। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि बिल्कुल भी अक्ल नहीं है कि पूजा कैसे करते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जूते टच करके फिर भगवान की फोटो को छू लिया, क्यों जाते हैं ऐसे लोग मंदिर, जब कुछ पता नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें