फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी और गौतम गंभीर पर भड़कीं स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 14 Jun 2022 08:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर-गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हलचल हमेशा बनी रहती है और ऐसा मंगलवार को भी देखने को मिला। दीपिका पादुकोण फैंस की पसंदीदा अभिनेत्री हैं और आज अभिनेत्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। दीपिका पादुकोण की हैदराबाद में अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा, नुपुर शर्मा के विवाद पर पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिस पर स्वरा भास्कर भड़क गईं और अभिनेत्री ने पूर्व क्रिकेट को खरी-खोटी सुना दी। इसके अलावा, मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta

दीपिका पादुकोण इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, इसी बीच उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री को अचानक हार्ट रेट बढ़ने की वजह से तकलीफ हुई थी। प्राथमिक उपचार लेने के बाद वह सेट पर वापस लौट आईं और अब मुंबई के लिए निकल गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग करने के दीपिका पादुकोण की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें काफी बैचेनी और घबराहट महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया। 
 

Deepika Padukone: शूटिंग के बीच तबीयत बिगड़ने पर दीपिका पादुकोण हुईं अस्पताल में भर्ती, अब वापस लौट रहीं मुंबई

 

विज्ञापन

3 of 11
गौतम गंभीर, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग नुपुर का जमकर विरोध कर रहे हैं और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग नुपुर शर्मा के समर्थन में खड़े भी हुए हैं। कई सेलेब्स ने नुपुर शर्मा के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन का विरोध किया है, जिसमें कंगना रणौत और स्वरा भास्कर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी नुपुर शर्मा के समर्थन में एक ट्वीट किया है, जिस पर भी विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद पर स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Nupur Sharma Controversy: गौतम गंभीर पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, नुपुर शर्मा विवाद पर क्रिकेटर ने कही थी ये बात

4 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर की कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में रिलीज हुई जर्सी भी इन्हीं फिल्मों का हिस्सा थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। फिल्म में शाहिद एक पिता के किरदार में नजर आए थे जो अपने बेटे के लिए दोबारा क्रिकेट की दुनिया में कदम रखता है। इस फिल्म के बाद अब एक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस अपकमिंग फिल्म में उनका किरदार जर्सी जैसा नहीं होने वाला है। बताया जा रहा है कि पिता के रोल में शाहिद इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

Shahid Kapoor: जर्सी के बाद 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे शाहिद कपूर, एक्शन अवतार से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लगातार चर्चा में है। जब से इस फिल्म का टीजर आया है, तब से फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, टीजर में शाहरुख की हल्की-सी झलक नजर आई है। इसके के बाद से उनके रोल को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। 'ब्रह्मास्त्र' में उनके रोल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Brahmastra SRK Role: 'ब्रह्मास्त्र' की अहम कड़ी बनेंगे शाहरुख, फिल्म में इतने मिनट का है उनका सीन
विज्ञापन

6 of 11
सारा अली खान-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि है। सुशांत के चाहने वाले उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारे भी सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। सुशांत के लिए किए गए पोस्ट और तस्वीरों से इंटरनेट भरा पड़ा है। इस बीच अभिनेत्री सारा अली खान ने सुशांत को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ उन्होंने बेहद भावुक नोट लिखा है। सोशल मीडिया पर सारा के इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है।

Sushant Singh Rajput: सुशांत की याद में भावुक सारा ने किया चांद-तारों का जिक्र, जानें क्या है इसका मतलब
विज्ञापन

7 of 11
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल यानी 15 जून को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर के रिलीज होने से पहले फिल्म के मेकर्स एक-एक करके कभी अभिनेताओं के कैरेक्टर का पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से अमिताभ बच्चन और नागार्जुन का लुक सामने आया था। वहीं अब करण जौहर ने मौनी रॉय का मोशन पोस्टर शेयर कर दिया है।

Brahmastra: रोंगटे खड़े कर देगा 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय का लुक, यहां देखिए 'अंधेरे की रानी' की पहली झलक

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टेलीविजन अभिनेत्री शमा सिकंदर अक्सर ही अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, वह अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं और खुद को फिट रखने के लिए योग और वर्कआउट करना कभी नहीं भूलती। अक्सर ही वह सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक और योगा सीक्रेट शेयर किया है। दरअसल, शमा योगा करना काफी पसंद करती हैं। वह खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के अष्टांग योग करती हैं। अष्टांग योग करने से वह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से काफी रिलैक्स महसूस करती हैं।

Shama Sikander: शमा सिकंदर ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्रा, इस योग के जरिए खुद को रखती हैं मानसिक और शारीरिक फिट

9 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गईं थीं। यहां से उन्होंने कई शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। मालदीव से लौटकर भी अनुष्का अभी तक वहां की यादों में खोई हुई हैं और लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। एक बार फिर अनुष्का ने तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह शरमाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ मालदीव से छुट्टियां मनाकर सोमवार को भारत लौट आई हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वहां की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें लेकर वह चर्चा में हैं।

Anushka Sharma: छुट्टियों से लौटकर मालदीव की यादों में खोईं अनुष्का, सोशल मीडिया पर साझा की यह बोल्ड तस्वीर

10 of 11
सुधीर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां, दुर्गा देवेंद्रनाथ मिश्रा का आज निधन हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए सुधीर मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'मेरी मां का एक घंटे निधन हो गया है, वह हमेशा के लिए हमें छोड़कर चली गईं हैं। मेरी बहन और मैं उस वक्त अपनी मां के पास ही थे। मैं अब आधिकारिक तौर पर अनाथ हो गया हूं।"

Sudhir Mishra: मां के निधन पर भावुक हुए सुधीर मिश्रा, कहा- अब मैं आधिकारिक तौर पर...
विज्ञापन

11 of 11
titu ambani trailer - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका सिंह टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जो अब बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दीपिका की डेब्यू फिल्म का नाम 'टीटू अंबानी' है, जिसमें वह आज की लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं और अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो काफी मजेदार है। फिल्म में दीपिका 'मौसमी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है और उनके साथ अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए थे।

Titu Ambani Trailer: बॉलीवुड में दीपिका सिंह की धमाकेदार एंट्री, डेब्यू फिल्म 'टीटू अंबानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें